ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी जहां भी जाते हैं, अपने साथ “अपशकुन” लेकर आते हैं: बिहार सरकार के मंत्री

UB India News by UB India News
November 30, 2023
in जदयू, पटना
0
मोदी जहां भी जाते हैं, अपने साथ “अपशकुन” लेकर आते हैं: बिहार सरकार के मंत्री

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सरकार के एक मंत्री ने बुधवार को यह टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां भी जाते हैं, अपने साथ “अपशकुन” लेकर आते हैं और उन्हें शुभ अवसरों से दूर रहने के लिए कहा जाना चाहिए। राज्य के मंत्री और जद (यू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह विवादित टिप्पणी की। संवाददाताओं ने उनसे कुछ भाजपा नेताओं के इन आरोपों के बारे में पूछा था कि बिहार सरकार उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे राज्य के श्रमिकों की मदद करने में विफल रही है। उन्होंने कहा, ”हमारी सरकार पर इस तरह का आरोप लगाना गलत है।” मंत्री ने दावा किया, “हम राज्य के लोगों की दशा के प्रति संवेदनशील हैं, चाहे वे देश के अन्य हिस्सों में हों या विदेश में। हमारे अधिकारी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में थे और जो भी आवश्यक था वह कर रहे थे।” उन्होंने कहा, “जहां तक भाजपा का सवाल है, जब भी चीजें सही होती हैं तो उसे उनका श्रेय लेने और कोई समस्या होने पर जिम्मेदारी से बचने की आदत हो गई है।” जदयू नेता ने यह भी कहा, “इसका उदाहरण हालिया क्रिकेट विश्व कप था। अगर भारत जीत जाता तो पूरी भाजपा मशीनरी चिल्ला रही होती कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी के कारण ही टीम को जीत मिली। मुझे लगता है कि अब जब हम हार गए हैं तो प्रधानमंत्री को इसका भी दोष स्वीकार कर लेना चाहिए।” उन्होंने कहा, “सनातन धर्म के अच्छे जानकार कुछ लोगों ने एक बार मुझसे कहा था कि नरेन्द्र मोदी जहां भी जाते हैं, अपने साथ “अपशकुन” लेकर आते हैं। इसलिए, मेरे विचार से यदि भाजपा चीजों को गलत होने से बचाना चाहती है तो उन्हें शुभ समारोहों में शामिल होने से बचने के लिए कहना चाहिए।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में होगी

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में होगी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

शेयर बाजार में बल्‍ले-बल्‍ले : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी, BSE सेंसेक्‍स भी तेजी पर सवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend