ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी का आरजेडी पर बड़ा हमला , लालू प्रसाद और उनका परिवार बिहार का सबसे बड़ा गुनहगार

UB India News by UB India News
March 7, 2024
in पश्चिम चंपारण, भाजपा
0
पीएम मोदी का आरजेडी पर बड़ा हमला , लालू प्रसाद और उनका परिवार बिहार का सबसे बड़ा गुनहगार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और उनका परिवार बिहार का सबसे बड़ा गुनहगार  है। पीएम मोदी ने लालू पर एक दशक से अधिक के कार्यकाल के दौरान राज्य में जंगल राज कायम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जंगलराज वालों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। रोजी रोटी के लोग बाहर जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता फूलता रहा। एक-एक नौकरी के बदले जमीन पर कब्जा किया गया। बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार युवाओं का सबसे बड़ा गुनहगार है। एनडीए सरकार जगलराज से बिहार को बचाकर इतना आगे लायी है।

बिहार में तेजी से हो रहा विकासः पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि इसी धरती ने मोहनदास को महात्मा गांधी बना दिया। जब-जब बिहार समृद्ध रहा है तब तब देश समृद्ध रहा है। बिहार में विकास का डबल इंजन लगने के बाद विकास में और तेजी आ गयी है। आज भी 13000 करोड़ से अधिक की सौगात मिली है। रेल, रोड, एलपीजी गैस जैसी अनेक परियोजनाए शामिल हैं। बिहार में एक दर्जन से अधिक पुल पर काम चल रहा है जिसमें से 5 गंगा पर बन रहे हैं। भोजपुरी में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रउवा जानते बानी मोदी के गारंटी मने गारंटी पूरा होवे के गारंटी।

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

लालू परिवार पर बोला हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में जब तक लालटेन का राज रहा तब तक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, मोदी सच्चाई बताता है तो ये मोदी को ही गाली देते हैं। इंडी गठबंधन का मुद्दा है मोदी का परिवार नहीं है। क्या इनका परिवार है तो इन्हे लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए। आज कर्पूरी ठाकुर होते तो उनसे भी क्या ये वही सवाल पूछते। इन्होने भी तो अपने परिवार को बढ़ावा नहीं दिया। आपके सामने वो आदमी है जिसने बहुत छोटी आयु में घर छोड़ दिया। मेरा कौन सा घर है जहां मैं लौटूं, मेरा तो पूरा भारत ही घर है। आज पूरा देश कह रहा है..”मैं हूँ मोदी का परिवार”.. “हम बानी मोदी के परिवार “।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

Next Post
अभिव्यक्ति की आजादी है, कोई कुछ भी बोल सकता है……….

अभिव्यक्ति की आजादी है, कोई कुछ भी बोल सकता है..........

ऐसा पहली बार हुआ, जब बिहार में रैली हो और जाति की बात नहीं हो……….

ऐसा पहली बार हुआ, जब बिहार में रैली हो और जाति की बात नहीं हो..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend