ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असदुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, निशाने पर पीएम मोदी और तेजस्वी

UB India News by UB India News
April 22, 2024
in किशनगंज, बिहार
0
असदुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, निशाने पर पीएम मोदी और तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। दूसरे चरण में पांच सीटों के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण में जिन पांच सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका है। इसके मद्देनजर सभी सियासी पार्टियों ने दसूरे चरण के चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट पर भी प्रचार अभियान जोरों पर है। यहां महागठबंधन, एनडीए और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवारों के बीच टक्कर रहती है। इस बीच, चुनावी प्रचार के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी रविवार को मुस्लिम बाहुल आबादी वाले किशनगंज पहुंचे। जहां जिले के अलग-अलग प्रखंडों में अख्तरुल ईमान के समर्थन में जनसभा किया।

“मुसलमानों को नागरिकता से महरूम करना चाहते हैं”

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

इस दौरान ओवैसी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी रहे। ओवैसी ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि CAA-NRC लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमानों को नागरिकता से महरूम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी सीमांचल की जनता को घुसपैठी बोलकर तौहीन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दस साल वो लोग क्या सो रहे थे? हमेशा वह घुसपैठियां करार देते हैं। इससे यह बात साबित होती है कि एनआरसी के जरिए तकलीफ पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सीमांचल की जनता के लिए पूर्णिया में एयरपोर्ट क्यों नहीं बनाया।

दूल्हे भाई के बैगर जिंदा नहीं रह सकते, ओवैसी का तंज

वहीं, AIMIM चीफ ने पत्रकारों द्वारा तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दूल्हे भाई के बैगर जिंदा नहीं रह सकते। दरअसल, ओवैसी से यह सवाल किया गया था कि तेजस्वी यादव लगातार आप पर निशाना साध रहे हैं। इसके जवाब में ओवैसी मर्यादा भूल गए और खुद को तेजस्वी यादव का जीजा करार दे दिया और कहा कि बिना दूल्हे भाई का नाम लिए वो जिंदा नहीं रह सकते। यही नहीं, ओवैसी ने अपनी सभाओं में मुस्लिम मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए विवादित बाबरी मस्जिद के साथ-साथ बिल्किस बानो तक का जिक्र किया और केंद्र सरकार को जालिमों की सरकार बताया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
इस तरह के बयान पर चुनाव आयोग चुप क्यों है?

इस तरह के बयान पर चुनाव आयोग चुप क्यों है?

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 5वां दिन:नगालैंड से असम पहुंचे राहुल

राहुल गांधी को क्या हुआ है? सतना और रांची के बाद अब केरल में भी चुनाव प्रचार किया रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend