ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in अपराध, खास खबर, शिक्षा
0
बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के 15 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिलने का बाद हड़कंप मच गया. ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है, जिसमें कहा गया है कि इन स्कूलों के परिसर में बम रखा गया गया. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल परिसरों में अफरा-तफरी मच गई. स्कूल के प्रशासनिक कर्मचारियों को मिले मेल में कहा गया है कि उनके संस्थान में विस्फोटक लगाया गया है जो कभी भी फट सकता है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. उसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और स्कूल परिसरों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है.

पुलिस ने धमकी को बताया अफवाह

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली. जिसके बाद पुलिस के तोड़फोड़ विरोधी और बम निरोधक दस्तों को जांच के लिए भेजा गया और स्कूलों को खाली करा दिया गया. हालांकि बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने इस धमकी को अफवाह बताया है. उन्होंने कहा कि, “बेंगलुरु शहर के कुछ स्कूलों को आज सुबह ‘बम की धमकी’ वाले ईमेल मिले हैं. सत्यापन और पता लगाने के लिए तोड़फोड़ रोधी और बम निरोधक दस्तों को भेजा गया है. ये धमकी फर्जी लगती है. फिर भी दोषियों का पता लगाने के लिए सभी कोशिशें की जा रही हैं.”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईमेल की धमकियां 2022 में कई स्कूलों को मिली धमकियों के समान हैं. NEEV, KLAY, विद्याशिल्प कुछ ऐसे स्कूल हैं जहां इस तरह की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को मिले ईमेल मूल आईपी पते को छिपाकर विभिन्न पतों से भेजे गए थे. ये मेल 5,000 से अधिक बच्चों वाले कम से कम 15 स्कूलों को मिले. धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों को खाली करा दिया गया और बच्चों को घर वापस भेज दिया गया.

पहले भी मिल चुकी है बम की धमकी

ये कोई पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु के स्कूलों को बम की धमकी मिली हो. इससे पहले 8 अप्रैल, 2022 को शहर के 16 स्कूलों को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे. इस ईमेल में लिखा था, “आपके स्कूल में एक बहुत शक्तिशाली बम लगाया गया है, ध्यान दें यह कोई मज़ाक नहीं है, तुरंत पुलिस और सैपर्स को बुलाएं, सैकड़ों लोगों की जान जा सकती है. देर मत करो, अब सब कुछ तुम्हारे ही हाथ में है!”

तमिलनाडु से भेजा गया था धमकी भरा मेल

2022 में भेजे गए धमकी भरे मेल की जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये मेल तमिलनाडु के एक नाबालिग की आईडी से किए गए थे. पुलिस को जांच में पता चला कि ईमेल भेजने के लिए एक एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया गया था. जांच से पता चला कि संदेश भेजने के लिए एक ही एप्लिकेशन का उपयोग किया गया था और समूह ईमेल भेजने के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते को छिपाने के लिए एक प्रोग्राम का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने बताया कि हमें कोड के बारे में पता तो लगा पाए लेकिन धमकी भरे ईमेल किसने भेजे थे इसका अभी तक पता नहीं चला.

डिप्टी CM बोले- 24 घंटे में पकड़े जाएंगे आरोपी
बम की सूचना पर डिप्टी CM डीके शिवकुमार एक स्कूल पहुंचे, जहां ई-मेल आया था। उन्होंने कहा- मैंने टीवी पर स्कूलों में बम की खबर देखी तो घबरा गया। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें कुछ मेरे घर के पास हैं।

पुलिस ने मुझे ई-मेल दिखाया है। यह फर्जी है। कुछ शरारती तत्वों ने ऐसा किया होगा। साइबर क्राइम पुलिस सक्रिय है। हम उन्हें पकड़ लेंगे। चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए।

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि 8 अप्रैल 2022 में बेंगलुरु के सात स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन यह सिर्फ अफवाह निकली।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
चुनाव सर्वेक्षण: हकीकत, भ्रम और वोटर की भूमिका

चुनाव सर्वेक्षण: हकीकत, भ्रम और वोटर की भूमिका

लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!

MP में JDU उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचा सका नीतीश कुमार का चेहरा, किसी को 21 तो किसी को मिले 26 वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend