ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लखनऊ में 71 साल की उम्र में निधन

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in Lokshbha2024, कलाकार विशेष
0
मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लखनऊ में 71 साल की उम्र में निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) का रविवार को निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, 71 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences) में उनका पिछले कुछ वक्‍त से इलाज चल रहा था. मुनव्वर राणा को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. हालांकि सरकार से नाराज़गी जताते हुए उन्होंने अपना अवॉर्ड वापस करने का ऐलान किया था. मुनव्वर राणा लंबे समय से बीमार थे. उन्‍हें गले का कैंसर था.

उनकी बेटी सोमैया ने बताया कि राणा को सोमवार को उनकी वसीयत के मुताबिक लखनऊ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. राणा के परिवार में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है.

RELATED POSTS

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

राना के बेटे तबरेज राणा ने बताया, ‘‘बीमारी के कारण वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने रविवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.”

मुनव्‍वर राणा का जन्‍म 26 नवंबर, 1952 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था. उन्‍हें उर्दू साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है. 2014 में कविता ‘शहदाबा’ के लिए उन्‍हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उनकी शायरी बेहद सरल शब्दों पर आधारित हुआ करती थी, जिसने उन्हें आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया.

मुनव्वर राणा के निधन पर कई नामचीन हस्तियों ने शोक जताया है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख व्‍यक्‍त किया है.

कई पुरस्‍कारों से किया गया था सम्‍मानित
उन्‍हें कई सम्‍मानों और पुरस्‍कारों से नवाजा गया था, जिनमें अमीर खुसरो पुरस्कार, मीर तकी मीर पुरस्कार, गालिब पुरस्कार, डॉ. जाकिर हुसैन पुरस्कार और सरस्वती समाज पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार शामिल हैं.

दुनिया भर में हैं उनके मुरीद
हिंदुस्तान के सबसे मशहूर शायरों में शुमार किए जाने वाले मुनव्वर राना की नज्म ‘‘मां” का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान है. उर्दू शायरी की मशहूर शख्सियत रहे राणा की शायरी को पसंद करने वाले लोग दुनिया भर में हैं. मंचों पर मुनव्‍वर राणा की उपस्थिति बेहद खास होती थी. मंचीय आयोजनों में मां पर उनकी उनकी शायरी के बिना कोई भी कवि सम्‍मेलन और मुशायरा मुकम्‍मल नहीं होता था. वहीं उनके रचनाकर्म में बेटियों और मुहाजिर की पीड़ा जैसे विषयों ने लोगों को बेहद प्रभावित किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

by UB India News
April 13, 2026
0

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम...

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

by UB India News
April 13, 2026
0

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।...

आखिर बड़े लोग क्यों खेलते हैं विक्टिम कार्ड !

आखिर बड़े लोग क्यों खेलते हैं विक्टिम कार्ड !

by UB India News
January 19, 2026
0

स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीत से दुनिया भर में धूम मचाने वाले एआर रहमान अब अपने एक बयान से विवादों से...

तमिलनाडु की सियासत में बढ़ रही अभिनेता विजय की सक्रियता …..

तमिलनाडु की सियासत में बढ़ रही अभिनेता विजय की सक्रियता …..

by UB India News
December 19, 2025
0

अभिनेता से नेता बने विजय ने गुरुवार को तमिलनाडु के इरोड जिले में एक रैली को संबोधित किया। 27 सितंबर...

Next Post
‘शर्म नहीं आती, कितना नीचे गिरोगे…,’ नीतीश के बयान पर बोले पीएम मोदी

बिहार में 27 जनवरी को PM मोदी का कार्यक्रम! चंपारण को देंगे कई सौगात

पूरे देश में इसकी मांग अब उठने लगी है

सीटों के बंटवारे में हो रही देरी का नुकसान सभी दल को भुगतना पड़ सकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend