ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जाति आधारित गणना की सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट कल पेश करेगी सरकार

UB India News by UB India News
November 6, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
जाति आधारित गणना की सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट कल पेश करेगी सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार (06 नवंबर) से शुरू हो गया है. यह 10 नवंबर तक चलेगा. पहले दिन विधानसभा में दिवंगत सदस्यों के लिए शोक सभा में मौन रखने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. मंगलवार का दिन बहुत अहम है. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) ने एलान किया है कि बिहार विधानसभा में सात नवंबर को दोपहर 2 बजे जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट (Caste Based Survey Report) पेश की जाएगी.

सोमवार को विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई थी. बैठक में तय हुआ कि मंगलवार (07 नवंबर) को जातीय सर्वेक्षण रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके बाद इस पर सदन में चर्चा होगी. बिहार विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. विधानसभा में मंगलवार के लिए राजकीय विधेयक पेश करने का कार्यक्रम पूर्व से तय था, उसे बुधवार के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

रिपोर्ट में किस–किस चीज की दी जाएगी जानकारी?

जातीय गणना की सामाजिक-आर्थिक रिपोर्ट में बिहार के लोगों की औसत आय, उनका शैक्षणिक स्तर, कितने लोग नौकरी से अपना जीवन यापन करते हैं इत्यादि की जानकारी दी जाएगी. प्रवासी बिहारियों के बारे में भी सूचना दी जा सकती है. दो अक्टूबर 2023 को जातीय गणना का आंकड़ा सरकार ने जो जारी किया था उसमें सिर्फ वर्ग और धर्म विशेष के लोगों की संख्या के बारे में बताया गया था. बाकी के आंकड़े बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने की बात सरकार की तरफ से कही गई थी.

दूसरे दिन का सत्र हंगामेदार रहने के आसार

बताया जाता है कि मंगलवार को दूसरे दिन का सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. बीजेपी जातीय गणना के आंकड़ों को फर्जी बता रही है. बीजेपी का आरोप है कि घर-घर जाकर सर्वे कराने का सरकार का दावा खोखला और झूठा है. रविवार को मुजफ्फरपुर में बीजेपी की रैली में अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जातीय गणना के आंकड़ों में यादवों और मुसलमानों की संख्या बढ़ाकर दिखाई गई है. बीजेपी का आरोप है कि बिहार सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए कुछ खास जातियों की संख्या को बढ़ाकर दिखाया और अन्य जातियों की संख्या कम कर दिखाई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
चिराग पासवान आठ नवंबर को नालंदा में करेंगे महारैली

चिराग पासवान आठ नवंबर को नालंदा में करेंगे महारैली

इजरायल-हमास युद्ध के मुद्दे पर महागठबंधन में तकरार, JDU और CPIML आमने-सामने

इजरायल-हमास युद्ध के मुद्दे पर महागठबंधन में तकरार, JDU और CPIML आमने-सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend