ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जीत का छक्का लगाते हुए प्लेऑफ में तो पहुंच गई RCB …..

UB India News by UB India News
May 20, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
जीत का छक्का लगाते हुए प्लेऑफ में तो पहुंच गई RCB …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सबसे पहले जिस टीम के बाहर हो जाने की खबरें सामने आई उसने चमत्कार करते हुए प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया. लगातार छह मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने जोरदार वापसी की और जीत का छक्का लगाते हुए अगले दौर में जगह बनाई. आखिरी लीग मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर टीम ने ट्रॉफी जीतने की तरफ कदम बढ़ाया. टॉप चार में पहुंचने के बाद भी टीम के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई है. फिलहाल आरसीबी की टक्कर प्लेऑफ में किससे होगी यह तय नहीं है.

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नामुमकिन को मुमकिन करते हुए चेन्नई जैसी ताकतवर टीम को हराते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की की. नामुमकिन इसलिए क्योंकि लगातार छह मैच हारने के बाद लगातार इतने ही मुकाबले जीतकर किसी भी टीम का अगले दौर में पहुंचना अब तक नहीं हुआ था. आरसीबी ने इस काम को अंजाम देकर इतिहास रच दिया है. प्लेऑफ में पहुंचने के बाद टीम के सामने बड़ी परेशानी यह है कि वह अब किस टीम के लिए तैयारी करे इसपर कुछ पक्का नहीं. कौन सी टीम प्लेऑफ में उनके सामने होगी इस पर फैसला होना बाकी है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

प्लेऑफ में कौन सी टीम किस नंबर पर

आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की चार टीमें फाइनल हो गई है लेकिन कौन की टीम किस स्थान पर है यह पक्का नहीं हो पाया है. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के पास 19 अंक है और वह पहले स्थान पर रहेगी. दूसरे और तीसरे नंबर को लेकर टक्कर चल रही है. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को एक एक मैच खेलना है. अगर दोनों टीमें अपना आखिरी मैच जीत लेगी या दोनों ही हार जाए तो अंक तालिका में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. राजस्थान दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर रहेगी.

क्या है प्लेऑफ के समीकरण

अगर आखिरी मुकाबले में कोलकाता की टीम ने राजस्थान को हरा दिया और हैदराबाद ने अपने आखिरी मैच पंजाब के खिलाफ जीत लिया तो फिर मामला उलट जाएगा. राजस्थान की टीम तीसरे और हैदराबाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा. प्लेऑफ के पहले और चौथे नंबर की टीम तय है फैसला दूसरे और तीसरे नंबर को लेकर है.

RCB की किस टीम को हो सकती है टक्कर

राजस्थान रॉयल्स की टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है और उसके सामने टॉप की टीम कोलकाता रहने वाली है. ऐसे में फॉर्म को देखते हुए संजू सैमसन की टीम के जीत की उम्मीद कम है. अगर टीम हारी तो वह तीसरे नंबर पर खिसक जाएगी. हैदराबाद को टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी पंजाब से खेलना है. टीम के जीत की उम्मीद है. समीकरण के हिसाब से तो आरसीबी का सामना राजस्थान के साथ होना लगभग तय माना जा रहा है. वैसे समीकरण उलट गए तो उसके सामने एलिमिनेटर में हैदराबाद की टीम भी हो सकती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है. उन्होंने इस मुकाबले को 27 रन से जीता. आरसीबी की इस जीत में इन 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई. इनमें से 4 बल्लेबाज रहे और 1 गेंदबाज. ओपनिंग करने आए विराट कोहली अर्धशतक से चूक गए. लेकिन टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और अपनी पारी के दौरान 47 रन की पारी खेली. अपनी पारी में कोहली ने गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके लगाए.

कप्तान फाफ डुप्लेसी (54 रन) की अगुआई में शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने 5 विकेट पर 218 रन बनाए. डुप्लेसी ने 54 रन की पारी 39 गेंदों में खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162 का रहा. अपनी पारी के दौरान फाफ ने 4 छक्के और 3 चौके लगाए. वह 13वें ओवर में मिचेल सैंटनर के हाथों रन आउट हो गए.

रजत पाटीदार ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 41 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और 2 चौके लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178 के आस पास का रहा. कैमरन ग्रीन ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर शानदार पार्टनरशिप की. दोनों ने मिलकर 28 गेंदो में 71 रन की पार्टनरशिप की. ग्रीन ने 17 गेंद में 38 रन ठोके और आरसीबी के स्कोर को 200 के करीब पहुंचाया.

गेंदबाज यश दयाल का इस मैच में बड़ा योगदान रहा. दयाल के आखिरी ओवर में सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 17 रन की जरूरत थी. यश दयाल ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ 7 रन दिए. उनकी पहली गेंद खराब थी. धोनी ने इस गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया. इसके बाद धोनी अगली गेंद पर आउट हो गए. 3 गेंद यश ने डॉट डाली. इसके बाद आखिरी गेंद पर 1 रन मिला. इस तरह सीएसके आखिरी ओवर में 7 रन ही बना सकी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
ऋषि सुनक ने अमीरी के मामले में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स को पीछे छोडा

ऋषि सुनक ने अमीरी के मामले में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स को पीछे छोडा

स्‍वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट मामले के आरोपी बिभव कुमार 5 दिन की रिमांड पर

स्‍वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर की गई मारपीट मामले के आरोपी बिभव कुमार 5 दिन की रिमांड पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend