ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी में गठबंधन! पार्टी ने दिया बड़ा संकेत

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी में गठबंधन! पार्टी ने दिया बड़ा संकेत

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओडिशा में आगामी लोकसभा चुनाव नई सियासी तस्वीर पेश कर सकता है. खबर है कि, सूबे में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने आम चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन में आ सकता है. इसका संकेत देते हुए, कल यानि बुधवार को बीजद के नेताओं ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के आधिकारिक आवास नवीन निवास में एक व्यापक सत्र बुलाया, जिसमें राज्य इकाई के प्रमुख मनमोहन सामल सहित BJD और BJP के कई नेता शरीक हुए. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में आगामी चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की संभावना पर चुनावी मामलों से संबंधित चर्चा की गई.

जानकारों का मानना है कि, BJD और BJP के बीच संभावित समझौता राज्य की सियासी तस्वीर में तबदीली लाने वाला हो सकता है. हालांकि अबतक इसे लेकर कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. बीजद उपाध्यक्ष और विधायक देबी प्रसाद मिश्रा ने चर्चा की पुष्टि करते हुए बताया कि, पार्टी की प्राथमिकता ओडिशा के लोगों के व्यापक हित हैं. साथ ही गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा के सवाल पर भी उन्होंने हामी भरी.

बीजद की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, ”बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई.”

“2036 तक, ओडिशा अपने राज्य के गठन के 100 साल पूरे करने जा रहा है, लिहाजा यह संकल्प लिया गया कि बीजद और मुख्यमंत्री पटनायक को इस समय तक प्रमुख मील के पत्थर हासिल करने हैं, इसलिए बीजू जनता दल लोगों के व्यापक हित में इस दिशा में सब कुछ करेगा.”

वहीं भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेता और सांसद जुएल ओराम ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद बीजद के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन पर चर्चा की पुष्टि की. हालांकि, उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है. ओरम ने कहा, “हां, अन्य मुद्दों के अलावा गठबंधन पर भी चर्चा हुई. पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला करेगा.”

गौरतलब है कि, बीजद-भाजपा गठबंधन ने 2000 और 2004 के ओडिशा विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़े, साथ ही  राज्य में 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा चुनाव में मिलकर फतेह हासिल की. मगर फिर एनडीए में भाजपा का सबसे विश्वसनीय सहयोगी माना जाने वाला गठबंधन 2009 में सीट-साझाकरण वार्ता विफल होने के बाद टूट गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला बाजार, निफ्टी ने छू लिया 22,500 का नया शिखर

इनकी मानसिकता ही दलित विरोधी है

इंडिया अलायंस ने चिराग पासवान को बिहार की 8 सीटों की पेशकश !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend