ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज,130 से 150 लोकसभा सीटों पर तय हो सकते हैं उम्मीदवार

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज,130 से 150 लोकसभा सीटों पर तय हो सकते हैं उम्मीदवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की पहली बैठक आज शाम 6 बजे होगी। इसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर राज्यों में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग लगभग तय हो चुकी है। CEC की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की तरफ से भेजे गए नामों में से उम्मीदवार फाइनल किए जाते हैं।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है। कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

राहुल अमेठी और वायनाड, प्रियंका रायबरेली से लड़ सकती हैं चुनाव
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी और वायनाड से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत कर सकती हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। रायबरेली में प्रियंका के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है- रायबरेली की पुकार, प्रियंका अबकी बार। अमेठी को लेकर भी लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिसमें स्थानीय नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी यहां की चुनावी जमीन का आकलन कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद भावुक चिट्ठी लिखकर यहां के लोगों से परिवार के लिए उनका साथ मांगा था।

‘रोजगार के अधिकार’ का वादा कर सकती है कांग्रेस
देश के युवाओं को लुभाने की कोशिश में कांग्रेस पहली बार उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने पर ‘रोजगार का अधिकार’ प्रदान करेगी। कांग्रेस की घोषणापत्र समिति ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मिलकर घोषणापत्र के मसौदे की प्रति सौंपी। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली समिति में शशि थरूर, के राजू, गुरदीप सप्पल और इमरान प्रतापगढ़ी सदस्य हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस घोषणापत्र में देश में पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानून और सजा का प्रस्ताव भी रखेगी और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाने के उपाय भी सुझाएगी। कांग्रेस कार्य समिति की मंजूरी के बाद घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि, राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि वह इस वक्त केरल के वायनाड से सांसद हैं। वहीं प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा है। सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनने के बाद रायबरेली सीट खाली हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी परिवार के किसी सदस्य को ही टिकट दे सकती है।

कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को मेनिफेस्टो का ड्रॉफ्ट तैयार करके पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा।
कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को मेनिफेस्टो का ड्रॉफ्ट तैयार करके पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा।

कांग्रेस बोली- I.N.D.I.A ब्लॉक के बीच सीट बंटवारा फाइनल
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 5 मार्च को कहा था कि कांग्रेस ने I.N.D.I.A ब्लॉक के अन्य सभी दलों के साथ अपने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, पश्चिम बंगाल को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया। ममता बनर्जी ने यहां गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

उधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता नसीर आलम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में I.N.D.I.A ब्लॉक के बीच सीट शेयरिंग पर मुहर लग गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर की 3 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी, जबकि कांग्रेस जम्मू, उधमपुर और लद्दाख सीट से अपने कैंडिडेट उतारेगी। महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी।

MP की 28 सीटों पर तय होंगे लोकसभा उम्मीदवार; सीनियर लीडर्स को लड़ाने पर होगा फैसला
दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक में मध्यप्रदेश के 3 नेता शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी सीनियर लीडर्स को लोकसभा चुनाव लड़ाने पर फैसला हो सकता है। बैठक के बाद मध्यप्रदेश की 10 से 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। पहली सूची में छिंदवाड़ा, बैतूल, राजगढ़, बालाघाट, झाबुआ, गुना, धार, देवास, सीधी लोकसभा सीट पर नाम घोषित किए जा सकते हैं।

2024 चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार
2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। कांग्रेस कार्य समिति से जुड़े सूत्र ने भास्कर रिपोर्टर को प्रस्तावित घोषणापत्र के ब्लूप्रिंट की जानकारी दी। इसमें रोजगार, महंगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर खास फोकस किया गया है।

युवाओं को अपने पाले में करने की रणनीति के तहत कांग्रेस केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा करने जा रही है। मुस्लिमों को रिझाने के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने की बात भी कही गई है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 6 हजार महीना और केंद्र सरकार की नौकरियों में 33% आरक्षण का जिक्र भी किया गया है। OBC वोट बैंक को साधने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने और पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी वादा किया गया है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 26, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रोएक्टिव हों, इससे देश का कल्याण होता है……………….

by UB India News
July 21, 2026
0

मानसून सत्र का आज पहला दिन है। पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को 15 मिनट संबोधित...

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

Next Post
प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर , श्रीनगर में एक सार्वजनिक रैली को करेंगें संबोधित , ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर , श्रीनगर में एक सार्वजनिक रैली को करेंगें संबोधित , 'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : कुलदीप-अश्विन के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, 218 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : कुलदीप-अश्विन के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, 218 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend