ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद से विजय चौक तक मार्च करेंगे I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद, अब तक कुल 143 सांसद हुए हैं सस्पेंड

UB India News by UB India News
December 22, 2023
in सांसद
0
संसद से विजय चौक तक मार्च करेंगे I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद, अब तक कुल 143 सांसद हुए हैं सस्पेंड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सांसदों के निलंबन और संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद आज संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च करेंगे। यह मार्च 143 सांसदों के निलंबन के खिलाफ किया जाएगा। सांसदों का यह मार्च साढ़े 10 बजे सुबह शुरू होगा और 11 बजे तक खत्म हो जाएगा।

3 दिन में 143 सांसदों का निलंबन

संसद के दोनों सदनों से पिछले 3 दिनों में 143 सांसदों का निलंबन हो चुका है। संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले पर हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों पर यह कार्रवाई हुई है। लोकसभा से कुल 97 सांसदों का निलंबन हो चुका है। 14 दिसंबर को 13, 18 दिसंबर को 33, 19 दिसंबर को सबसे ज्यादा 49 सांसदों को निलंबित किया गया। कल बुधवार को भी दो सांसदों को सस्पेंड किया गया। निलंबित सासंदों में सभी पार्टियों के सदस्य शामिल हैं।

RELATED POSTS

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की घटना का विरोध

संसद के बाहर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले पर भी सियासत गर्मा गई है। कल राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों ने इसके विरोध में एक घंटे तक खड़े रहकर सदन की कार्रवाई में हिस्सा लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की और मिमिक्री पर दुख जताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना को निराशाजनक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि अभिव्यक्ति के दौरान शिष्टाचार के मानदंडों का पालन होना चाहिए।

सांसदों को बाहर फेंक दिया, कोई चर्चा नहीं-राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा नकल किए जाने से संबंधित विवाद को लेकर बुधवार को कहा कि विपक्ष के करीब 150 सांसदों को संसद से बाहर फेंक दिया गया, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद परिसर में उनकी, तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद द्वारा नकल उतारे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उच्च सदन में कहा कि संसद परिसर में उनकी नकल उतारकर किसान समाज और उनकी जाति (जाट) का अपमान किया गया है।

हमारे सांसद दुखी हैं-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपमान किसने किया, कैसे किया? वहां सांसद बैठे थे, मैंने उनका वीडियो लिया। मेरा वीडियो मेरे फोन में ही है। मीडिया दिखा रहा है, मीडिया कह रहा है, मोदी जी कह रहे हैं, किसी और ने कुछ नहीं कहा।’’ उन्होंने क्षोभ जताते हुए यह भी कहा, ‘‘हमारे करीब 150 सांसदों को संसद से बाहर फेंक दिया, उस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। अडाणी जी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है, राफेल पर फ्रांस ने कहा है कि जांच की अनुमति नहीं मिल रही है, इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। हमारे सांसद दुखी हैं, वहां बैठे हैं,उसको लेकर आप चर्चा कर रहे हैं।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

मानसून सत्र का आज चौथा दिन, दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जहां ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) हाल ही में हुए...

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

मॉनसून सेशन का आज तीसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ……..

by UB India News
July 23, 2026
0

मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। विपक्ष ने NEET...

Next Post
संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन:राज्यसभा में आज पेश होंगे 3 नए क्रिमिनल लॉ बिल; टेलीकम्युनिकेशन बिल भी लाएगी सरकार

संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन:राज्यसभा में आज पेश होंगे 3 नए क्रिमिनल लॉ बिल; टेलीकम्युनिकेशन बिल भी लाएगी सरकार

नई मुश्किल में फंसे केजरीवाल? दिल्‍ली सीएम आवास की ‘मरम्मत’ के CAG ऑडिट का आदेश

दिल्ली शराब कांड: अरविंद केजरीवाल ने ED को भेजा जवाब, कहा- मैं हर समन मानने को तैयार, मगर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend