ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोई भी व्यक्ति होगा वह बीजेपी का होगा…

UB India News by UB India News
March 13, 2024
in पूर्वी चंपारण, भाजपा
0
कोई भी व्यक्ति होगा वह बीजेपी का होगा…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में लगी है. पहली लिस्ट जारी हो गई और दूसरी लिस्ट भी बहुत जल्द जारी हो सकती है. इन सबके बीच बिहार में पेंच फंसा है. पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह (Radha Mohan Singh) ने ऐसा बयान दिया है जिससे लग रहा है कि उन्हें इस बार मौका नहीं मिलेगा.

‘कोई भी व्यक्ति होगा वह बीजेपी का होगा‘

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

बीते मंगलवार (12 मार्च) को पत्रकारों से बातचीत में राधामोहन सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत साफ है कि मोतिहारी के अंदर हमेशा भारतीय जनता पार्टी लड़ी है. इस बार भी बीजेपी ही लड़ेगी. उन्होंने कहा कि व्यक्ति कौन होगा यह महत्वपूर्ण नहीं होता है. कोई भी व्यक्ति होगा वह भारतीय जनता पार्टी का होगा. मैं खुद लड़ूं या हमारा कोई कार्यकर्ता लड़े, सबसे ज्यादा उसको जिताने के लिए मेहनत मैं करूंगा.

राधामोहन सिंह ने कहा, “ये पूरी लड़ाई मैं स्वयं लड़ता हूं, चाहे विधायक का चुनाव हो या फिर एमपी का हो.” इस सवाल पर कि आपने भी इतना समय दिया है इस सीट से इस पर राधामोहन सिंह ने कहा, “ठीक है, लेकिन पार्टी का जो निर्णय होगा चाहे वो मैं रहूं या कोई कार्यकर्ता रहे मैं उतना ही मेहनत करूंगा. यानी उसकी लड़ाई मैं स्वयं लड़ूंगा.”

बता दें कि पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह लगातार काबिज हैं. इसी कड़ी में उनके बयान से चर्चा हो रही है कि कहीं उनका टिकट तो नहीं कटने वाला है. हालांकि बिहार में सीटों को लेकर एनडीए में पेंच फंसा है. देखना होगा कि कैसे एनडीए गठबंधन में फॉर्मूला सेट होता है. हालांकि जिस तरह से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह मोतिहारी में एतिहासिक कार्य में लगातार जुटे रहे हैं इससे माना जा रहा है कि उन्हें ही टिकट मिलेगा और वो आश्वस्त हैं. मंगलवार को वो मोतिहारी चर्खा पार्क के उद्घाटन से पहले पहुंचे थे. यहीं उन्होंने बयान दिया है. आज बुधवार को उद्घाटन होना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

Next Post
नौकरी को चुनावी मुद्दा बनाना चाहते हैं तेजस्वी………

नौकरी को चुनावी मुद्दा बनाना चाहते हैं तेजस्वी.........

सब के लिए एक समान भविष्य हेतु प्रयासरत है वेदांता एल्यूमिनियम

सब के लिए एक समान भविष्य हेतु प्रयासरत है वेदांता एल्यूमिनियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend