Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2024/03/A-raja.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

अभिव्यक्ति की आजादी है, कोई कुछ भी बोल सकता है……….

UB India News by UB India News
March 7, 2024
in ब्लॉग
0
अभिव्यक्ति की आजादी है, कोई कुछ भी बोल सकता है……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, विरोधी दलों के नेताओं की बौखलाहट बढ़ रही है और इस चक्कर में रोज सेल्फ-गोल कर रहे हैं। मंगलवार को मोदी-विरोधी मोर्चे के सहयोगी DMK के नेता ए. राजा ने फिर प्रभु राम के बारे में ज़हर उगला। यहां तक कह दिया कि बीजेपी के जय श्रीराम पर वो थूकते हैं। ए. राजा ने भारत को राष्ट्र मानने से इंकार कर दिया। कहा कि अगर बीजेपी भारत माता की जय का नारा लगाने को कहती है तो बिल्कुल नहीं लगाएंगे क्योंकि भारत कोई देश नहीं है, कोई राष्ट्र नहीं है, भारत तो राज्यों का समूह है और हर राज्य अपने आप में एक राष्ट्र है। ए. राजा ने कहा कि वो रामायण को नहीं मानते, रामचरित मानस को नहीं मानते, वो कंबन की रामायण को मानते हैं जिसमें राम ने एक दलित को भाई बनाया, एक बंदर को अपना भाई बनाया। ए. राजा ने यह बात रविवार 3 मार्च को कोयम्बटूर में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के जन्मदिन पर आयोजित एक जनसभा में कही। भरी सभा में हजारों कार्यकर्ताओं के सामने माइक पर चिल्ला-चिल्ला कर ए. राजा ने कहा कि अगर बीजेपी एक ईश्वर का नाम लेकर उनकी पूजा करने की बात थोपेगी तो तमिलनाडु की जनता इसे बिलकुल स्वीकार नहीं करेगी। ए. राजा ने राष्ट्र की अपनी परिभाषा भी दी। कहा कि राष्ट्र वह होता है, जहां एक जैसी संस्कृति हो, एक जैसी परंपराएं हों, एक भाषा हो। इस लिहाज से भारत कोई राष्ट्र नहीं है, भारत कई राष्ट्रों को मिलकर उपमहाद्वीप है। इसलिए अगर कोई ज़बरदस्ती भारत माता की जय का नारा लगाने का दवाब डालता है, तो तमिलनाडु की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

ए. राजा जैसे नेता गज़ब का दोहरा चरित्र रखते हैं। अगर वह भारत को देश नहीं मानते, तो संसद का चुनाव लड़कर संसद में क्यों बैठते हैं ? संविधान की शपथ क्यों लेते हैं ? केन्द्र सरकार में मंत्री क्यों बनते थे ? ये वही ए. राजा हैं जो डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में संचार मंत्री थे, जिनका नाम 2-जी घोटाले में आया, फिर उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया, वह जेल में रहे, पांच बार सासंद रह चुके हैं, केन्द्र सरकार में चार बार मंत्री रह चुके हैं और कह रहे हैं कि भारत को राष्ट्र नहीं मानते। यानि जब मंत्री हों, सत्ता में हों, तो शासन करने के लिए भारत राष्ट्र है और जब विपक्ष में हों, सत्ता से बाहर हों, तो भारत को राष्ट्र नहीं मानेंगे। ये रवैया हैरान करने वाला है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पूछा कि क्या DMK ने संविधान नहीं पढ़ा? क्या ए. राजा ने संविधान की झूठी शपथ ली थी और अब वह देश की एकता को खंड-खंड करने की बातें कर रहे हैं? कांग्रेस ने ए. राजा का बयान ख़ारिज करने में देर नहीं की। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस भगवान राम को आदर्श मानती है, भगवान राम के प्रति आस्था रखती है, इसलिए कांग्रेस राजा के बयान की निंदा करती है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ए. राजा ने जो कुछ कहा वो उनकी निजी राय है, RJD उससे सहमत नहीं। DMK के प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा कि अपने बयान पर ए. राजा ही सफ़ाई दे सकते हैं, पार्टी को कुछ नहीं कहना है।

RELATED POSTS

विमान हादसे में भारत के इन बड़े नेताओं की गई जान……

पगड़ी, परंपरा और पहचान: 2015 से 2026 तक……………..

यहां याद दिला दूं कि 3 जुलाई 2022 को ए. राजा ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में अलग देश की मांग उठाई थी। उस वक्त भी स्टालिन ने उन्हें टोका नहीं, रोका नहीं और बाद में DMK ने राजा के बयान को उनका निजी बयान बता दिया। लेकिन चूंकि चुनाव का वक्त है, इसलिए अब राजा के बयान से सिर्फ स्टालिन को नहीं, उनके सहयोगी दलों को भी जवाब देना पड़ेगा। जहां तक ए.राजा का बयान है तो इसमें मैं दो बातें कहना चाहता हूं। पहला ये कि अब ये तर्क नहीं चलेगा कि अभिव्यक्ति की आजादी है, कोई कुछ भी बोल सकता है। सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने हिन्दुत्व की तुलना मलेरिया और डेंगू से करने वाले DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को फटकार लगाई थी। उदयनिधि एम. के. स्टालिन के बेटे हैं और अपने पिता के मंत्रिमंडल में मंत्री हैं। उदयनिधि ने हिन्दुत्व को जड़ से खत्म करने की बात कही थी। जब कई सारे  मुकदमे दर्ज हुए तो राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साफ कह दिया कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब माहौल को खराब करने की आजादी नहीं है और नेताओं को, मंत्रियों को इसका खास ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद भी फिर DMK के नेता ने इस तरह के बेतुके बयान दिए। दूसरी बात, चाहे ए.राजा हों, या उदयनिधि, ये बिना सोचे समझे नहीं बोलते। ये बयान उनकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। हकीकत ये है कि राममंदिर निर्माण के बाद जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के मंदिरों में गए, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामेश्वरम गए, रंगनाथस्वामी मंदिर में बैठकर कंबन रामायण का पाठ सुना था, इसलिए अब DMK को लग रहा है कि बीजेपी तमिलनाडु में अपनी जमीन तैयार कर सकती है। इसीलिए अब DMK के नेताओं ने हिन्दू, हिन्दुत्व और भगवान राम के खिलाफ अपमानजनक बयान देने शुरू किए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विमान हादसे में भारत के इन बड़े नेताओं की गई जान……

विमान हादसे में भारत के इन बड़े नेताओं की गई जान……

by UB India News
January 28, 2026
0

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है. पिछले 7 महीने में यह दूसरी...

पगड़ी, परंपरा और पहचान: 2015 से 2026 तक……………..

पगड़ी, परंपरा और पहचान: 2015 से 2026 तक……………..

by UB India News
January 28, 2026
0

गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक हर साल सुर्खियों में रहता है क्योंकि उनके पहनावे में सिर्फ फैशन...

शैडो फ्लीट या डार्क फ्लीट एक बार फिर चर्चा में क्यों  …………..

शैडो फ्लीट या डार्क फ्लीट एक बार फिर चर्चा में क्यों …………..

by UB India News
January 24, 2026
0

अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। हाल के दिनों में...

चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ………..

चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ………..

by UB India News
January 22, 2026
0

पॉलिटिकल कंसल्‍टेंसी फर्म I-PAC चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है. बिना अस्तित्‍व वाली कंपनी से करोड़ों रुपये का...

फडणवीस सरकार के एक फैसले से बदल जाएगा पूरा गणित !

फडणवीस सरकार के एक फैसले से बदल जाएगा पूरा गणित !

by UB India News
January 21, 2026
0

बृह्नमुंबई महानगर पालिका चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें मुंबई के मेयर पद की चुनाव...

Next Post
ऐसा पहली बार हुआ, जब बिहार में रैली हो और जाति की बात नहीं हो……….

ऐसा पहली बार हुआ, जब बिहार में रैली हो और जाति की बात नहीं हो..........

कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज,130 से 150 लोकसभा सीटों पर तय हो सकते हैं उम्मीदवार

कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज,130 से 150 लोकसभा सीटों पर तय हो सकते हैं उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend