ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में होगी

UB India News by UB India News
December 1, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार
0
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में होगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीनों बाद एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. दरअसल पटना में 10 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बैठक होने वाली है. इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. बैठक में बिहार समेत पूर्वी राज्यों के विकास पर मंथन किया जाएगा.

केंद्र सरकार के निर्देश पर यह पूर्वी क्षेत्रीय परिषद यानी ईजेडसी की 26वीं बैठक हो रही है. बिहार में परिषद की यह बैठक पांचवीं बार हो रही है. इसके पहले साल 1958, 1963, 1985 और 2015 में पटना में ही यह बैठक हो चुकी है. इस बैठक में सभी राज्य अपनी-अपनी मौजूदा स्थिति और भविष्य की तैयारी को लेकर भावी योजनाओं पर मंथन करेंगे.

RELATED POSTS

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

बिहार, झारखंड उड़ीसा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को लेकर बनाई गई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी इस बैठक में शामिल होंगे. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर गृह विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है. गृह विभाग के अपर सचिव अनिमेष पांडे ने विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सचिव को बैठक के ड्राफ्ट एजेंडा पर सामग्री तैयार करने को कहा है. साथ ही इसकी सॉफ्टवेयर एवं हार्ड कॉपी विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है.

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार सरकार के वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, राजस्व भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, ऊर्जा विभाग और सहकारिता विभाग समेत कई विभागों को जिम्मा दिया गया है. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक पिछले साल 2022 में कोलकाता में आयोजित की गई थी. इस बैठक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं गये थे. उन्होंने अपनी जगह तेजस्वी यादव को इस बैठक में भाग लेने के लिए भेजा था. इस पर जमकर राजनीति भी हुई थी. इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि एनडीए से अलग होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार के कार्यक्रमों और बैठकों से किनारा कर रहे हैं. पिछली बैठक में गति शक्ति –योजना के तहत राज्यों की हिस्सेदारी ,नक्सलवाद के समापन, नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

Next Post
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

शेयर बाजार में बल्‍ले-बल्‍ले : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी, BSE सेंसेक्‍स भी तेजी पर सवार

2024 चुनाव से पहले 8वें वेतन आयोग का तोहफा?

2024 चुनाव से पहले 8वें वेतन आयोग का तोहफा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend