ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस और आरजेडी को लगा बड़ा झटका, अनिल शर्मा उपेंद्र प्रसाद ने थामा बीजेपी का दामन

UB India News by UB India News
April 4, 2024
in पटना, बिहार
0
कांग्रेस और आरजेडी को लगा बड़ा झटका, अनिल शर्मा उपेंद्र प्रसाद ने थामा बीजेपी का दामन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. इनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं पूर्व लोकसभा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और संजय मयूख की मौजूदगी में अनिल शर्मा और उपेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

बिहार में दुखी हैं कांग्रेस के नेता

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार में कांग्रेस अपनी पार्टी को खुद खत्म करने पर तुली हुई है, कांग्रेस आलाकमान बिहार प्रदेश पर जिस तरह से अपने फैसले थोप रही है, उससे कांग्रेस के नेता बिहार में दुखी हैं. वहीं उपेंद्र प्रसाद अपने इलाके के मजबूत नेता हैं. इन नेताओ के आने से पार्टी को बल मिलेगा और उन्हें विश्वास है कि इन नेताओं की क्षमता का सदुपयोग करते हुए पार्टी विकसित भारत की दिशा में और मजबूती से काम करेगी.

अनिल शर्मा का कांग्रेस आलाकमान पर गंभीर आरोप

भाजपा में शामिल होने के बाद बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दोनों ही नेता घोर साम्प्रदायिक नजरिया रखते हैं. सोनिया गांधी अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के न्योते को ठुकरा देती हैं, लेकिन ईसाई धर्म के कार्यक्रम के लिए पार्टी के दो बड़े नेताओं को इटली भेजती हैं. उन्होंने राहुल गांधी की भी कड़ी आलोचना की.

‘टिकट देने के लिए मांगे गए पैसे’

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं पूर्व लोकसभा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने बीजेपी में शामिल होने के बाद लालू यादव पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार वह महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे, जिसमें सबसे कम अंतर से हारने वालो में बिहार में वह तीसरे नंबर पर थे, लेकिन इस बार उन्हें टिकट देने के लिए पैसे मांगे गए इसलिए उन्होंने आरजेडी छोड़ने का फैसला किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
लोकसभा चुनाव में उतरेगी VIP! मुकेश सहनी को महागठबंधन से बन सकती है बात !

लोकसभा चुनाव में उतरेगी VIP! मुकेश सहनी को महागठबंधन से बन सकती है बात !

26 अप्रैल तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू

26 अप्रैल तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend