ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जिन्हें सबकुछ दिया गया वे ही घर छोड़कर चले गए…

UB India News by UB India News
February 17, 2024
in Lokshbha2024, खास खबर, महाराष्ट्र
0
जिन्हें सबकुछ दिया गया वे ही घर छोड़कर चले गए…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा पार्टी का दामन छोड़ने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दर्द छलक पड़ा। खरगे ने एक पुरानी कहावत ‘कहूं तो मां मारी जाए, न कहूं तो बाप कुत्ता खाए’ कहते हुए कहा कि अब ऐसे हालात हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्हें सब कुछ दिया गया वे लोग ही घर छोड़कर चले गए। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण समेत कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों का दामन थामा है।

खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से क्या कहा?

महाराष्ट्र कांग्रेस के दो दिवसीय राज्यस्तरीय शिविर को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव में हम सभी को हिस्सा लेना है और इसमें हमें एकजुट होकर काम करना है। अब बहुत मुश्किल हो गया है। अब मैं कहूं या न कहूं, यह स्थिति हो गई है कि ‘कहूं तो मां मारी जाए, न कहूं तो बाप कुत्ता खाए’, वैसा हो गया है। जिन लोगों को सब कुछ मिला वे घर छोड़कर चले गए। जो साथ हैं वे इस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, विधायक हैं। आप लोग जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता है, इसीलिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि आपने इतनी बड़ी शक्ति हमें दी है।’

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

3 दिग्गजों के पार्टी छोड़ने से हिली कांग्रेस

बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस से हाल के दिनों में कई बड़े नेताओं ने इस्तीफा देकर दूसरे पार्टियों का दामन थाम लिया है। मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना का दामन थामा और उन्हें राज्यसभा का टिकट भी मिल गया। बाबा सिद्दीकी ने एनसीपी का दामन थाम लिया और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी बीजेपी को अपना अगला ठिकाना बनाया। अशोक चव्हाण को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार भी बनाया है। एक के बाद एक कांग्रेस के 3 दिग्गज नेताओं के साथ छोड़ने के बाद कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायकों के पार्टी छोड़ने की आशंका जताई जा रही है।

विधायक दल की बैठक से 6 MLA गायब

गुरुवार को हुई कांग्रेस विधायक दिल की बैठक में 6 विधायकों के न आने से कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में लोनावला में होने वाला 2 दिन का शिविर बेहद अहम बन गया है। 16 और 17 फरवरी को महाराष्ट्र के लोणावला में कांग्रेस का राज्य स्तरीय अधिवेशन बुलाया गया है। इस शिविर में राज्य भर से 350 से ज्यादा कांग्रेस के नेता शामिल होंगे, इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी शिविर में शिरकत करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ऑनलाइन इस शिविर का उद्घाटन किया।

बंगाल और बिहार में भी कांग्रेस को बड़ा झटका

बता दें कि मुकुल वासनिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी इस शिविर में आएंगे। कांग्रेस के कितने विधायक इस शिविर में हिस्सा लेते हैं, इस पर नजर रहेगी। आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति, नाराज विधायकों को मनाने की कोशिश इस शिविर के दौरान की जाएगी।  बंगाल और बिहार जैसे प्रदेशों में अहम सहयोगियों द्वारा INDI अलायंस से दूरी बनाने के बाद महाराष्ट्र में अपने नेताओं द्वारा पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
ISRO ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए देश के सबसे उन्नत उन्नत मौसम उपग्रह INSAT 3DS को सफलतापूर्वक लॉन्च किया

ISRO ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए देश के सबसे उन्नत उन्नत मौसम उपग्रह INSAT 3DS को सफलतापूर्वक लॉन्च किया

प्रगति मैदान के भारत मंडपम में बीजेपी का 2 दिनों का अधिवेशन शुरू ,11500 प्रतिनिधि हो रहें शामिल

प्रगति मैदान के भारत मंडपम में बीजेपी का 2 दिनों का अधिवेशन शुरू ,11500 प्रतिनिधि हो रहें शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend