ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षकों की बहाली में नीतीश-तेजस्वी ने किया है बड़ा खेल! चिराग

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in पटना, लोजपा
0
RJD और BJP दोनों तरफ झांकते हैं सीएम, महा कन्फ्यूज हैं…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि शिक्षकों की बहाली में सरकार ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर शिक्षक नियुक्त में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है और कहा है कि बिहार में जो भी नियुक्तियां हो रही है वह पैसे और पैरवी के आधार पर हो रही हैं।

दरअसल, बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली हुई है। पटना के गांधी मैदान में 2 नबंवर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बाटेंगे लेकिन इससे पहले ही शिक्षक बहाली को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि पैसे और पैरवी के आधार पर शिक्षकों की बहाली की गई है। इसी बीच लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सरकार पर हमला बोला है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

चिराग ने कहा है कि नियुक्ति पत्र सिर्फ एक झुनझुना है और कुछ नहीं है। जब चुनाव आते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तरह का काम करते हैं। यह भ्रष्टाचार का दरवाजा खोलने का एक रास्ता है। बैंक डोर से एंट्री होती है, जिन लोगों को साइन करने तक नहीं आता है ऐसे लोगों की बहाली की गई है। जिनके पास पैरवी, मंत्रियों तक पहुंच है, रिश्वत देने के लिए पैसे हैं उन्हीं लोगों की बहाली पिछले दरवाजे से की जा रही है। जिसके कारण शिक्षकों में भारी आक्रोश है।

वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चिराग ने कहा कि लोजपा(रामविलास) बिहार की सभी 40 सीटों पर अपने संगठन को मजबूत कर रही है। पार्टी की तरफ से बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा निकाला गया है। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए इस यात्रा को निकाला गया है। जिन सीटों से लोजपा(रामविलास) चुनाव लड़ेगी वहां संगठन को मजबूत करने के साथ साथ जिन सीटों पर गठबंधन के साथी चुनाव लड़ेंगे उसे भी मजबूत कर रहे हैं ताकि उसका लाभ एनडीए के घटक दलों को मिल सके। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही:राहुल

सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही:राहुल

सचिन – सारा की सुनहरी लव स्टोरी का अंत……..

सचिन - सारा की सुनहरी लव स्टोरी का अंत........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend