ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पप्पू को गच्चा किसने दिया?

UB India News by UB India News
March 30, 2024
in पटना, बिहार
0
पप्पू को गच्चा किसने दिया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीट बंटवारे की डील फाइन होने के बाद लालू परिवार दिल्ली से पटना लौटा। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे में हमारे साथ कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन है। तेजस्वी यादव ने कहा कि ये गठबंधन जनता का गठबंधन है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस गठबंधन को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान समर्थन देगी। वहीं, पप्पू यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा हमारा गठबंधन पार्टी के साथ है, किसी व्यक्ति के साथ नहीं।

‘हमारा गठबंधन व्यक्ति के साथ नहीं’

पप्पू यादव लगातार पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी कोशिश में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया। उनकी मंशा थी कि कांग्रेस के टिकट से वो पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन सीट बंटवारे में ये लोकसभा सीट राजद के खाते में चली गई। पप्पू यादव के सीट कटने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी का गठबंधन दलों के साथ है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन किसी व्यक्ति के साथ नहीं है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

क्या कांग्रेस से मिला पप्पू को गच्चा?

तेजस्वी यादव ने तो यहां तक दावा कर दिया कि कांग्रेस ने पूर्णिया सीट मांगी ही नहीं थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पप्पू यादव को गच्चा किसने दिया? पप्पू यादव मामले पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि फाइनल राउंड में कांग्रेस ने पूर्णिया सीट को लेकर कोई जोर ही नहीं लगाया। यही वजह रही कि आरजेडी की सदस्यता लेने वाली बीमा भारती ने सिंबल वाला फोटो तीन बाद जारी किया। कटिहार सीट की डिमांड कांग्रेस की ओर से जरूर की गई थी।’

कोई अमृत पीकर नहीं आया: तेजस्वी

वहीं, चिराग पासवान के बयान का भी तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। चिराग पासवान ने एनडीए गठबंधन की जीत को पक्का बताते हुए कहा था कि महागठबंधन का हाल 2019 वाला होगा। इस बार 40 की 40 सीट जीतेंगे। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी अमृत पीकर नहीं आया है। हमारा पांच दलों का गठबंधन हैं। हमलोग आगामी लोकसभा चुनाव में जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए को हम मजबूती से टक्कर देंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
भारत का चिप मैन्युफैक्चरिंग में पड़ना एक विनाशकारी दौड़… यह क्या बोल गए रघुराम राजन

भारत का चिप मैन्युफैक्चरिंग में पड़ना एक विनाशकारी दौड़... यह क्या बोल गए रघुराम राजन

शेयर बाजार में तेजी, 65700 के करीब सेंसेक्स-मिडकैप की उछाल से निफ्टी 19560 के ऊपर

रिकॉर्ड रैली वाला रहा वित्त वर्ष 2023-24, अब FY25 के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा हाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend