ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही:राहुल

UB India News by UB India News
November 1, 2023
in खास खबर
0
सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही:राहुल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाते हुए मगंलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है। राहुल गांधी ने फोन निर्माता कंपनी Apple की तरफ से आए एक ईमेल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात से कतई फर्क नहीं पड़ता कि उनके फोन की टैपिंग हो रही है। केंद्र सरकार पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है, पावर किसी और के हाथ में है। जैसे ही हम अडानी पर जाते हैं वैसे ही इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, CBI आते हैं। अभी नंबर-1 अडानी, नंबर-2 प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं।’

‘पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आया है’

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में Apple की तरफ से आए ईमेल की प्रिंटेड कॉपी दिखाते हुए कहा, ‘पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आया है। पूरे विपक्ष के खिलाफ Apple का नोटिस आता है। यह मेरे कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है। यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आती है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं। यह नोटिस वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव, सुप्रिया, प्रियंका चतुर्वेदी, महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा, इन सबको मिला है। ये सब अडानी के खिलाफ आवाज उठाते हैं। पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर अडानी को दे दिया। जितनी टैपिंग करनी है, कर लो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।’

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

विपक्षी सांसदों ने कही चेतावनी मिलने की बात

बता दें कि TMC नेता महुआ मोइत्रा, शिवसेना (UBT) नेता की प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा का कहना था कि उन्हें अपने फोन निर्माता से चेतावनी का संदेश मिला है कि, ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।’ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी का भी कहना था कि उन्हें अपने फोन निर्माता से ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स द्वारा उनके फोन पर हमला करने की कोशिश करने’ को लेकर चेतावनी मिली है।

‘जासूसी किसलिए? इसकी जांच होनी चाहिए’

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘ये बड़े दुख की बात है, सुबह ये जानकारी मिली और इस प्रकार का मैसेज कंपनी के माध्यम से आया है। मैसेज में बताया जा रहा है कि स्टेट की ओर से आपका फोन हैक किया जा रहा है। दुख की बात है कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को भी ये खत्म करना चाहते हैं। जासूसी किस लिए? इसकी जांच होनी चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
सचिन – सारा की सुनहरी लव स्टोरी का अंत……..

सचिन - सारा की सुनहरी लव स्टोरी का अंत........

मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र में बढ़ी टेंशन ,24 घंटे का अल्टीमेटम ,सर्वदलीय बैठक शुरू……..

मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र में बढ़ी टेंशन ,24 घंटे का अल्टीमेटम ,सर्वदलीय बैठक शुरू........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend