ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री आज निर्माणाधीन साइंस सिटी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

UB India News by UB India News
February 16, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री आज निर्माणाधीन साइंस सिटी का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी परिसर में बन रहे भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और एक-एक चीज के बारे में बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और एक्जीबिशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भवन निर्माण के सचिव ने मास्टर प्लान के माध्यम से पूरे साइंस सिटी परिसर के निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को बताया। उन्होंने बताया कि यहां छात्र-छात्राओं को गाइड के माध्यम से विज्ञान की मूल बातें बताई और दिखाई जाएंगी। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष इससे संबंधित एक प्रस्तुतीकरण दी गई।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई। बहुत पहले से इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर हमारे मन में कॉन्सेप्ट था और हमने इसको लेकर अपना आइडिया दिया। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में विशिष्ट होगा। इस परिसर में तालाब का भी निर्माण कराया जा रहा है जिससे जल संग्रहण में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि व्यवस्थित ढंग से यहां पौधारोपण और ग्रीन एरिया डेवलप किया जा रहा है, जिससे यह परिसर सुंदर और आकर्षक दिखेगा। छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान से जुड़ी हुई चीजों को गाइड के माध्यम से बेहतर ढंग से जानकारी दी जानी है इसको लेकर सारी व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाले पर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से करें ताकि लोगों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सके और यातायात सुलभ रहे।

आज निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में… pic.twitter.com/pZvWSUlqPA

— Nitish Kumar (@NitishKumar) February 16, 2024

आज निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में… pic.twitter.com/IQ6fzlbCRo

— Nitish Kumar (@NitishKumar) February 16, 2024

आज निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक होगा। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में… pic.twitter.com/oLYwLLZmM9

— Nitish Kumar (@NitishKumar) February 16, 2024

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
किसान आंदोलन का 5वां दिन -दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हैं किसान

किसान आंदोलन का 5वां दिन -दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हैं किसान

जिन्हें सबकुछ दिया गया वे ही घर छोड़कर चले गए…

जिन्हें सबकुछ दिया गया वे ही घर छोड़कर चले गए...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend