ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आप काम करिए न, कौन आपको मना कर रहा है?

UB India News by UB India News
December 20, 2023
in जदयू, पटना
0
आप काम करिए न, कौन आपको मना कर रहा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक तरफ बिहार की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों के हंगामे और विरोध के चलते 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया है, जिसके बाद अब निलंबित हुए सांसदों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है. इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इन सबको लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. ललन सिंह ने कहा है कि, ”अपने कर्मों पर, अपने कुकृत्यों पर पर्दा डालने के लिए विपक्षी सांसदों का निलंबन करके लोकतंत्र की हत्या की जा रही है.”

साथ ही आगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, ”विपक्ष के जो सांसद हैं वो एक ही मांग कर रहे हैं कि इस देश के गृह मंत्री जो इस सदन के सदस्य भी हैं वो आकर जो संसद की सुरक्षा में जो चूक हुई है उस पर सरकार का पक्ष रखें. वो सदन के सदस्य हैं, देश के गृह मंत्री हैं, इसलिए, सरकार संसद के प्रति जवाबदेह है, लेकिन गृह मंत्री यहां नहीं आएंगे, यह लोकतंत्र है और यही उनकी लोकतंत्र की परिभाषा है.”

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान

इसके साथ ही आपको बता दें कि आगे ललन सिंह ने ये भी कहा कि, ”विपक्ष जब मांग करेगा उनके (अमित शाह) आने की तो निलंबित करेंगे.” वहीं जब पूछा गया कि, ”लोकतंत्र की हत्या हो रही है. ये लोकतंत्र का मंदिर है. वहीं सरकार कह रही है कि विपक्ष माहौल बिगाड़ रहा है, काम नहीं होने दिया जा रहा है.” इस सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि, ”आप काम करिए न, कौन आपको मना कर रहा है? जब तक संसद में हमला नहीं हुआ और लोग नहीं घुसे थे तब तक संसद की कार्यवाही चल रही थी. अब यह घटना हुई है तो इस पर आकर देश के गृह मंत्री को बोलना चाहिए. आखिर लोकतंत्र है. कौन सांसद है, जिसकी अनुशंसा पर ये दो लोग आए थे? ये बीजेपी के सांसद हैं.” अब ललन सिंह के इस बयान ने बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
मॉब लिंचिंग और नाबालिग से रेप के लिए सजा-ए-मौत, अपराध रोकने के लिए क्या हैं सरकार के तीन विधेयक..?

मॉब लिंचिंग और नाबालिग से रेप के लिए सजा-ए-मौत, अपराध रोकने के लिए क्या हैं सरकार के तीन विधेयक..?

संसद से विजय चौक तक मार्च करेंगे I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद, अब तक कुल 143 सांसद हुए हैं सस्पेंड

संसद से विजय चौक तक मार्च करेंगे I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद, अब तक कुल 143 सांसद हुए हैं सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend