ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम नरेंद्र मोदी जमुई से : ये चुनाव सभा है कि विजय सभा है, आपने कमाल करके रख दिया है……..

UB India News by UB India News
April 5, 2024
in जमुई, बिहार
0
पीएम नरेंद्र मोदी जमुई से : ये चुनाव सभा है कि विजय सभा है, आपने कमाल करके रख दिया है……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी आज एक दिन के बिहार दौरे पर थे। वे जमुई से चुनावी शंखनाद किये । खैरा में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करने के साथ बिहार में NDA के चुनावी रैलियों की शुरुआत हो गई। जमुई से लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती NDA के प्रत्याशी हैं। यहां से प्रधानमंत्री के संबोधन का असर सिर्फ जमुई ही नहीं, बल्कि पड़ोसी संसदीय क्षेत्र नवादा, गया और मुंगेर पर भी पडा। एक साथ वो 4 लोकसभा क्षेत्र की जनता को साध गए । सीएम नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहें।

LIVE :

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

  • 12:53 PM,Apr 04 2024
    पीएम मोदी का जमुई में भाषण खत्म

    पीएम मोदी का जमुई में भाषण खत्म
  • 12:53 PM,Apr 04 2024
    जाके घरवालों से कह दीजिएगा- मोदी ने प्रणाम भेजा है- पीएम

    पीएम मोदी ने कहा – घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि मोदी जी आए थे। मोदी जी ने प्रणाम भेजा है मेरा प्रणाम घर-घर तक पहुंचाएं। घर-घर तक मोदी का प्रणाम पहुंचने की जनता से मांगी गारंटी, बदले में मोदी ने दी विकास की गारंटी।
  • 12:52 PM,Apr 04 2024
    कांग्रेस ने राम मंदिर बनने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने बोला कांग्रेस और आरजेडी पर सीधा हमला, कहा- कांग्रेस ने राम मंदिर बनने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। इन लोगों ने दलित रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनने से रोकने की कोशिश की। इन्होंने एक आदिवासी महिला द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने की कोशिश की।
  • 12:50 PM,Apr 04 2024
    राजद वालों की पहचान अपहरण उद्योग से- पीएम मोदी

    जमुई की रैली में राजद पर पीएम मोदी का जोरदार हमला, कहा- राजद वालों की पहचान अपहरण उद्योग से। हम नीतीश जी के सहयोग से हाईवे और एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं, जबकि आरजेडी के लोगों ने बिहार को गड्ढों में ढकेल दिया था। एनडीए की सरकार लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड दे रही है, जबकि राजद के लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे थे। हम महिलाओं और बेटियों को नौकरी के अवसर दे रहे हैंस जबकि राजद में लड़कियों और बेटियों को सड़कों से उठा लिया जाता था।
  • 12:48 PM,Apr 04 2024
    आरजेडी-कांग्रेस तो आपके हक के पैसे लूट कर आपसे साइन करा लेते- पीएम मोदी

    जमुई में बोले पीएम मोदी- आरजेडी-कांग्रेस तो आपके हक के पैसे लूट कर आपसे साइन करा लेते। घमंडिया गठबंधन की सरकार होती तो सीधे पैसे भेजने वाली व्यवस्था बनती क्या? पहले देश के सारे भ्रष्टाचारी हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे। एक-दूसरे को जेल में बंद करने की मांग करते थे, आज वो सब मिलकर बोल रहे हैं कि मोदी आया। मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ और वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ।
  • 12:46 PM,Apr 04 2024
    बिहार के लोगों को 37 लाख पक्के घर मिले- पीएम मोदी

    पीएम मोदी लाइव, कहा- बिहार के लोगों को 37 लाख पक्के घर मिले। 9 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन मिल रहा है। मोदी की गारंटी है कि अगले 5 साल और मिलता रहेगा। बिहार में 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड भी बने हैं। जब नीयत सही तो नतीजा सही। बीजेपी सरकार इंसानों की तो सेवा कर ही रही है, हमने पशुधन की भी उतनी ही रक्षा करना तय किया है। बिहार के 2 करोड़ पशुओं को खुरपका, मुंहपका के लिए मुफ्त टीका लगवाया है। कोविड का टीका तो आपको याद ही होगा।
  • 12:44 PM,Apr 04 2024
    10 साल में हमने सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, अभी तो बहुत कुछ बाकी है- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने जमुई में कहा कि – इतने सारे कामों की जो सूची बताई गई है वह 10 सालों में हुआ है। यह तो सिर्फ ट्रेलर है ट्रेलर। अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी देश को और बिहार को हमें बहुत आगे लेकर जाना है। ये मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां पहुंचा है। इसलिए ये मोदी हर गरीब के दर्द को जानता है। इसलिए बिहार के मेरे नौजवान, मेरी माताएं-बहनें, बिहार के हर बुजुर्ग मेरे शब्द लिख कर रखिए कि ये मोदी की गारंटी है- आपका सपना ही मेरा संकल्प है। इसलिए केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
  • 12:41 PM,Apr 04 2024

    इन लोगों (लालू परिवार) ने जमीन छीन ली- पीएम मोदी

    पीएम मोदी का लालू यादव पर तीखा हमला, कहा- एक बात भूलनी नहीं है। कोई भी गरीब मां का बेटा, किसान का बेटा इस बात को भूल नहीं सकता है। कोई भी आशा अपेक्षा को लेकर जीने वाला नौजवान इस बात को भूल नहीं सकता है। रेलवे में नौकरी के नाम पर जो जमीन लिखवा ले, वो बिहार का विकास कभी नहीं कर सकता है। नीतीश कुमार के खिलाफ आज तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई लेकिन उन लोगों (लालू प्रसाद यादव और परिवार) ने गरीबों की जमीन छीन ली।
  • 12:40 PM,Apr 04 2024

    बिहार में नक्सलवाद ने दम तोड़ा- पीएम मोदी

    बोले पीएम मोदी- आज जमुई विकास के हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा है, नक्सलवाद दम तोड़ चुका है। जो लोग नक्सलवाद के रास्ते पर भटक गए थे, उन्हें हमारी सरकार ने मुख्य धारा से जोड़ा है। उनके परिवारों को पूरा सहयोग दिया है। अब इस इलाके से एक्सप्रेस-वे निकलेगा, मेडिकल कॉलेज भी खुल गया है। अब देवघर से जमुई के लिए हवाई जहाज की सेवा शुरू हो गई है। गया एयरपोर्ट के विस्तार की कोशिश चल रही है। हमारा प्रयास है कि देवघर और गया जी आने वाले लोग यहां भी होकर जाएं। इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमारी सरकार 1 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
  • आज जमुई की सूरत बदल गई- पीएम मोदी

    खैरा में बोले पीएम मोदी- आज देश कैसे बदल रहा हैस बिहार इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है, इसका उदाहरण आप जमुई में भी देख सकते हैं। हमारा यह जमुई कांग्रेस और राजद के दौर में किस हालत में था। इन लोगों ने जमुई की पहचान कैसी बना दी थी? बिहार का जमुई जंगल राज का बड़ा भुक्त भोगी होता था। जमुई की पहचान नक्सलवाद से होती थी। सरकार की योजनाएं यहां पहुंचने ही नहीं दी जाती थी।
  • 12:35 PM,Apr 04 2024

    आज चांद पर तिरंगा- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- चंद्रमा के जिस कोने पर दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा था, वहां आज भारत का तिरंगा पहुंचा है। भारत जब जी 20 की मीटिंग करता है तो पूरे विश्व में इसकी चर्चा होती है। यह किसने किया? ये आपने (जनता) किया, आपके वोट की ताकत से ये संभव हुआ।
  • 12:34 PM,Apr 04 2024

    आतंकवाद पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, सेट किया बड़ा चुनावी एजेंडा

    पीएम मोदी बोले- आज एक ओर जहां कांग्रेस और आरजेडी जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया। दूसरी ओर बीजेपी और NDA है, जिसका एक ही लक्ष्य है, विकसित भारत का निर्माण, खुशहाल बिहार का निर्माण। कांग्रेस के राज में भारत को कमजोर और गरीब देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश आज जो आटे के लिए तरस रहे हैं, उनके आतंकी हम पर हमला करके चले जाते थे और कांग्रेस दूसरे देशों के पास शिकायत लेकर जाती थी। मोदी ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। भारत वही महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है। आज का भारत घर में घुस कर मारता है। आज का भारत दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और हैसियत आज कैसे बढ़ी है।
  • 12:31 PM,Apr 04 2024

    पीएम मोदी ने मंच से की सीएम नीतीश की तारीफ

    पीएम मोदी का खैरा में भाषण, कहा- बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई और स्वतंत्र भारत की नींव डालने में बड़ी भूमिका निभाई। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद यहां कई पीढ़ियों के साथ न्याय नहीं हो पाया। बिहार को एनडीए गठबंधन बड़े परिश्रम से एक दलदल से बाहर निकाल कर लाया है। हमारे नीतीश बाबू की इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। 2024 का चुनाव बिहार और भारत के भविष्य के लिए बहुत निर्णायक है।
  • 12:29 PM,Apr 04 2024

    चिराग मेरे छोटे भाई- पीएम मोदी

    पीएम मोदी का भाषण- जमुई, नवादा, मुंगेर, बांका के साथ बिहार की सारी 40 सीटें NDA के खाते में जाए, पूरा बिहार कह रहा है, फिर एक बार.. मोदी सरकार। मैं जब आपके बीच आया हूं आपने मुझे भरपूर प्यार और अपनापन दिया है। लेकिन इस मंच से एक कमी हमें महसूस हो रही है। हमारे लिए ये पहला ऐसा चुनाव है जब बिहार के बेटे, दलितों वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र पद्मविभूषण से सम्मानित रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं। मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं।
  • 12:27 PM,Apr 04 2024

    पीएम मोदी का भाषण शुरू, मगही में की शुरूआत

    पीएम मोदी का भाषण शुरू, मगही भाषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शुरूआत, कहा- मैं देख रहा हूं कि पूरा हुजूम का हुजूम इधर आ रहा है। अब मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि ये चुनाव सभा है कि विजय सभा है। आपने कमाल करके रख दिया है। आज जमुई की इस खूबसूरत धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है।

इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर बीजेपी-एनडीए उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है।

4 लोकसभा सीटों पर 19 को मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 40 में से 4 सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई है, लेकिन प्रधानमंत्री ने सबसे पहले चुनाव प्रचार के लिए जमुई को चुना है। जब से यहां कार्यक्रम तय हुआ, तब से हर स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली से आई SPG की टीम ने पिछले तीन दिनों से मोर्चा संभाल रखा है।

पहले से मौजूद रहेंगे मांझी, चिराग और उपेंद्र

जमुई में हो रहे NDA के इस पहली चुनावी सभा में सभी घटक दलों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। चिराग पासवान पहले से जमुई में मौजूद हैं। वो अपने बहनोई अरुण भारती के पक्ष में लगातार अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके पक्ष में प्रचार करने में जुटे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री की बातों को सुनने के लिए लोगों से चुनावी सभा में शामिल होने की अपील भी कर रहे हैं।

मंच पर चिराग पासवान के साथ-साथ अरुण भारती मौजूद रहेंगे। इनके अलावा हम के राष्ट्रीय संरक्षक और गया से NDA उम्मीदवार जीतन राम मांझी, काराकाट से उम्मीदवार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, भाजपा की महिला नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणू देवी प्रमुख रूप से रहेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री की सभा में मौजूद रहेंगे।

45 मिनट का होगा पीएम का संबोधन

पीएम मोदी गुरुवार की सुबह 11:10 बजे विशेष विमान से सबसे पहले पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देवघर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। 11:50 बजे जमुई के खैरा में बने सभा स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद 11:55 बजे वो मंच पर होंगे। ठीक दोपहर 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

उनका संबोधन 45 मिनट का होगा। भाषण खत्म होने के 10 मिनट बाद 12:55 बजे वो मंच से हेलीपैड के लिए निकलेंगे। दोपहर 1 बजे वापस देवघर के लिए हेलीकॉप्टर से निकल जाएंगे। देवघर से 1:40 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम का पहला बिहार दौरा

बता दें कि एक महीने में पीएम मोदी का यह तीसरा बिहार दौरा है। जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद उनका ये पहला बिहार दौरा है। इससे पहले 6 मार्च को पीएम मोदी बेतिया आए थे। यहां उन्होंने अपने 25 मिनट के भाषण में लालू यादव का नाम लिए बिना परिवारवाद और जंगलराज पर उनको घेरा। साथ ही I.N.D.I.A पर सवाल खड़े किए थे।

इसके पहले पीएम मोदी ने 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय में भी जनसभा की थी। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
न वे गवाह हैं और न ही…क्‍या ED इस तरह किसी को भी तलब कर सकती है’………..

न वे गवाह हैं और न ही...क्‍या ED इस तरह किसी को भी तलब कर सकती है'...........

कांग्रेस को एक और झटका, पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

कांग्रेस को एक और झटका, पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend