ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहले सुरेंद्र यादव जैसे मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार की आंखों पर अहंकार का इतना मोटा पर्दा पड़ा है..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले नीतीश कुमार को फूलपुर और बनारस से चुनाव लड़ने की हसरत पूरी करने से पहले सुरेंद्र यादव (Surendra Yadav) जैसे बाहुबली मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए. वे पहले बिहार को तो सम्भाल लें. क्या देश का  प्रधानमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जैसा होना चाहिए, जिसके मंत्री अफसरों को रोज गाली देते हों और जो खुद बता रहा हो कि उनकी सरकार में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता? उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव (Surendra Yadav) अतुल अपहरण कांड में जेल जा चुके हैं. उनके नाम से गया के लोग डरते हैं. नीतीश कुमार बताएं कि उन्होंने किसके दबाव में ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाए रखा है?

‘नीतीश कुमार भी अपनी इच्छा पूरी कर लें’

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सुशासन वाले  उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़कर नीतीश कुमार जीत नहीं सकते. यूपी विधानसभा के पिछले चुनाव में जेडीयू का खाता नहीं खुला था. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बनारस से प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध चुनाव लड़ कर बुरी तरह पराजित हुए. अब नीतीश कुमार भी अपनी इच्छा पूरी कर लें, उन्हें कौन रोकता है? समर्थकों से नारे लगवाने और पोस्टर टंगवाने से कोई पीएम नहीं बनता.

सुरेंद्र यादव के बयान पर गरमाई बिहार की राजनीति

बता दें कि बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गया में शुक्रवार को कहा था कि हमारा डॉक्टर से ज्यादा लड़ाई नहीं होती है. हमारी लड़ाई ज्यादातर अधिकारियों से होती है. आज भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं तो दो ऑफिसर को गाली बक के ही चले हैं. विजयादशमी के दिन भी घर से ऑफिसर लोग को गाली दे ही रहे थे. पैसा ऑफिसर ज्यादा मांग देता है अगर कम मांगे तो काम चल जाएगा. ज्यादा मांगता है तो मां और बहन की गाली हम नहीं देते हैं, लेकिन जितना डिक्शनरी में गाली पढ़े हैं उतना तो जरूर देते हैं. वहीं, इस बयान पर विपक्ष नीतीश सरकार पर आक्रमक है. इसको लेकर सरकार पर बीजेपी हमलावर है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
भाजपा के मेरी मिट्टी–मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी का अमृत कलश पटना से दिल्ली रवाना

भाजपा के मेरी मिट्टी–मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी का अमृत कलश पटना से दिल्ली रवाना

गर्व से कहता हूं मैं बिहारी हूंः तेजस्वी

गर्व से कहता हूं मैं बिहारी हूंः तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend