ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिडिल क्लास को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, घर खरीदने के लिए सरकार लाएगी हाउसिंग स्कीम

UB India News by UB India News
February 2, 2024
in खास खबर
0
मिडिल क्लास को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, घर खरीदने के लिए सरकार लाएगी हाउसिंग स्कीम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार गरीब लोगों को घर खरीदने और घर बनाने में आर्थिक मदद देगी। उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास के लोगों के लिए, झुग्गी और चॉल में रहने वालों के लिए घर खरीदने और बनाने के लिए सरकार मदद करेगी इसके लिए योजना लायी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि जो लोग किराये के घरों में रह रहे हैं, उन्हें इस स्कीम से फायदा होगा। साथ ही जो लोग अनाधिकृत कॉलोनियों में रह रहे हैं, उन्हें भी अपना घर खरीदने और बनाने में मदद मिलेगी।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए संसद भवन में आम बजट पेश कर रही हैं। चुनावी साल होने के कारण यह एक अंतरिम बजट है।

5 साल में 2 करोड़ घरों का निर्माण
वित्त मंत्री ने कहा, ‘देश ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन करोड़ घरों का लक्ष्य हासिल करने के करीब है और अगले पांच साल में दो करोड़ घरों का निर्माण किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने की शुरुआत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत ग्रामीण आवास योजना के एक लाख लाभार्थियों को 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की थी। उन्होंने कहा कि निवेश संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार वित्तीय क्षेत्र को आकार, क्षमता, कौशल और नियामकीय ढांचे के लिहाज से तैयार करेगी। सरकार देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने को अधिक संसाधन-कुशल आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगी।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

10 वर्षों में काफी बदली है भारतीय अर्थव्यवस्था
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था में गहरा बदलाव आया है। 2014 में देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर विजय प्राप्त की और स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स लागू किए। लोगों के लिए कल्याणकारी सुधार किए गए। रोजगार और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए स्थितियां अनुकूल बनाई गईं। विकास का लाभ बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचने लगा और देश को एक नए उद्देश्य और आशा की भावना मिली। वित्त मंत्री ने कहा, “दूसरे कार्यकाल में, सरकार ने अपने विकास के मंत्र को और मजबूत किया और हमारी डेवलपमेंट फिलॉसफी में समावेशिता के सभी तत्वों, अर्थात् सामाजिक और भौगोलिक को शामिल किया गया। समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण के साथ, देश ने कोविड-19 महामारी की चुनौतियों पर विजय प्राप्त की। आत्मनिर्भर भारत की ओर लंबी छलांग लगाई और अमृत काल के लिए ठोस नींव रखी।”

इन 4 पर है सरकार का फोकस
वित्त मंत्री ने कहा, ‘हमें गरीब, महिला, युवा और किसानों पर फोकस करने की जरूरत है। उनकी जरूरतें उनकी महत्वाकांक्षाएं और उनका विकास हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इन चारों को सरकार के समर्थन की जरूरत है और उन्हें यह पहुंच रहा है। उनका सशक्तिकरण देश को आगे लेकर जाएगा।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
Budget 2024: रेल यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, वंदे भारत पर हुआ ये ऐलान

Budget 2024: रेल यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, वंदे भारत पर हुआ ये ऐलान

Budget 2024 : 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र , बजट की प्रमुख बातें, जानिए क्या-क्या मिला

Budget 2024 : 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र , बजट की प्रमुख बातें, जानिए क्या-क्या मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend