ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केजरीवाल को भाजपा हेडक्वार्टर तक मार्च की इजाजत नहीं,पुलिस ने AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

स्वाति मालीवाल केजरीवाल के लिए बड़ी समस्या!

UB India News by UB India News
May 20, 2024
in खास खबर, दिल्ली
0
केजरीवाल को भाजपा हेडक्वार्टर तक मार्च की इजाजत नहीं,पुलिस ने AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे भाजपा हेडक्वार्टर जाएंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी बड़े नेता, सांसद और विधायक भी रहेंगे।

केजरीवाल ने शनिवार 18 मई को 2 मिनट 33 सेकेंड का वीडियो जारी कर इसका ऐलान किया था। केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि भाजपा हमें कुचल नहीं कर सकती।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि AAP ने प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं मांगी है, इसलिए उन्हें मार्च करने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने BJP हेडक्वॉर्टर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, साथ ही धारा 144 लगा दी है।

इसके अलावा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरने वाली DDU रोड पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

जो पार्टी निर्भया के लिए इंसाफ मांगती थी, आज आरोपी का साथ दे रही- स्वाति

केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाने वाली AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर हैरानी जाहिर की। उन्होंने कहा- जो पार्टी कभी निर्भया के लिए इंसाफ मांगती थी, आज वो उस आरोपी का साथ दे रही है, जिसने मेरे साथ मारपीट की। अगर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया यहां होते तो मेरे लिए चीजें इतनी खराब ना होतीं।

स्वाति मालीवाल : केजरीवाल के लिए बड़ी समस्या!

स्वाति मालीवाल के केस में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पीए विभव कुमार को मुख्यमंत्री निवास से गिरफ्तार कर लिया। स्वाति ने विभव कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने मुख्यमंत्री निवास में 13 मई को उन्हें थप्पड़ मारे, उनके सीने, पेट और निचले हिस्सों में लात मारे और उनके कपड़े फाड़ दिए। ये बात स्वाति ने एक मजिस्ट्रेट के सामने घारा 164 के तहत दर्ज़ करवाई। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को एक सीसीटीवी वीडियो क्लिप दिखाकर ये साबित करने की कोशिश की कि स्वाति के साथ कोई मारपीट नहीं हुई थी। दिल्ली की मंत्री आतिशी का ये दावा सनसनीखेज़ है कि स्वाति को बीजेपी ने केजरीवाल के घर भेजा। लेकिन दो दिन पहले संजय सिंह ने तो कहा था कि विभव ने स्वाति के साथ बदसलूकी की। उन्होंने कहा था केजरीवाल विभव के खिलाफ एक्शन लेंगे। स्वाति अब कह रही हैं कि केजरीवाल विभव के दबाव में हैं क्योंकि उनके पास कोई राज़ हैं। इसीलिए इस पूरे मामले को ट्विस्ट देने की कोशिश की गई।

असल में ये सारी खिचड़ी घर में ही पकी। स्वाति के साथ जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था,लेकिन जो हुआ, ये समझना मुश्किल है। जानकार कहते हैं कि संजय सिंह ने स्वाति को इस बात के लिए मना लिया था कि वो इस मामले को पब्लिक ना करें। दो दिन पहले इसपर सुलह भी हो गयी थी। क्योंकि केजरीवाल को चुनाव में इसका भारी नुकसान हो सकता है। स्वाति की शर्त थी विभव को उसके पद से हटा दिया जाए ताकि वो केजरीवाल तक लोगों को पहुंचने से रोक न सके। इस बात को सार्वजनिक किया जाना था,जो संजय सिंह ने कर दिया। स्वाति खामोश थीं। पर जब उन्होंने देखा कि विभव को केजरीवाल अपने साथ लखनऊ ले गए हैं तो स्वाति ने पुलिस को बुलाया और बयान दर्ज करवाया, लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कोई सार्वजनिक बयान भी नहीं दिया लेकिन शुक्रवार को जब आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी करके स्वाति मालीवाल पर पलटवार किया, ट्वीट करके अपने इरादे जाहिर कर दिए तो स्वाति भी सामने आ गईं और जब आतिशी ने उनपर बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रचने का इल्जाम लगाया तो स्वाति ने कहा कि आज विभव के दबाव में आम आदमी पार्टी ने हार मान ली और पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठवाए गए।

ये सारी की सारी घटना चौंकाने वाली, चिंता में डालने वाली है। अब पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच करेगी। इसमें कानून और सार्वजनिक सहानुभूति स्वाति के साथ है, राजनीतिक हालात उनके पक्ष में है, इसीलिए केजरीवाल की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग है। यही देखते हुए आज आम आदमी पार्टी ने इस मामले में बीजेपी को लपेटने की कोशिश की लेकिन इस मसले पर बीजेपी का भी काउंटर मिलेगा क्योंकि शनिवार को दिल्ली में नरेन्द्र मोदी की पहली रैली है और मोदी इस मसले पर क्या कहेंगे, ये देखने लायक होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कैसे 74 साल के मोदी सबपर पड़ रहे भारी……….

कैसे 74 साल के मोदी सबपर पड़ रहे भारी..........

मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाओ पाकिस्तान में, वहीं आरक्षण देना………..

मुसलमानों को आरक्षण देना है तो चले जाओ पाकिस्तान में, वहीं आरक्षण देना...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend