ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ललन सिंह की खामोशी बड़ी बाजी खेलने की तैयारी तो नहीं

UB India News by UB India News
March 13, 2024
in जदयू, पटना
0
लालू से मिलने पहुंचे ललन सिंह, 20 मिनट तक दोनों के बीच हुई बातचीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति इन दिनों लोकसभा चुनाव के इर्द-गिर्द घूम रही है। इस खास समय में लगभग सभी दल और उसके खास नेता किसी न किसी बहाने चर्चा में हैं। लेकिन चर्चा के बाजार से बिहार के एक खास शख्सियत लगभग गायब से हो गए हैं। जी हां! आपने सही समझा, बात हो रही है जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की। आखिर, बिहार की राजनीति के फलसफे से दूर कहां हैं और क्यों है? ये सवाल राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है।

ललन सिंह की राजनीति का यू-टर्न?
गौर करें तो राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की राजनीति का यू-टर्न उसी दिन से हो गया, जब वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए। हालांकि, इस खास समय में ललन सिंह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों सौंप दिया। ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से ‘मुक्ति’ के लिए कारण ये बताया कि वे मुंगेर लोकसभा चुनाव की तैयारी करना चाहते हैं। इसे सहज रूप से जदयू के भीतर स्वीकार भी किया गया।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

ललन सिंह ने भी तब मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसभाएं की। पार्टी को लेकर अपनी चिंता का इजहार तब भी की, जब एनडीए सरकार विश्वास मत का सामना कर रही थी। उन पर पार्टी तोड़ने का आरोप भी लगा, परंतु ये इल्जाम गलत साबित हुआ। ललन सिंह ने कुछ मीडिया हाउसेस को नोटिस भी भेजवाया है।

अब चुप-चुप क्यों हैं ललन सिंह?
विश्वास मत के दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का जदयू के पाले में आने के बाद ललन सिंह की राजनीति को लगाम लग गया। राजनीतिक गलियारों में ये सवाल उठने लगे कि क्या नीलम देवी जदयू की उम्मीदवार होने जा रही है? उन्हें सरकार बचाने का इनाम मिलने वाला है?

इस चर्चा के बाद ललन सिंह की ऐक्टिविटी में एकदम से कमी आ गई। क्षेत्र का दौरा तो दूर राजधानी में भी सक्रिय नहीं दिखते हैं। वैसे भी पत्रकारों से बात करते अनंत सिंह ने कहा था कि अब दिल्ली जाएंगे। सांसद बनेंगे। हालांकि, ललन सिंह के समर्थक निराश नहीं हैं, उन्हें विश्वास है कि ललन सिंह ही मुंगेर के उम्मीदवार होंगे।

नवादा की भी है चर्चा!
वैसे, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि ललन सिंह नवादा से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन नवादा एक तो लोजपा की सीटिंग सीट है और बहुत पहले से भाजपा ने नवादा लोकसभा से चुनाव लड़ने का मन बनाया है।

वैसे में नवादा से ललन सिंह का लड़ना एक राजनीतिक अफवाह ही लगता है। लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि ललन सिंह की राजनीति का ‘बोल्डनेस’ गायब हो चुका है। संभव हो! वो चुप रह कर एक बड़ी बाजी खेलने का आधार तैयार कर रहे हों।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
कोई भी व्यक्ति होगा वह बीजेपी का होगा…

कोई भी व्यक्ति होगा वह बीजेपी का होगा...

नौकरी को चुनावी मुद्दा बनाना चाहते हैं तेजस्वी………

नौकरी को चुनावी मुद्दा बनाना चाहते हैं तेजस्वी.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend