ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

UB India News by UB India News
July 21, 2026
in BREAK, Breaking News, सांसद
0
संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। विपक्ष ने NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, प्लेकार्ड दिखाए और नारेबाजी की, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। वहीं, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की।

RELATED POSTS

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है।

वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही अभी भी चल रही है। इससे पहले संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

लाइव अपडेट

जे.पी. नड्डा ने एम्स भुवनेश्वर के लिए एक नए सदस्य के चुनाव का प्रस्ताव रखा
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यसभा में एम्स भुवनेश्वर के लिए एक नए सदस्य के चुनाव का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि एम्स अधिनियम के तहत यह चुनाव कराया जा रहा है। 2 अप्रैल 2026 को ममता मोहंता का राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने से यह सीट खाली हुई थी, जिसे भरने के लिए सदन के एक सांसद को चुना जाएगा।

कंगना रनौत बोलीं- सभी संसद प्रदर्शनकारियों से डरे हुए हैं
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कल संसद के बाहर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उस दौरान सभी सांसद संसद के अंदर ही मौजूद थे और भीड़ के हमले के डर से काफी डरे हुए थे।

सपा सांसद बोले- सरकार ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत यानी लाखों युवा अपनी समस्याएं बताने जंतर-मंतर पहुंचे थे। लेकिन सरकार ने उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां चलवाईं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद
संसद के निचले सदन में हंगामे के बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन की कार्यवाही और उठाए जा रहे मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।

छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोला। खरगे ने कहा, जो छात्र पेपर लीक और नीट परीक्षा को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं, उन पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। वे अस्पतालों में हैं। उनकी समस्याएं सुनी जानी चाहिए। खरगे के इस बयान के दौरान सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने पेपर लीक पर लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के मुद्दे को उठाया है। हिबी ईडन ने इस मामले पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है।

राज्यसभा सभापति ने मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा के सभापति ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राज्यसभा सभापति ने खरगे के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र की कामना की।

पीएम मोदी ने युवाओं के भविष्य पर बात रखी: चिराग पासवान
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं और उन्हें सही मार्गदर्शन मिलने की जरूरत पर बात की। चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के उन युवाओं के अनुभव भी साझा किए, जिन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के भविष्य को लेकर भी अपने विचार रखे।

संसद के मानसून सत्र से पहले इंडिया ब्लॉक ने बैठक की
संसद के मानसून सत्र की दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले समेत कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में संसद सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति और उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की गई।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे संसद शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

संजय सिंह ने नीट-यूजी पेपर लीक और सोनम वांगचुक की सेहत पर चर्चा की मांग की
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया। इसमें उन्होंने सदन की दिनभर की कार्यवाही रोककर नीट-यूजी पेपर लीक के आरोपों, सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग की।

राज्यसभा महासचिव को दिए गए नोटिस में संजय सिंह ने कहा कि यह मुद्दा तत्काल सार्वजनिक महत्व का है। उन्होंने सदन की तय कार्यवाही को स्थगित कर इस विषय पर चर्चा कराने की मांग की। नीट-यूजी विवाद का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा को बड़े स्तर पर पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बाद रद्द करना पड़ा। इसके बाद पूरे देश में दोबारा परीक्षा करानी पड़ी।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यह कथित तौर पर नीट पेपर लीक का चौथा मामला है। इससे भारत की सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक होगा पेश
संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा होगी और इसे पारित करने के लिए पेश किया जाएगा। एक दिन पहले केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह विधेयक सदन में पेश किया था। मेघवाल इस विधेयक को विचार और पारित करने के लिए सदन में रखेंगे। इस विधेयक के जरिए सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) अधिनियम, 1956 में आगे संशोधन किया जाना है।

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने मेकेदातु बांध परियोजना पर चर्चा के लिए राज्यसभा में दिया नोटिस
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु संतुलन जलाशय परियोजना और इससे तमिलनाडु पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चर्चा की मांग की है। उन्होंने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया है। इस नोटिस में उन्होंने सदन की दिनभर की कार्यवाही रोककर इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की है। राज्यसभा महासचिव को दिए गए अपने नोटिस में तिरुचि शिवा ने 21 जुलाई की कार्यसूची में शामिल अन्य सभी कामों के साथ-साथ नियम 15, 23 और 51 को स्थगित करने की मांग की है, ताकि इस मुद्दे पर चर्चा हो सके। नोटिस में कहा गया है कि चर्चा कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु संतुलन जलाशय परियोजना, इससे प्रभावित राज्य तमिलनाडु पर पड़ने वाले असर और इस मामले में एक न्यायाधिकरण के गठन की जरूरत को लेकर होनी चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 21, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न.......

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

संसद, सड़क और समाधान: लोकतंत्र की तस्वीर के दो समानांतर दृश्य चिंताजनक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend