संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। आज गुरुवार 1 फरवरी 20204 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ये अंतरिम बजट होने वाला है। चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा। ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। आइए जानते हैं इस बजट सत्र के सभी अपडेट हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश कर रही है अंतरिम बजट , मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी है बजट : लाइव अपडेट
सालों पुराने टैक्स विवाद के मामले वापस लिए जाएंगे- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने कहा कि सालों पुराने टैक्स विवाद के मामले वापस लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुछ मामले तो साल 1960-70 के भी हैं। टैक्स मामले वापस लेने से 1 करोड़ टैक्सपेयर्स को फायदा मिलेगा।
- 12:22
Union Budget 2024 live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया. जिसमें उन्होंने ऐलान किया कि देश के एक करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलराइजेशन से हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी. - 12:17
Union Budget live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या में दो गुना इजाफा हुआ है. इसके साथ ही देश में 1000 से अधिक नए एयर क्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया है. वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये का खर्च होगा. इसके खर्च में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है. वहीं रेलवे के लिए वित्त मंत्री ने 40 हजार बोगियों को वंदे भारत की तर्ज पर अपग्रेड करने की बात कही. में 40 हजार बोगियों को अपग्रेड किया जायेगा. - 12:12
Union Budget live Updates: अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 5.1% रहने का अनुमान है. - 12:07
Union Budget 2024 live: मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारण कहा कि आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा. - 11:56
Parliament Budget session live: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, “विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य में कई विकास और विकास-सक्षम सुधारों की आवश्यकता है. उनको समर्थन देने के लिए इस वर्ष 50-वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 75,000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है. - 11:55
Union Budget 2024 live: मोदी सरकार ने अंतरिम बजट में टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सात लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देने की घोषणा की. - 11:46
Parliament Budget session live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि, आयुष्मान भारत योजना के तहत आशा, आंगनवाड़ी वर्कर्स और सेविकाओं को भी हेल्थ कवर दिया जाएगा. इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों को अपग्रेडेशन किया जाएगा. अगले 5 साल में 2 करोड़ परिवारों को आवास दिए जाएंगे. वहीं एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी. पांच नए एक्वा पार्क खोले जाएंगे. इसके साथ ही 9 से 14 साल की लड़कियों के मुफ्त टीकाकरण होंगे. किराए पर रहने वाले लोगों को भी मकान दिया जाएगा. - 11:41
Union Budget 2024 live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि सरकार गरीबों को सशक्त बना रही है. पिछले 10 सालों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का लाभ मिला है. मुफ्त राशन से 80 करोड़ लोगों को फायदा हुआ है. 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए है. - 11:37
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, अगले पांच साल देश के लिए अभूतपूर्व विकास का समय होगा, विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त होगा. जनधन खातों के माध्यम से लाभ अंतरण से 34 लाख करोड़ रुपये अंतरित किए गए. इससे 2.7 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार मिडिल क्लास के लिए नई आवास योजना लाई जाएगी. - 11:29
Nirmala Sitharaman Speech: बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के साल होंगे. - 11:28
Live Budget Speech Updates: अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, “देश को हमारे युवाओं पर गर्व है जो खेलों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. 2023 में एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में अब तक की सबसे अधिक पदक तालिका उच्च आत्मविश्वास स्तर को दर्शाती है. शतरंज प्रतिभा और हमारा नंबर 1 स्थान खिलाड़ी प्रगनानंद ने 2023 में मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ कड़ी टक्कर दी. आज, भारत में 80 से अधिक शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं, जबकि 2010 में यह संख्या 20 से कुछ अधिक थी.” - 11:23
Live Budget Speech Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, “10 वर्षों में उच्च शिक्षा में महिलाओं का नामांकन 28% बढ़ा है, एसटीईएम पाठ्यक्रमों में लड़कियों और महिलाओं का नामांकन 43% है, जो दुनिया में सबसे अधिक है. ये सभी कदम परिलक्षित होते हैं.” कार्यबल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी. तीन तलाक को अवैध बनाना, संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 1/3 सीटें आरक्षित करना, पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% से अधिक घर देने से उनकी गरिमा बढ़ी है.” - 11:21
Union Budget 2024 live: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, “कौशल भारत मिशन ने 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया है, 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित और पुन: कुशल बनाया है. हमने संस्थागत उच्च शिक्षा के काम किया है. हमने 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम , 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं.” Interim Budget 2024-25 | - 11:18
Parliament Budget session live: हमारी अर्थव्यवस्था बहुत अच्छा काम कर रही है. मुद्रा स्फीति तेजी से बढ़ रही है. लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - 11:16
Union Budget 2024 live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने तीन तलाक को गैर कानूनी करार दिया. - 11:10
Parliament Budget session live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, “हमें गरीब, महिलायें, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है; उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं.” - 11:09
Live Budget Speech Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण पढ़ रही हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है. हमने भाई भतीजावाद को खत्म करने का काम किया. - 11:04
Nirmala Sitharaman Speech: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है. - 11:01
Union Budget live Updates: एनडीए सरकार के अंतरिम बजट से पहले केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि, “मुझे उम्मीद है कि इस बजट के प्रावधान विकसित भारत और 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को पूरा करने वाले होंगे.” - 10:59
Live Budget Speech Updates: केंद्रीय कैबिनेट ने अंतरिम बजट को मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में सदन में बजट पेश करेंगी. - 10:58
Union Budget 2024 live: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी संसद पहुंच गई हैं. थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी. - 10:25
Union Budget live Updates: केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड और पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. - 10:22
Live Budget 2024: अंतरिम बजट पेश होने से पहले संसद में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. बैठक में पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं. - 10:20
Union Budget live Updates: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि अंतरिम बजट का दिन है, निश्चितरूप से महत्वपूर्ण दिन है. सब आपके सामने आएगा. - 10:16
Union Budget live Updates: अंतरिम बजट से पहले एसोचैम के चेयरमैन राहुल गर्ग ने कहा कि, “बजट से उद्योग जगत को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था को चलाने में हमारी वित्तीय समझदारी और उसने कैसा प्रदर्शन किया है. यह बहुत स्पष्ट रूप से सामने आना चाहिए. - 10:10
Budget 2024 Updates: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि, “बजट प्रगतिशील और देश के विकास के लिए होगा.” - 10:06
Live Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन पहुंच गई हैं. वह कुछ देर में बजट भाषण पढ़ना शुरू करेंगी. - 10:01
Union Budget live Updates: अंतरिम बजट 2024 पर ओडिशा के मंत्री प्रताप देब ने कहा कि, बजट से ओडिशा को बहुत उम्मीदें हैं. अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) में भी सरकार राज्य की मांगों को कितना पूरा करेंगे यह देखना होगा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, हम देश में उद्योग के मामले में शीर्ष निवेश देखने को मिला है. हमें बंदरगाह क्षेत्र, औद्योगिक गलियारा क्षेत्र और बिजली क्षेत्र में बहुत अधिक फंडिंग की उम्मीद है. हमारी हमेशा एक मांग रही है कि सरकार राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे का विकास करे. - 09:52
Union Budget 2024 live: अंतरिम बजट से पहले आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष समीर सोमैया ने कहा कि, “यह एक अंतरिम बजट है, इसलिए कुछ सीमाएं होंगी, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित करेंगे. मुझे लगता है कि जब आप देश के जनसांख्यिकीय लाभांश को देखते हैं. हमारे पास इतनी बड़ी युवा आबादी है, तो आपको बुनियादी ढांचे, रक्षा, अंतरिक्ष, कृषि, सटीक खेती और संपूर्ण के लिए तैयार होने के लिए उन्हें कौशल प्रदान करने की भी आवश्यकता है. स्टार्टअप इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बनाने की जरूरत है. मुझे लगता है कि वे एक अच्छे चक्र का निर्माण करने के लिए इस पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण जारी रखेंगे ताकि भारत 6.5% और उससे अधिक की दर से विकास करता रहे. - 09:44
Live Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे अंतरिम बजट पेश करेंगी. अंतरिम बजट के दस्तावेज और प्रतियां संसद भवन पहुंच गई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार अपना छठा बजट पेश करेंगी. - 09:15
Budget 2024 Updates: देश का अंतरिम बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी टीम के साथ नजर आईं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी. - 08:47
Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट पेश करेंगी. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंची हैं.






