ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

न वे गवाह हैं और न ही…क्‍या ED इस तरह किसी को भी तलब कर सकती है’………..

UB India News by UB India News
April 4, 2024
in कानून, खास खबर, दक्षिण भारत
0
न वे गवाह हैं और न ही…क्‍या ED इस तरह किसी को भी तलब कर सकती है’………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. ED ने कुछ सप्‍ताह पहले रेत खनन से जुड़े एक मामले में तमिलनाडु के 4 जिलों के कलेक्‍टर को उचित दस्‍तावेज के साथ पूछताछ के लिए तलब किया था. ED की ओर से समन जारी होने के बावजूद ये चारों जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने इस केस की सुनवाई की. तमिलनाडु की तरफ से वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता कपिल सिब्‍बल और अमित आनंद कोर्ट में पेश हुए थे, जबकि वेल्‍लोर, अरियालुर, कर्नूर और तिरुचि के कलेक्‍टर की तरफ से सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने दलील पेश की. सुनवाई के दौरान कपिल सिब्‍बल ने दलील देते हुए कहा कि वे (चारों जिले के कलेक्‍टर) न तो गवाह हैं और न ही आरोपी हैं, ऐसे में क्‍या ED इस तरह से किसी को भी तलब कर सकती है. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि हां…जांच एजेंसी किसी भी सूचना के लिए किसी को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. साथ ही शीर्ष अदालत ने चारों जिलों के कलेक्‍टर्स को ED के समक्ष पेश होने का आदेश दिया.

दरअसल, यह पूरा मामला चारों जिलों में रेत खनन स्‍थलों से जुड़ा है. तमिलनाडु के चारों कलेक्‍टर्स ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान है और वे इसकी तैयारियों में जुटे हैं. लिहाजा, जांच एजेंसी के समक्ष सशरीर पेश होने में असमर्थ हैं. साथ ही उन्‍हें सूचना इकट्ठा करने के लिए भी वक्‍त चाहिए. चारों जिलों के जिलाधीशों ने कोर्ट को बताया कि जांच एजेंसी ने उनसे जो सूचनाएं मांगी हैं, वे जिले के अन्‍य विभाग से संबंधित हैं. ऐसे में उन्‍हें एकत्र कर उनका पुष्टि करना जरूरी है. हालांकि, कोर्ट ने उनकी इस दलील को खारिज कर दिया. मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि उनका (चारों जिलों के कलेक्‍टर) यह व्‍यवहार सुप्रीम कोर्ट के 27 फरवरी के आदेश के प्रति बहुत ही कम सम्‍मान को दर्शाता है. कोर्ट ने अपने आदेश में चारों को ED के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

तमिलनाडु की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने के लिए पेश हुए वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता कपिल सिब्‍बल ने बताया कि ED की ओर से मांगी गई जानकारी मुहैया कराने के लिए अधिकारी सूचनाएं जुटा रहे हैं. वे डिस्ट्रिक्‍ट मजिस्‍ट्रेट हैं, ऐसे में उनके पास कानून-व्‍यवस्‍था को बनाए रखने समेत अन्‍य कई तरह की जिम्‍मेदारियां हैं. इस पर जस्टिस त्रिवेदी ने साफ लहजे में कहा कि कलेक्‍टर्स को इस कोर्ट के आदेशों का सम्‍मान करना चाहिए. इस पर कपिल सिब्‍बल ने कहा, ‘वे (चारों जिलों के कलेक्‍टर) न तो गवाह हैं और नही आरोपी…क्‍या ED इस तरह से किसी को भी बुला सकती है.’ इसपर जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की अध्‍यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा- हां वे ऐसा कर सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट का आदेश
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 27 फरवरी 2024 को दिए अपने आदेश में तमिलनाडु के चारों जिलों के कलेक्‍टर को ED के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था. हालांकि, ये सभी शीर्ष अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए थे. बाद में इन्‍होंने लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए व्‍यक्तिगत तौर पर पेश होने में असमर्थता जताई थी. कोर्ट ने उनके जवाब को खारिज करते हुए उन्‍हें 25 अप्रैल को ED के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कांग्रेस को एक और झटका, पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

कांग्रेस को एक और झटका, पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला, 74,400 के पार सेंसेक्स, 22,600 के करीब निफ्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend