ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड, हंगामा करने पर सभापति ने की कार्रवाई

UB India News by UB India News
December 15, 2023
in खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड, हंगामा करने पर सभापति ने की कार्रवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन सस्पेंड :राज्यसभा में हंगामा करने के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ के निर्देश के बावजूद डेरेक ओ ब्रायन वेल के पास पहुंच गए. जिसके चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.

संसद सुरक्षा चूक मामले में कार्रवाई करते हुए सुरक्षा टीम के 8 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इस मामले में अभी तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि एक आरोपित अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में स्पेशल सेल की टीम ने हरियाणा और राजस्थान में छापेमारी की. सभी आरोपित भगत सिंह फैंस क्लब के नाम से बने फेसबुक पेज पर मिले थे. दो आरोपितों ने क्रमशः मार्च और जुलाई में संसद भवन के अंदर और बाहर रेकी की थी. दिल्ली पुलिस के 200 अधिकारी अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गए हैं, जिसमें 20 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं.

देश की संसद के भीतर निचले सदन में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक की घटना ने हर किसी को सकते में डाल दिया. दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा में अचानक से कूद गए और नारेबाजी करने लगे. इस दौरान एक युवक ने अपने जूते में से स्मोक क्रैकर निकाला और स्प्रे करना शुरू कर दिया. हालांकि समय रहते सुरक्षाबलों और सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. वहीं संसद भवन के बाहर हंगामा कर रहे एक महिला और युवती को पकड़ लिया गया. इस पूरे मामले में अभी तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जबकि एक अन्य युवक फरार चल रहा है.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

पकड़े गए लोगों की पहचान सागर शर्मा, डी मनोरंजन, नीलम देवी, अमोल शिंदे और ललित झा और विक्की के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से सागर शर्मा और डी मनोरंजन ने विजिटर पास बनवाया था. सदन में कूदे दोनों युवकों में से एक इंजीनियरिंग का छात्र है जबकि दूसरा युवक पेशे से इंजीनियर है. बुधावर शाम को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई, जिसमें सीआइएसएफ, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे.

9 महीने पहले बनाई थी प्लानिंग

संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी मनोरंजन ने संसद भवन के अंदर रेकी की थी. चारों आरोपी डेढ़ साल पहले एक-दूसरे से मिले थे. सभी आरोपी भगत सिंह फैन क्लब के फेसबुक पेज पर मिले थे. 9 महीने पहले संसद विरोधी योजना बनाई थी. जुलाई में सागर ने संसद भवन के बाहर रेकी की थी.

संसद सुरक्षा चूक मामले का मास्टरमाइंड है डी मनोरंजन

पुलिस सूत्रों ने कहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक मनोरंजन डी, बुधवार को संसद में सुरक्षा उल्लंघन का मास्टरमाइंड है. मनोरंजन ने दूसरों को भी अपने मकसद में शामिल होने के लिए मना लिया था. एक अन्य आरोपी नीलम को पिछले साल भर्ती किया गया था. सूत्रों ने कहा है कि मनोरंजन का अंदाज बिल्कुल वैसा ही है जैसा नक्सली करते हैं. मामले में संयुक्त पूछताछ आज भी जारी रहेगी.

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दोपहर 2 बजे आरोपियों की हो सकती है पेशी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक संसद सुरक्षा चूक मामले में पकड़े गए पांचों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में दोपहर 2 बजे पेश किया जा सकता है.

हरियाणा और राजस्थान में ललित झा की तलाश में जुटी पुलिस

ललित झा की तलाश में राजस्थान और हरियाणा में छापेमारी की जा रही है. स्पेशल सेल की दो टीम ललित की तलाश में जुटी हुई है. हरियाणा के नीमराना पहुंची हुई है पुलिस

आरोपी ललित ने एनजीओ पार्टनर को भेजा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में फरार आरोपी ललित झा ने चारों आरोपियों द्वारा इस कृत्य को अंजाम देने के बाद घटना का एक वीडियो अपने एनजीओ पार्टनर को भेजा था.

संसद सुरक्षा चूक पर विपक्ष ने की बहस की मांग

संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष सुरक्षा चूक मामले को उठा सकता है. राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री से बयान की मांग करते हुए नियम 267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया.

संसद सुरक्षा चूक मामले पर आरोपी के मामा ने दिया बयान

संसद उल्लंघन मामले के आरोपी सागर के मामा प्रदीप ने कहा, ”उन्हें किसी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति ने साजिश के तहत इसमें खींचा है.” आरोपी के मामा लखनऊ में रहते हैं.

आरोपित ललित झा का व्हाट्सएप चैट आया सामने

संसद सुरक्षा की चूक मामले में फरार आरोपित ललित झा का व्हाट्सएप चैट सामने आई है. हालांकि इसकी पुष्टि न्यूज18 नहीं करता है. ललित के पास ही सभी आरोपित के मोबाइल फोन थे. वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर किया था. ललित व्हाट्सएप पर किसी को वीडियो शेयर कर रहा था.

मामले की जांच के लिए बनी कमिटी की अध्यक्षता करेंगे CRPF के डीजी

संसद के बाहरी लेयर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के पास है. शस्त्र के साथ सीआरपीएफ जवान संसद परिसर में मौजूद रहते हैं और भवन में इनकी एंट्री नहीं होती है. संसद की सुरक्षा से जुड़े हर प्लैन को बनाने में सीआरपीएफ ही अन्य एजेंसियों के साथ लीड एजेंसी होती है. डीजी सीआरपीएफ अनीश दयाल जिनके पास डीजी सीआरपीएफ का अतिरिक्त चार्ज है, वो आईटीबीपी के भी डीजी हैं. अनीश इससे पहले काफी वक्त आईबी में भी बिता चुके हैं. इसलिए इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय कमेटी की अध्यक्षता कर रहे हैं.

खुफिया एजेंसी रॉ भी करेगी मामले की जांच

लोकसभा में एंट्री करने के पास को रद्द करने का आदेश दिया गया है. वहीं संसद की सुरक्षा चूक मामले की जांच रॉ भी कर रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
राजस्थान में कल होगा शपथ ग्रहण ,समारोह में मोदी-शाह भी होंगे शामिल

राजस्थान में कल होगा शपथ ग्रहण ,समारोह में मोदी-शाह भी होंगे शामिल

धीरज साहू कैश कांड: धन खोजने के लिए लगाया गया ‘रेडार’

धीरज साहू कैश कांड: धन खोजने के लिए लगाया गया 'रेडार'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend