ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जमुई और बांका में, कल नवादा आयेंगे सीएम योगी

UB India News by UB India News
April 14, 2024
in जमुई, बिहार
0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जमुई और बांका में, कल नवादा आयेंगे सीएम योगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर आ चुका है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.  बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक और झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद वृषिण पटेल ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लिखे इस्तीफा पत्र में पटेल ने लिखा कि मैंने महसूस किया कि राजद को समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई आवश्यकता नहीं है और ना ही दल को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में आस्था है। मैं बहुत दुखित मन से राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। पटेल बिहार सरकार में मंत्री और पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को राजद के पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को पत्र लिखकर अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं देने का आरोप लगाया था। इसके बाद राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के असंतुष्ट नेता अशफाक करीम शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) में शामिल हो गए और उन्होंने राजद पर ‘‘मुसलमानों के साथ भेदभाव’’ करने का आरोप लगाते हुए। करीम को इस साल मार्च में राजद ने राज्यसभा के दूसरे कार्यकाल से वंचित कर दिया गया था और कटिहार से लोकसभा टिकट पाने की उनकी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। करीम को जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शुक्रवार देर रात राजद छोड़ने वाले करीम ने पत्रकारों से बात करते हुए अफसोस जताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में राजद द्वारा सार्वजनिक की गई 22 उम्मीदवारों की सूची में ‘‘केवल दो’’ मुसलमानों के नाम शामिल हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जमुई और बांका में, कल नवादा आयेंगे सीएम योगी

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर आ चुका है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इधर, पहले चरण के लिए चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को वर्चुअल माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाना है.

दोपहर 12 बजे जमुई पहुंचेगे रक्षामंत्री

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. रक्षा मंत्री सुबह नयी दिल्ली से देवघर से होते हुए दोपहर 12 बजे सबसे पहले जमुई पहुंचेंगे. वे जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगेंगे. इसके बाद श्री सिंह बांका के लिए रवाना हो जायेंगे. बांका के शंभुगंज स्थित हाइ स्कूल मैदान पर दोपर 2.30 बजे उनकी दूसरी चुनावी जनसभा होगी. दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है. रक्षा मंत्री बांका में जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर होते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

प्रदेश भाजपा नेता भी हेलिकॉप्टर से करेंगे चुनाव प्रचार

भाजपा के प्रदेश स्तरीय कई वरिष्ठ नेता भी रविवार को हेलिकॉप्टर से जमुई में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, चिराग रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और मंत्री हरि सहनी जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में होने वाली जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में मौजूद रहेंगे. इसके बाद यह सभी नेता हेलिकॉप्टर से जमुई लोकसभा में आने वाले मुंगेर के तारापुर विधानसभा स्थित हाथीनाथ मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!

मुख्यमंत्री जदयू के पंचायत प्रतनिधियों से करेंगे संवाद

इस बार ‘किंग’ नहीं ‘किंगमेकर’ बनने की कोशिशों में जुटे बिहार के दिग्गज

इस बार ‘किंग’ नहीं ‘किंगमेकर’ बनने की कोशिशों में जुटे बिहार के दिग्गज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend