ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद गाजा पर फिर शुरू की बमबारी

इजरायल और हमास के बीच बीते कुछ दिनों से जारी युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर एक बार फिर अपना हमला शुरू कर दिया है.

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम की समयसीमा खत्म होने के बाद गाजा पर फिर शुरू की बमबारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल-हमास के बीच हफ्तेभर के सीजफायर के बाद फिर जंग शुरू हो गई है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक गाजा में IDF ने बमबारी शुरू कर दी है। वहीं इजराइल के होलित इलाके में रॉकेट अलर्ट जारी किया गया है। IDF ने हमास पर सीजफायर का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं।

कतरी मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक कई इजराइली शहरों पर सुबह इस्लामिक जिहाद के मिलिट्री विंग अल-कुद्स ने हमला कर दिया। इजराइल ने अटैक के चलते उत्तरी इजराइल में 2 हाईवे बंद कर दिए हैं। साथ ही बॉर्डर वाले इलाकों में खेती के काम पर भी रोक लगा दी गई है।

RELATED POSTS

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

इजराइली सेना ने गाजा के लोगों को खान यूनिस इलाके को खाली करने का आदेश भी दिया है। इसके लिए अरबी भाषा में लिखे पर्चे गिराए गए हैं। वहीं, हमास ने कहा है कि इजराइल ने सुबह राफा के पास बमबारी की। इसमें दर्जनों फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। BBC के मुताबिक सीजफायर के 3 घंटे के भीतर 32 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास और बंधकों को नहीं छोड़ना चाहता था। इस वजह से सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमास ने सभी महिलाओं को भी रिहा नहीं किया और इजराइल पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए। 7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग में इजराइल के 1200 जबकि गाजा में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल से रवाना हो गए।

सीजफायर के बाद फिर शुरू हुई जंग की तस्वीरें…

तस्वीर उत्तरी गाजा के राफा इलाके की है। जहां सीजफायर के बाद इजराइली बमबारी से उठते धूएं को देखा जा सकता है।
तस्वीर उत्तरी गाजा के राफा इलाके की है। जहां सीजफायर के बाद इजराइली बमबारी से उठते धूएं को देखा जा सकता है।
गाजा में इजराइली हमले के बाद अपने बच्चे को बचाकर भागती हुई महिला।
गाजा में इजराइली हमले के बाद अपने बच्चे को बचाकर भागती हुई महिला।
इजराइली बमबारी में मरने वालों में काफी बच्चे भी शामिल हैं। UNICEF ने कहा है कि जंग का फिर शुरू होना किसी बुरे सपने जैसा है।
इजराइली बमबारी में मरने वालों में काफी बच्चे भी शामिल हैं। UNICEF ने कहा है कि जंग का फिर शुरू होना किसी बुरे सपने जैसा है।
WHO ने कहा है कि गाजा में लोगों की जान बचाने के लिए फिर से एम्बुलेंसों की दौड़ शुरू हो गई है।
WHO ने कहा है कि गाजा में लोगों की जान बचाने के लिए फिर से एम्बुलेंसों की दौड़ शुरू हो गई है।
खान यूनिस को खाली करने के लिए गिराए गए इजराइली पर्चों की तस्वीरें।
खान यूनिस को खाली करने के लिए गिराए गए इजराइली पर्चों की तस्वीरें।
जंग शुरू होने के बाद इजराइल से वापस लौटते अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन।
जंग शुरू होने के बाद इजराइल से वापस लौटते अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन।

सीजफायर के आखिरी दिन 8 इजराइली रिहा
7 दिन की सीजफायर में हमास ने 110 इजराइलियों को रिहा किया है। सीजफायर के आखिरी दिन 8 इजराइली बंधकों को आजाद किया गया। इनमें से 2 महिलाएं गुरुवार दोपहर में ही रिहा कर दी गई थीं। 6 बंधकों को शाम को रिहा किया गया। बदले में इजराइल ने 30 फिलिस्तीनियों को रिहा किया। इनमें 22 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं।

ये तस्वीरें गुरुवार देर रात हमास की कैद से रिहा किए गए 8 इजराइलियों की है।
ये तस्वीरें गुरुवार देर रात हमास की कैद से रिहा किए गए 8 इजराइलियों की है।

हमास ने बच्चों के पैर मोटरसाइकिल के एग्जॉस्ट से जलाए
हमास की कैद से रिहा किए गए बच्चों ने दावा किया है कि आतंकियों ने उनकी पहचान करने के लिए उनके पैर जलाए। इसके लिए मोटरसाइकिल के एग्जॉस्ट का इस्तेमाल किया गया। सभी बच्चों को मोटरसाइकिल पर बैठाया और उनके पैर जलते हुए एग्जॉस्ट पर रखे गए। इजराइली मीडिया हाउस यरूशलम पोस्ट के मुताबिक 12 साल के यागिल और 16 साल के याकोव ने रिहाई के बाद ये बातें अपने परिवार वालों को बताई।

उनके अंकल यानिव ने ये भी बताया की हमास ने ड्रग्स का इस्तेमाल कर उन्हें बार-बार एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया। इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने दोनों बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा की हमास के लड़ाके राक्षस हैं उन्हें खत्म करना ही होगा।

12 साल के यागिल और 16 साल के याकोव को किबुत्ज नीर ओज से बंधक बनाया गया था।
12 साल के यागिल और 16 साल के याकोव को किबुत्ज नीर ओज से बंधक बनाया गया था।

टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमास ने 7वें बैच में 40 साल की अमित सौंसना को आजाद किया। सौंसना किबुत्ज कफार अज्जा में रहती हैं। 7 अक्टूबर को हमास हमले के दौरान सौंसना ने अपने परिवार से बात की थी। उन्हें बताया था कि घर के बाहर आतंकी हैं। ये बोलने के बाद घर में गोलीबारी होने लगी। घरवाले नहीं जानते थे कि सौंसना को क्या हुआ है। 29 अक्टूबर को सेना ने जानकारी दी कि हमास ने उन्हें बंधक बना लिया है।

अमित सौंसना पेशे से वकील हैं।
अमित सौंसना पेशे से वकील हैं।

हमास ने 21 साल की मिया को आजाद किया
हमास ने सीजफायर के 7वें दिन 21 साल की मिया स्कीम को आजाद किया। मिया वही बंधक है जिसके इलाज का वीडियो हमास ने 17 अक्टूबर को जारी किया था। हमास ने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि विदेशी नागरिक हमारे मेहमान हैं। सभी बंधकों का ध्यान रखा जा रहा है। हालात सुधरने पर हम इन्हें रिहा कर देंगे। मिया के पास फ्रांस और इजराइल दोनों देशों की नागरिक है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया करारा जवाब ,सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका

by UB India News
July 19, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9...

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बिच ट्रंप पिकैक्स माउंटेन को क्यों उड़ाना चाहते !……………………..

by UB India News
July 20, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. रविवार (19 जुलाई) तड़के अमेरिका ने लगातार 8वीं रात ईरान पर हवाई...

Next Post
बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

चुनाव सर्वेक्षण: हकीकत, भ्रम और वोटर की भूमिका

चुनाव सर्वेक्षण: हकीकत, भ्रम और वोटर की भूमिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend