ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CBI हिरासत में शाहजहां शेख.. अब कोर्ट से होगी रिमांड की मांग

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in अपराध, खास खबर
0
CBI हिरासत में शाहजहां शेख.. अब कोर्ट से होगी रिमांड की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संदेशखाली मामले के आरोपी शाहजहां शेख को कोलकाता पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब मामला सीबीआई को दे दिया गया है। ऐसे में संदेशखाली का आरोपी सीबीआई के शिकंजे में आ चुका है। सीबीआई की टीम शाहजहां शेख से लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो शाहजहां शेख सीबीआई को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। बता दें कि सीबीआई की टीम ने 5 जनवरी को ईडी पर हुए हमले को लेकर कई सवाल किए। सीबीआई शाहजहां से हमले के पीछे के मकसद को जानना चाहती है। वहीं सूत्रों की मानें तो शाहजहां शेख किसी पेशेवर अपराधी की तरफ सीबीआई के सवालों का जवाब नहीं दे रहा है। वह लगातार सीबीआई के सवालों को टाल रहा है। बता दें कि सीबीआई अब आगे कोर्ट से शाहजहां शेख की रिमांड मांगेगी।

सीबीआई कर रही शाहजहां शेख से पूछताछ

बता दें कि सीबीआई की टीम ने शाहजहां शेख से यह पूछताछ निजाम पैलेस में की। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने शाहजहां शेख से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार रखी थी। कल रात उससे एक-एक कर उन सवालों के जवाब हासिल करने की कोशिश की गई। साथ ही इन सवालों के अलावा सीबीआई की टीम शेख के सिंडिकेट और उसके बांग्लादेश नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी हुई है। बता दें कि इससे पूर्व शाहजहां शेख बंगाल पुलिस की गिरफ्त में थे। इसके बाद शाहजहां शेख की गिरफ्त को लेकर ईडी, सीबीआई और बंगाल पुलिस के बीच खूब खींचतान देखने को मिली। बंगाल पुलिस लगातार शाहजहां शेख को बचाने में लगी रही। वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की फौरन सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट को बंगाल पुलिस को दूसरी बार आदेश देना पड़ा कि वो शाहजहां शेख को सीबीआई के हवाले कर दे।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

शाहजहां के खिलाफ अहम सबूत है उसका वीडियो

बता दें कि सीबीआई ने 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी के टीम पर हुए हमले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें 2 एफआईआर अज्ञात के खिलाफ है। जबकि 1 आरोपी और टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज किया गया है। सीबीआई जब शाहजहां शेख से पूछताछ कर रही थी। उसी दौरान सोशल मीडिया पर शाहजहां शेख का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को भाजपा नेता अमित मालवीय ने शेयर किया था। इस वीडियो में ईडी की रेड से कुछ दिन पहले ही वह ईडी और सीबीआई को खुलेआम धमकी देते दिख रहा है। बता दें कि सीबीआई इस वीडियो को शाहजहां के खिलाफ एक अहम सबूत मान रही है। बता दें कि बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संदेशखाली की कुछ महिलाओं से मुलाकात की, जिसके बाद महिलाओं ने पीएम मोदी को अपनी आपबीती बताई।

गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस निलंबित नेता शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) को आखिरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कस्टडी में भेज दिया गया है, जिसके बाद सीबीआई शाहजहां को मेडिकल चेकअप के लिए दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के जोका में स्थित एक ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंची. सोशल मीडिया पर अब इससे जुड़ा एक वीडियो सुर्खियों में है. दरअसल इस वीडियो में सीबीआई अधिकारियों द्वारा शाहजहां को घसीटते हुए ले जाते देखा जा सकता है, जिसपर भाजपा ने अपनी तत्काल प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

गौरतलब है कि, भाजपा द्वारा संदेशखाली में जबरन वसूली, भूमि हड़पने और यौन उत्पीड़न मामलों के मुख्य आरोपी शाहजहां के साथ केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों और पश्चिम बंगाल पुलिस अधिकारियों के बर्ताव में अंतर की ओर ध्यान आकर्षित किया है. भाजपा ने इस वीडियो के जरिए बताया कि, जहां राज्य की पुलिस टीएमसी नेता को अदालत ले जाते समय उनके पीछे चल रहे थी, वहीं दूसरी ओर सीबीआई आरोपी शाहजहां को तकरीबन घसीटते नजर आ रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
एक अध्यादेश के खिलाफ 8400KM की दौड़ ……..

नई मुश्किल में घिरे सीएम केजरीवाल! 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश

खुशी में नाचते-झूमते कश्मीरी, हर तरफ तिरंगा-कमल… पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए खचाखच भरा बख्शी स्टेडियम

खुशी में नाचते-झूमते कश्मीरी, हर तरफ तिरंगा-कमल... पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए खचाखच भरा बख्शी स्टेडियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend