ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : कुलदीप-अश्विन के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, 218 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

UB India News by UB India News
March 7, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज : कुलदीप-अश्विन के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, 218 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान बुधवार को ही कर दिया था। ओली रॉबिन्सन की जगह मार्क वुड की एंट्री हुई है। वहीं, भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें रजत पाटीदार की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, रविचंद्रन अश्विन का यह 100वां मैच है। कप्तान रोहित ने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। पडिक्कल के अलावा जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। उन्हें आकाश दीप की जगह शामिल किया गया है। रोहित ने कहा कि रजत को बुधवार शाम प्रैक्टिस करते हुए चोट लग गई थी।

यह मैच भारत के रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के लिए बेहद खास है। दोनों का ही यह 100वां टेस्ट मैच है। इंग्लैंड ने बुधवार को ही प्लेइंग-11 का एलान किया था और बेयरस्टो को शामिल किया था। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज टॉस के वक्त प्लेइंग-11 घोषित की और उम्मीद के मुताबिक अश्विन खेलने उतरे हैं। अश्विन और बेयरस्टो दोनों के एकसाथ एक ही मैच में अपने-अपने 100वें टेस्ट में उतरने से एक खास रिकॉर्ड बना है। दोनों ने खास उपलब्धि हासिल की है।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

टेस्ट इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा
ऐसा चौथी बार हुआ है जब दो या इससे ज्यादा खिलाड़ी एक साथ अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। पहली बार ऐसा तब हुआ था जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और एलेक स्टीवर्ट साल 2000 में ओल्ड ट्रैफर्ड में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचे थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस, शॉन पोलक और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, तीनों महान खिलाड़ियों ने एक साथ 100वां टेस्ट मैच खेला था। यह तीनों 2006 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच का हिस्सा थे।

दूसरी बार विरोधी टीम के दो खिलाड़ियों का एकसाथ 100वां टेस्ट
2013 में पर्थ में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने एक साथ 100वां टेस्ट मैच खेला था। अश्विन और बेयरस्टो गुरुवार को भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें और अंतिम टेस्ट में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, कुक-क्लार्क के बाद यह केवल दूसरी बार है जब विरोधी टीमों के दो खिलाड़ी एक ही मैच में अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं।

साउदी और विलियम्सन भी रचेंगे इतिहास
भारत-इंग्लैंड मैच शुरू होने के ठीक एक दिन बाद यानी शुक्रवार से न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी और पूर्व कप्तान केन विलियमसन एक साथ अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्राइस्टचर्च में आठ मार्च से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट का हिस्सा बनते ही खास उपलब्धि हासिल करेंगे और दो या इससे ज्यादा खिलाड़ियों के एक ही मैच में 100वां टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल करने के मामले में लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ जाएंगे।

IND vs ENG: Ashwin and Bairstow playing 100th Test in Dharamshala, History Created, Know the records
भारत के पास 112 साल बाद ऐसा करने का मौका
टीम इंडिया के पास पिछले 112 वर्षों में ऐसी पहली टीम बनने का मौका है जिसने पहला टेस्ट गंवाने के बाद सीरीज के बाकी बचे चार टेस्ट जीते। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से, राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रन से और फिर रांची में चौथा टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया। भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती, जो कि एक रिकॉर्ड है। जीत का यह सिलसिला 22 फरवरी 2013 से अब तक जारी है। भारत ने सातवीं बार टेस्ट में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की है। कप्तान स्टोक्स और कैच ब्रैंडन मैकुलम के साथ आने के बाद इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज हार है।

लाइव अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा वां टेस्ट मैच बहुत ही रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. धर्मशामा के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने कमाल की गेंदबाजी की और मिलकर 9 विकेट चटका लिए. नतीजन, इंग्लैंड की टीम 218 के स्कोर पर ही सिमट गई.

भारतीय स्पिनर्स पड़े इंग्लैंड पर भारी

धर्मशाला में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के पास भारतीय स्पिनर्स का कोई जवाब ही नहीं था. पहले ही दिन रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और इंग्लैंड को छोटे स्कोर पर समेट दिया. जहां, कुलदीप यादव ने 15 ओवर गेंदबाजी की और 5 विकेट हॉल लिया. वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने 11.4 ओवर में 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. बचा हुआ एक विकेट रविंद्र जडेजा के खाते में है. इस तरह पूरे के पूरे 10 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए, जो इस बात को साबित कर रहे हैं कि धर्मशाला की पिच पर टर्न मौजूद है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिल रही है.

बताते चलें, भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पास 3-1 की अजेय बढ़त मौजूद है. अब इस आखिरी मैच में भी 218 पर इंग्लैंड को ऑलआउट करने के बाद कहीं ना कहीं टीम इंडिया की मैच पर पकड़ मजबूत हो गई है.

218 पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन वह बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सके. जैक क्रॉली ने 79(108) रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच पाया. बेन डकेट 27, ओली पोप 11, जो रूट 26, जॉनी बेयरस्टो 29, फोक्स 24, टॉम हार्टली 6 पर आउट हुए. कप्तान बेन स्टोक्स खाता भी नहीं खोल पाए और 0 पर ही आउट हो गए. इस तरह पूरी इंग्लिश टीम 218 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई.

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को 64 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कुलदीप यादव की गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में डकेट कैच आउट हो गए। शुभमन गिल ने पीछे भागते हुए डकेट का शानदार कैच लपका। फिलहाल ओली पोप मैदान पर आए हैं। जैक क्राउली 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:31 AM, 07-MAR-2024

IND vs ENG Live:

इंग्लैंड का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 47 रन है। फिलहाल जैक क्राउली 29 और बेन डकेट 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शुरुआती एक घंटे का खेल निकल चुका है। भारत के तेज गेंदबाज बुमराह और सिराज ने अच्छी गेंदबाजी तो की है, लेकिन विकेट नहीं निकाल पाए हैं। बुमराह सिराज की कुछ गेंद तो ऐसी रहीं कि इंग्लैंड के बल्लेबाज गच्चा खा गए। लंच से पहले भारतीय टीम कुछ विकेट निकालना चाहेगी।

09:37 AM, 07-MAR-2024

IND vs ENG Live: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। अश्विन 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। उन्हें राहुल द्रविड़ ने पत्नी प्रीति और दोनों बैटियों की मौजूदगी में 100वीं टेस्ट कैप सौंपी। वहीं, बेयरस्टो को भी उनकी मां, उनकी बहन, पत्नी और बेटे की मौजूदगी में खास टेस्ट कैप सौंपी गई।

09:06 AM, 07-MAR-2024

IND vs ENG Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

09:03 AM, 07-MAR-2024

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
समुद्री लुटेरों की खैर नहीं .. मालदीव के करीब तैनात भारतीय नौसेना का ‘जटायु’

समुद्री लुटेरों की खैर नहीं .. मालदीव के करीब तैनात भारतीय नौसेना का 'जटायु'

ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी में गठबंधन! पार्टी ने दिया बड़ा संकेत

ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी में गठबंधन! पार्टी ने दिया बड़ा संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend