मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बक्सर शामिल है। वहीं, प्रदेश के 14 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
जिन जिलों में लू का अलर्ट है उनमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल है।
इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान 44.8 डिग्री के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। राजधानी पटना समेत कई जिलों का तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर 12 से 3 बजे के बीच 40 किमी/घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने की संभावना है। विभाग ने इस दौरान घर से न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही गर्मी से बचने के लिए अपने आप को हाइड्रेटेड रखें एवं ओआरएस, घर का बना पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें।







