ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला, 74,400 के पार सेंसेक्स, 22,600 के करीब निफ्टी

UB India News by UB India News
April 5, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय शेयर बाजार का धमाकेदार सफर जारी है और घरेलू बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है. सेंसेक्स-निफ्टी ने नया ऐतिहासिक शिखर छू लिया है. केवल 10 दिनों के भीतर सेंसेक्स-निफ्टी ने तीसरी बार ऑलटाइम हाई का नया लेवल बनाया है. बैंक निफ्टी ने 48,000 का लेवल छू लिया है और मिडकैप इंडेक्स पहली बार 50,000 के लेवल के पार निकला है. बैंक निफ्टी के साथ मेटल स्टॉक्स भी जबरदस्त तेजी पर हैं.

कैसी रही शेयर बाजार की शुरुआत

बीएसई का सेंसेक्स रिकॉर्ड 537 अंक या 0.73 फीसदी की ऊंचाई के साथ 74,413.82 पर खुला है जो कि इसका ऐतिहासिक ऊंचा लेवल है. एनएसई का निफ्टी 157.45 अंक या 0.70 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 22,592.10 पर ओपन हुआ है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

बाजार की शुरुआत से ही सेंसेक्स-निफ्टी में चौतरफा तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे और केवल 2 शेयरों में गिरावट बनी हुई थी. एनएसई निफ्टी के 50 में से 45 शेयर ऊंचाई के साथ ट्रेड कर रहे थे जबकि 5 शेयर ही सिर्फ गिरावट के दायरे में दिखाई दे रहे थे.

बैंक और मेटल शेयरों का जलवा

बैंकिंग और मेटल्स शेयरों का जलवा बरकरार है और आज बाजार को शानदार तेजी पर ले जाने में इनका सबसे बड़ा सपोर्ट दिख रहा है. बैंक निफ्टी ने बाजार खुलने के साथ ही 48,254.65 का हाई बनाया और ये अपने ऑलटाइम हाई 48,636.45 के बेहद पास आ चुका है.

बाजार का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ के बिलकुल करीब

बीएसई पर बाजार का मार्केट कैप 399.99 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप हो चुका है और ये 400 लाख करोड़ रुपये के एमकैप के मुुहाने पर खड़ा है. ये शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और शानदार मुकाम पर भारतीय शेयर बाजार आया है.

किन शेयरों में है उछाल

बीएसई सेंसेक्स पर एचडीएफसी बैंक 2.25 फीसदी ऊपर चढ़कर बाजार को भरपूर उछाल दिला रहा है. एनटीपीसी 1.28 फीसदी और एक्सिस बैंक 0.89 फीसदी ऊपर हैं. पावरग्रिड 0.73 फीसदी चढ़ा है और कोटक महिंद्रा बैंक 0.65 फीसदी की शानदार बढ़त पर है. इनके अलावा टाटा के कई शेयर ऊपर हैं जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन और टीसीएस. इनके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एचयूएल और एलएंडटी के शेयर भी बीएसई पर जोरदार उछाल दिखा रहे हैं.

निफ्टी के टॉप गेनर्स में बैंकिंग शेयरों का कब्जा

निफ्टी के टॉप गेनर्स में पांचों शेयर बैंकिंग सेक्टर से हैं. इनमें एचडीएफसी बैंक 2.84 फीसदी ऊपर है और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.52 फीसदी चढ़ा है. इनके अलावा बंधन बैंक, एक्सिस बैंक और फेडरल बैंक सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
इडी ने दिल्‍ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की मांगी 10 दिन की रिमांड

CM केजरीवाल की अर्जी पर फैसला आज?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

लोकसभा चुनाव में कितनी बड़ी होगी बिहार की भूमिका -जमुई की रैली से पहले पीएम मोदी ने बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend