ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राबड़ी आवास में पीछे से क्यों पहुंचे CM नीतीश कुमार?

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in जदयू, पटना, राजद
0
राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा ‘सियासी’ भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मकर संक्रांति के मौके पर सोमवार (15 जनवरी) को राबड़ी आवास में अलग ही तस्वीर देखने को मिली. दही-चूड़ा भोज के आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) तो पहुंचे लेकिन मेन गेट से ना जाकर वह पीछे के गेट से अंदर चले गए. 10 मिनट तक राबड़ी आवास में रुके. बैक गेट से ही पैदल ललन सिंह के साथ नीतीश कुमार निकल गए.

नीतीश कुमार जब राबड़ी आवास पहुंचे तो खुद तेजस्वी यादव स्वागत करने के लिए खड़े थे. अंत में वह बाहर तक छोड़ने भी आए थे. हालांकि नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत नहीं की. इस तरह नीतीश कुमार की एंट्री और बिना मीडिया को बयान दिए चले जाने पर सस्पेंस बना हुआ है कि सीएम ने पीछे के गेट से एंट्री क्यों की है? नीतीश के मन में क्या चल रहा है? क्या नीतीश इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे हैं?

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि मकर संक्रांति के बाद नीतीश बड़ा फैसला ले सकते हैं. 10 मिनट में सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास में लालू से भी मुलाकात की है. दही-चूड़ा के भोज पर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं. बता दें कि सीट बंटवारे का मुद्दा अभी नहीं सुलझा है. पीएम कैंडिडेट पर भी फैसला नहीं हो पाया. नीतीश ने संयोजक के पद को ठुकरा दिया था. यह सब बहुत कुछ इशारा कर रहा है.

आरजेडी विधायक ने कहा- ‘नीतीश नाराज नहीं’

आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से नाराज नहीं हैं. इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा. सीट शेयरिंग, पीएम कैंडिडेट पर उचित समय पर निर्णय हो जाएगा. नीतीश कुमार बैक गेट से आए और तुरंत बैक गेट से निकले तो इसका कुछ और मतलब नहीं निकाला जाए. राबड़ी आवास पर महागठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. सभी आ रहे हैं और दही-चूड़ा का आनंद ले रहे हैं. मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हो रही हैं इससे इंडिया गठबंधन को नहीं बल्कि मीडिया को झटका लगा है. इंडिया गठबंधन एकजुट है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
357 वां प्रकाश उत्सव का आज से आगाज,’जो बोले सो निहाल, तख्त श्री अकाल’ की गूंज से गूंजा पटना सिटी

357 वां प्रकाश उत्सव का आज से आगाज,'जो बोले सो निहाल, तख्त श्री अकाल' की गूंज से गूंजा पटना सिटी

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लखनऊ में 71 साल की उम्र में निधन

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लखनऊ में 71 साल की उम्र में निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend