ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडिया अलायंस ने चिराग पासवान को बिहार की 8 सीटों की पेशकश !

UB India News by UB India News
March 7, 2024
in पटना, लोजपा
0
इनकी मानसिकता ही दलित विरोधी है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को बिहार में NDA के बीच खींचतान जारी है. ऐसे में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) ने सियासी शतरंज की बिसात पर एक चाल चली है और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को राज्य में आठ और उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीटों की पेशकश की है.

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये प्रस्ताव चिराग पासवान के लिए आकर्षक साबित हो सकता है. एनडीए कथित तौर पर पासवान को बिहार में केवल छह लोकसभा सीटों की पेशकश कर रहा है. इतना ही नहीं इन सीटों को उन्हें अपने चाचा पशुपति पारस और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख के साथ शेयर करना होगा.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

2021 में टूट गई थी एलजेपी
सूत्रों के मुताबिक इंडिया अलायंस ने चिराग पासवान को जिन सीटों की पेशकश की है, उनमें वे सभी छह सीटें शामिल हैं जिन पर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने 2019 में चुनाव लड़ा था.  राम विलास पासवान के निधन के एक साल बाद 2021 में लोक जनशक्ति पार्टी विभाजित हो गई थी और पार्टी की कमान पशुपति पारस के हाथ में आ गई थी.

एनडीए से अलग हुए चिराग पासवान
वहीं, पारस को सरकार की ओर से कैबिनेट में जगह दिए जाने के बाद, चिराग पासवान ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. हालांकि, उन्होंने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर कुछ भी कहने से परहेज किया. वह नीतीश कुमार के साथ मतभेदों के कारण 2020 में एनडीए छोड़ गए थे. हालांकि, चिराग पासवान पिछले साल गठबंधन में फिर से शामिल हो गए.

पशुपति पारस के साथ मतभेद जारी

पासवान और पारस के बीच हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र को लेकर अभी भी मतभेद हैं. पारस इस सीट से मौजूदा सांसद हैं. पासवान ने हाजीपुर सीट पर दावा किया है, क्योंकि यह उनके दिवंगत पिता का पूर्व निर्वाचन क्षेत्र और उनकी कर्मभूमि रहा है.

क्या था 2019 लोकसभा चुनाव का रिजल्ट?

बीजेपी और जेडीयू ने 2019 में बिहार में 17-17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह सीटों पर एलजेपी ने चुनाव लड़ा था. बीजेपी और एलजेपी ने उन सभी सीटों पर जीत हासिल की थी, जिन पर उन्होंने चुनाव लड़ा था और जेडीयू केवल किशनगंज में पिछड़ गई थी. इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. वहीं, इस बार भी एनडीए सीट शेयरिंग में 2019 के फॉर्मूले को दोहरा सकती है. हालांकि, इस बार एलजेपी 6 सीटें पारस और पासवान के बीच बांटी जाएंगी. ऐसे में इंडिया अलांयस की चाल काम करती है, तो इससे उसे एक बूस्ट मिलेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
CBI हिरासत में शाहजहां शेख.. अब कोर्ट से होगी रिमांड की मांग

CBI हिरासत में शाहजहां शेख.. अब कोर्ट से होगी रिमांड की मांग

एक अध्यादेश के खिलाफ 8400KM की दौड़ ……..

नई मुश्किल में घिरे सीएम केजरीवाल! 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend