ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की टिप्पणी को NDA के घटक दल बनायेगे बड़ा राजनीतिक मुद्दा

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in पटना, बिहार
0
नीतीश कुमार की टिप्पणी को NDA के घटक दल बनायेगे बड़ा राजनीतिक मुद्दा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधामंडल का शीतकालीन सत्र भले ही खत्म हो गया है, लेकिन विधानसभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दिए गए बयान पर शुरू हुआ बवाल अभी खत्म नहीं हुआ है। जनसंख्या नियंत्रण पर मुख्यमंत्री का भाषण और फिर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर NDA के घटक दल बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने की कवायद में जुट गए हैं।

अब बात केवल महिलाओं और दलितों के अपमान की हो रही है। NDA में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) पटना से लेकर राज्य के सभी जिलों और गांव-गांव तक नीतीश सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

वहीं, दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) छठ पूजा के बाद से लोकसभा चुनाव तक नीतीश कुमार के बयानों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहा है।

नीतीश कुमार ने पहन रखा था मुखौटा

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विनीत कुमार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुखौटा पहन रखा था। अब उनका महिला और दलित विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है। शीतकालीन सत्र से पहले तक वो मुखौटा ओढ़ कर चल रहे थे। महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान की बातें कर रहे थे। उनकी असलियत अब सामने आ गई है।

प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया कि नीतीश कुमार को हमारी पार्टी ऐसे ही नहीं छोड़ने वाली है। सदन से सड़क तक हम अपना विरोध करेंगे। अब पंचायत से राज्य स्तर पर नीतीश कुमार का विरोध करेंगे। देश की जनता को भी नीतीश कुमार की हरकत से अवगत कराएंगे, ताकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता सर्तक रहें। छठ पूजा के बाद इसके लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी।

नीतीश और उनके समर्थकों को मजबूती से देंगे जवाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा के अनुसार त्योहार खत्म होते ही उनकी पार्टी नीतीश कुमार के खिलाफ ठोस प्लान के साथ राज्यभर में अभियान चलाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच के संबंध को जिस तरह से सदन में महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री ने कहा, वह महिलाओं का अपमान है।

राम पुकार ने कहा कि महादलित समाज से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ जो बातें कही गई, वह भी शर्मनाक है। लोकसभा चुनाव में पार्टी और NDA में शामिल सभी घटक दल इसे मुद्दे को उठाएगा।

चार लोगों के चंगुल में फंसे हैं नीतीश

RLJD के प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया कि जिस तरह शीतकालीन सत्र के दरम्यान मुख्यमंत्री ने अपमानजनक बयान दिया, वो बताता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। नीतीश कुमार मुट्ठी भर लोगों के चंगुल में फंसे हैं। वो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी और संजय झा के बीच बुरी तरह से फंसे हैं।

साजिश के तहत नीतीश कुमार के राजनीतिक हैसियत को खत्म करने में लगे हैं। ललन सिंह खुद उप मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। इन दोनों के बीच आपस में डील हो चुकी है। जदयू को राजद में विलय कराने का पूरा प्लान तैयार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
उत्तरकाशी: टनल हादसे में 40 ज़िंदगियों की जंग अभी भी जारी , हादसे की होगी जांच, सरकार ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

उत्तरकाशी: टनल हादसे में 40 ज़िंदगियों की जंग अभी भी जारी , हादसे की होगी जांच, सरकार ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

हमास ने गंवाया गाजा, 16 सालों बाद ‘नियंत्रण खत्म, संसदीय भवन में घुसे इजरायली सैनिक: इजरायल का बड़ा दावा

हमास ने गंवाया गाजा, 16 सालों बाद 'नियंत्रण खत्म, संसदीय भवन में घुसे इजरायली सैनिक: इजरायल का बड़ा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend