ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपने बयानों से आहत हैं सीएम!

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार अपने नेताओं से फिर करेंगे वन टू वन वार्ता, राजनीतिक हलचल तेज, क्या हैं मुलाकातों के मायने?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार के दो बयानों ने राजनीतिक जीवन में अब तक किए-धरे उनके सारे कामों पर पानी फेर दिया है। जिनकी ताकत से नीतीश विपक्ष के सूत्रधार बने थे, वे भी अब उनसे मुंह मोड़ने लगे हैं। जेडीयू ने नीतीश को मीडिया से दूर रखना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नसीहत दे रही है। आरजेडी ने बेमन से बचाव कर रही है। हालांकि आरजेडी के चर्चित विधायक सुधाकर सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश की महिलाओं और जीतन राम मांझी पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित माना है। यानी नीतीश महागठबंधन में अकेले पड़ने लगे हैं। अखिलेश सिंह ने कहा है- ‘तुम ताम की भाषा मर्यादा के अनुकूल नहीं है।‘

कांग्रेस ने दी नीतीश को नसीहत
महिलाओं को केंद्र कर सेक्स एजुकेशन का सदन में पाठ पढ़ाने वाले और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के लिए तुम-ताम की भाषा बोलने वाले नीतीश कुमार के बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अब नसीहत सामने आई है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल नीतीश कुमार ने किया, उसे शालीन अंदाज में भी कहा जा सकता था। वैसे भी कांग्रेस नीतीश कुमार से काफी खफा है। नीतीश कुमार से बार-बार कांग्रेस अपने कोटे के दो लोगों को मंत्री बनाने की मांग करती रही है। अभी तक नीतीश ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

आरजेडी ने दबी जुबान बचाव किया
महिलाओं पर नीतीश की टिप्पणी को लेकर आरजेडी की नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ‘जुबान फिसलने’ की बात कह कर हल्के अंदाज में बचाव किया। राबड़ी देवी की बेटी और बिहार की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखने वाली रोहिणी आचार्य और बेटे डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने जरूर सीएम नीतीश का बचाव किया है। हालांकि सिर्फ महिलाओं वाले बयान पर। रोहिणी ने नीतीश का विरोध कर रही बीजेपी को खूब खरी-खोटी सुनाई है। रोहिणी ने नीतीश की टिप्पणी पर आंसू बहाने वाली बीजेपी की एमएलसी निवेदिता सिंह के बारे में कहा है कि इस महोदया की आंखों में आंसू आने का कारण सीएम का सेक्स एजुकेशन नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक गणना है। इनकी आंखों में आंसू उस दिन क्यों नहीं आए, जब मणिपुर में बेटियों को निर्वस्त्र करके परेड कराया गया था। उस दिन तो ये गांधारी बन कर दुशासन रूपी भाजपा राज का गुणगान कर रही थीं।

आरजेडी से सुधाकर सिंह हुए मुखर
हालांकि जीतन राम मांझी के लिए तू-तड़ाक जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आरजेडी ने आधिकारिक रूप से चुप्पी साध ली है, लेकिन आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने जरूर इसे अमर्यादित माना है। उन्होंने कहा है कि मांझी पर की गई टिप्पणी कहीं से उचित नहीं है। सदन में सभी सदस्य बराबर होते हैं। सुधाकर सिंह वैसे भी नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगलते रहते हैं। उन्होंने तो नीतीश को नपुंसक, हाईटेक भिखमंगा जैसे संबोधनों से भी नवाजा था। नीतीश से सुधाकर की नाराजगी जगजाहिर है। नीतीश की जिद के कारण ही उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
‘जिस तरह नीतीश की स्वीकार्यता बढ़ी वो बीजेपी को रास नहीं आ रहा’ केसी त्यागी का करारा पलटवार

नीतीश ने बनाई मीडिया से दूरी
सदन में अपनी दो टिप्पणियों से आहत नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है। हाल के दिनों में वे अक्सर मीडिया से बात करते थे। मीडिया की बेचारगी की चर्चा हर बार उनकी जुबान पर आती। वे कहते भी रहे हैं कि मीडिया पर उन लोगों ने (भाजपा) कंट्रोल कर लिया है। जब हमारी सरकार बनेगी तो मीडिया को काम करने की आजादी होगी। इसके बावजूद नीतीश कुमार ने अपनी टिप्पणियों से जो किरकिरी कराई है, उसे देखते हुए अब वे मीडिया से दूर रहने लगे हैं। पहले वे जनता दरबार का लाइव प्रसारण कराते थे। अब वह भी बंद है। इसके पीछे की वजह यह है कि एक दिन जनता दरबार में नीतीश होम मिनिस्टर को खोजने लगे। उन्हें याद ही नहीं आया कि होम मिनिस्ट्री तो उनके ही पास है। शनिवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। सीएम भी पहुंचे थे। अब तक राजकीय समारोहों के कवरेज के लिए मीडिया की एंट्री खुली रहती थी। ऐसे कार्यक्रमों के बाद नीतीश कुमार मीडिया से बात भी करते रहे हैं। शनिवार को मीडिया को नजदीक जाने पर ही बंदिश थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
नीतीश कुमार की टिप्पणी को NDA के घटक दल बनायेगे बड़ा राजनीतिक मुद्दा

नीतीश कुमार की टिप्पणी को NDA के घटक दल बनायेगे बड़ा राजनीतिक मुद्दा

उत्तरकाशी: टनल हादसे में 40 ज़िंदगियों की जंग अभी भी जारी , हादसे की होगी जांच, सरकार ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

उत्तरकाशी: टनल हादसे में 40 ज़िंदगियों की जंग अभी भी जारी , हादसे की होगी जांच, सरकार ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend