ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन:राज्यसभा में आज पेश होंगे 3 नए क्रिमिनल लॉ बिल; टेलीकम्युनिकेशन बिल भी लाएगी सरकार

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in कानून
0
संसद के शीतकालीन सत्र का 14वां दिन:राज्यसभा में आज पेश होंगे 3 नए क्रिमिनल लॉ बिल; टेलीकम्युनिकेशन बिल भी लाएगी सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार (21 दिसंबर) को चौदहवां दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आज राज्यसभा में तीन नए क्रिमिनल लॉ बिल पेश किए जाएंगे। इसे लोकसभा से मंगलवार (20 दिसंबर) को पास किया गया था।

गृहमंत्री अमित शाह ने बिल पर जवाब दिया था। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के समय का राजद्रोह कानून खत्म किया गया है। इसकी जगह देशद्रोह कानून लाया जाएगा। वहीं नाबालिग से रेप और मॉब लिंचिंग जैसे क्राइम में फांसी की सजा दी जाएगी।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

केंद्र सरकार आज राज्यसभा में टेलीकम्युनिकेशन बिल भी पेश करेगी। इस बिल में फर्जी सिम लेने पर 3 साल जेल और 50 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। राज्यसभा से पास होने के बाद चारों बिल को राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

​​​संसद से अब तक 143 सांसद सस्पेंड
दूसरी तरफ, संसद की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा आज भी जारी रह सकता है। हंगामे को लेकर बुधवार (20 दिसंबर) लोकसभा से दो और सांसदों को निलंबित किया गया था। अब तक 143 सांसदों को निलंबित किया गया है। इनमें 109 लोकसभा और 34 राज्यसभा के हैं।

इन सांसदों के संसद में दाखिल होने पर रोक है। कल की कार्यवाही में लोकसभा में विपक्ष के 98 सांसदों और राज्यसभा में 94 सांसदों ने भाग लिया। विपक्ष का आरोप है कि सांसदों को सस्पेंड करके भाजपा सभी बिल बिना बहस के पास कराना चाहती है।

संसद के शीतकालीन सत्र के सिर्फ दो बच गए हैं। 4 दिसंबर से शुरू हुए सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही 22 दिसंबर को होगी।

किस-किस तारीख को कितने सांसद निलंबित हुए

तारीख लोकसभा राज्यसभा
14 दिसंबर 13 1
18 दिसंबर 45 33
19 दिसंबर 49 कोई नहीं
20 दिसंबर 2 कोई नहीं
कुल 109 34

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर राहुल का बयान

संसद के बाहर राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की वीडियो बनाने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 20 दिसंबर को जवाब दिया। उन्होंने कहा- सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया। वो वीडियो मेरे फोन में है। मीडिया इसे दिखा रहा है। हमारे 150 सांसदों को (सदन से) बाहर निकाल दिया गया है, लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है।

दरअसल, 19 दिसंबर को संसद से सांसदों को निलंबन को लेकर विपक्षी दल मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान श्रीरामपुर से TMC सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे। उन्होंने करीब 5 मिनट मजाक उड़ाया। उनकी मिमिक्री पर वहां मौजूद सांसद ठहाके लगा रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस घटना का वीडियो बना रहे थे।

जगदीप धनखड़ ने कहा कि विपक्ष ने उनका अपमान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना की आलोचना की है। राष्ट्रपति ने संसद में उपराष्ट्रपति के अपमान को गलत बताया है।

शीतकालीन सत्र के पिछले 13 दिन की कार्यवाही में क्या-क्या हुआ…

पहले दिन- PM मोदी बोले- पराजय का गुस्सा सदन में न निकालें: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार 4 दिसंबर से शुरू हुआ। लोकसभा में PM मोदी के पहुंचते ही NDA के सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से कहा था- बाहर मिली पराजय का गुस्सा सदन में मत निकालिए।
दूसरे दिन- DMK नेता के गोमूत्र स्टेट्स वाले बयान पर हंगामा, बाहर आकर माफी मांगी: दूसरे दिन (5 दिसंबर) लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश किया था। चर्चा के दौरान धर्मपुरी से DMK सांसद डॉ. सेंथिल कुमार ने कहा था कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी बेल्ट के उन राज्यों को जीतने में ही है, जिन्हें हम आमतौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं। हंगामा बढ़ने के बाद रिकॉर्ड से यह बयान हटा दिया गया था।
तीसरे दिन- अमित शाह ने लोकसभा में नेहरू की चिट्ठी पढ़ी: तीसरे दिन (6 दिसंबर) लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) बिल और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल पास हो गए थे। सदन में चर्चा के दौरान अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू को कोट किया था। गृह मंत्री ने कहा- ‘नेहरू ने शेख अब्दुल्ला को लिखा था कि कश्मीर मुद्दा यूएन ले जाना गलती थी।’
चौथे दिन- भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने माफी मांगी; राज्यसभा में धनखड़ ने जताया दुख: चौथे दिन (7 दिसंबर) को लोकसभा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल 2023 पास हो गया था। इस बीच, भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसदीय समिति से माफी मांगी थी। विशेष सत्र के दौरान में बिधूड़ी ने सपा सांसद दानिश अली पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उधर, राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने वायरल वीडियो पर दुख जताया था।
पांचवे दिन- लोकसभा से TMC सांसद महुआ मोइत्रा का निष्कासन: संसद के पांचवें दिन महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में पहले एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट और फिर निष्कासन प्रस्ताव पेश हुआ। वोटिंग के बाद महुआ की लोकसभा से सदस्यता रद्द होग गई।हालांकि महुआ के खिलाफ सदन में वोटिंग शुरू होते ही विपक्ष ने बॉयकॉट कर दिया था।
छठे दिन- जम्मू-कश्मीर आरक्षण और पुनर्गठन संशोधन बिल राज्यसभा से पास: गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किए। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने 370 हटाने के खिलाफ लगी याचिकाओं पर फैसला सुनाया, जिस पर विपक्ष ने दोनों सदन में हंगामा किया। राज्यसभा से वॉकआउट कर गया। इसके बाद बिलों पर वोटिंग हुई और दोनों बिल राज्यसभा से भी पास हो गए।
सातवें दिन- मुख्य चुनाव आयुक्त-चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्तों से जुड़े बिल राज्यसभा से पास: राज्यसभा से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों (ECs) से नियुक्ति से जुड़ा बिल पास हो गया। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यह बिल पेश किया था। इसे चुनाव आयोग (चुनाव आयुक्तों की सेवा की शर्तें और कामकाज का संचालन) अधिनियम, 1991 की जगह लाया गया है।
आठवें दिन- संसद हमले की 22वीं बरसी पर सुरक्षा चूक, विजिटर्स गैलरी से 2 लोग लोकसभा में कूदे: संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर सदन में विजिटर्स गैलरी से 2 युवक अचानक नीचे कूद गए। उन्होंने सदन में स्प्रे किया, जिससे पीला धुआं फैलने लगा। पुलिस ने दो महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने जांच के आदेश दिए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

चारा घोटाले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत रहेगी बरकरार

by UB India News
July 15, 2026
0

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की जमानत रद्द...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
नई मुश्किल में फंसे केजरीवाल? दिल्‍ली सीएम आवास की ‘मरम्मत’ के CAG ऑडिट का आदेश

दिल्ली शराब कांड: अरविंद केजरीवाल ने ED को भेजा जवाब, कहा- मैं हर समन मानने को तैयार, मगर...

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह समेत इन नेताओं को मिला न्योता, 22 जनवरी को समारोह

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह समेत इन नेताओं को मिला न्योता, 22 जनवरी को समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend