ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन होगा लागू, 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर स्कूल रहेंगे बंद

UB India News by UB India News
November 8, 2023
in खास खबर, दिल्ली, पर्यावरण
0
दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन होगा लागू, 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर स्कूल रहेंगे बंद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन को फिर से लागू करने का फैसला लिया है. 13 नवंबर से राजधानी में ऑड-ईवन लागू किया जाएगा, जो कि 20 नवंबर तक रहेगा. यह फैसला दिल्ली सरकार ने आज प्रदूषण के मुद्दे पर हुई बैठक में लिया. दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू रहेगा, इस दौरान राजधानी में BS 3 पेट्रोल और BS 4 डीजल कार पर बैन जारी रहेगा. गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में अब किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा. 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, और 11वीं की फिजिकल क्लास 10 नवंबर तक बंद रहेंगी.

‘दिल्ली में पर्यावरण पर 365 दिन हो रहा काम’
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 30 अक्टूबर से प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है. वैज्ञानिकों के विश्लेषण के मुताबिक हवा की गति बहुत लो दर्ज की जा रही है और टेंपरेचर भी कम हो रहा है. ऐसी हालात में दिल्ली में कई लोगों के अंदर ये सवाल पैदा हो रहा है और टीवी चैनल्स पर भी रिपोर्ट्स देखी जा रही हैं कि दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर कुछ नहीं हो रहा है और सब बर्बाद हो गया. गोपाल राय ने कहा कि वह बताना चाहते हैं कि दिल्ली में समर और विंटर एक्शन प्लान के जरिए 365 दिन काम हो रहा है.

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

हवा धीमी होने की वजह से बढ़ रहा AQI
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में दीर्घकालिक योजनाओं के तहत इस साल 365 में से 206 दिन तक हवा साफ थी. यानी कि दीर्घकालिक कामों का असर दिखने लगा है. 30 अक्टूबर के बाद से लगातार हवा का स्तर लो बना हुआ है, जिस वजह से AQI बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज सीएम केजरीवाल ने इस मुद्दे पर सभी विभागों की बैठक ली और जो कदम अब तक उठाए गए उसकी रिपोर्ट सीएम को आज सौंप दी गई.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post
जाति आधारित गणना की सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट कल पेश करेगी सरकार

जाति आधारित गणना की सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट कल पेश करेगी सरकार

चिराग पासवान आठ नवंबर को नालंदा में करेंगे महारैली

चिराग पासवान आठ नवंबर को नालंदा में करेंगे महारैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend