ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिला हेल्प डेस्क के खुलने के बाद छह महीने में 47,000 से अधिक शिकायतें पहुंची ………

UB India News by UB India News
October 31, 2023
in पटना, बिहार, महिला युग
0
महिला हेल्प डेस्क के खुलने के बाद छह महीने में 47,000 से अधिक शिकायतें पहुंची ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कल तक जो महिलाएं संकोचवश अपनी शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचती थी, वे भी थानों में महिला हेल्प डेस्क खुलने के बाद बेधड़क अपनी शिकायत को लेकर पहुंच रही हैं। प्रदेश में पुलिस थानों में कार्यरत 850 महिला हेल्प डेस्क में पिछले छह महीने में 47 हजार से अधिक शिकायतें पहुंची है। आमतौर पर देखा जाता था कि महिलाएं अपनी शिकायतों को लेकर थाना नहीं पहुंच पाती थी, जो महिलाएं शिकायत दर्ज कराना भी चाहती थीं, वे थाना जाने से बचती थीं। ऐसे में सरकार ने पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू करने की योजना बनाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसी साल 26 फरवरी को 850 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की थी, जिसके सुखद परिणाम भी सामने आए हैं।

तीन महीनों में महिला की शिकायतों में दोगुना वृद्धि
पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले तीन महीनों में महिला की शिकायतों में दोगुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। फरवरी से मई तक महिला हेल्प डेस्क पर 19,666 महिलाएं अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन अगस्त तक इन शिकायतों की संख्या बढ़कर 47,147 तक पहुंच गई। इन शिकायतों में गंभीर तरह के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जबकि कुछ मामलों को रेफर कर दिया गया।

RELATED POSTS

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

ग्रामीण इलाकों में एक्टिव 554 महिला हेल्प डेस्क
बताया जाता है कि 554 महिला हेल्प डेस्क ग्रामीण इलाकों में कार्यरत है। महिला हेल्प डेस्क के लिए न केवल अलग से एसओपी तैयार किया गया है, बल्कि वहां कार्यरत पुलिसकर्मियों को बजाप्ता प्रशिक्षण दिया गया है। फिलहाल महिला हेल्प डेस्क संचालन के लिए 475 महिला पुलिस पदाधिकारियों और 1982 महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

क्या सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे?

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

Next Post
RJD और BJP दोनों तरफ झांकते हैं सीएम, महा कन्फ्यूज हैं…

शिक्षकों की बहाली में नीतीश-तेजस्वी ने किया है बड़ा खेल! चिराग

सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही:राहुल

सरकार मेरा फोन हैक करने की कोशिश कर रही:राहुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend