ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गर्व से कहता हूं मैं बिहारी हूंः तेजस्वी

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in पटना, राजद
0
गर्व से कहता हूं मैं बिहारी हूंः तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने टोक्यो में बिहार फाउंडे़शन के कार्यक्रम में कहा कि गौरव से कहता हूं‚ हां मैं बिहारी हूं। उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि जापान की राजधानी टोक्यो में बिहार फाउंडेशन के जापान चैप्टर द्वारा प्रवासी बिहारियों के लिए आयोजित बिहार की सांस्कृतिक विरासत‚ गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सभ्यता को प्रदर्शित करते कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा सभी का अभिनंदन किया।

बिहार फाउंडेशन के चेयरमैन तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रवासी बिहारी‚ प्रदेश की महान सभ्यता और समृद्ध संस्कृति का अभिन्न अंग है। बिहारी लोग परिश्रमी‚ ईमानदार और जिम्मेदार हैं। अगर बिहारी डायस्पोरा और संसाधनों को विधिवत तरीके से एक विजन के तहत चरणबद्ध किया जाए तो बिहार कुशल जनसंसाधन के केंद्र के रूप में उभर सकता है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि टेक्नोलॉजी और युवा बिहारियों की आकाक्षा बिहार में नए अवसरों का सृजन कर रही है। हमें उर्जावान प्रवासी बिहारियों से बहुत आशा है‚ जो बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों का उपयोग करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि बिहारियों की कल्पना और रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए हमारी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं‚ विकासशील कार्यक्रम और नीतियां लाँच की हैं। फिल्म उद्योग को बढावा देने के लिए नई फिल्म पॉलिसी‚ खेलों एवं खिलाडियों को बढावा देने के लिए नई स्पोर्ट्स पॉलिसी लायी गयी है। बिहार में टूरिज्म को विश्व पटल पर लाने के लिए बहुत जल्दी नई टूरिज्म पॉलिसी तथा बिहार में आईटी सेक्टर को बढाने के लिए नयी इन्फॉरेमेशन एंड़ टेक्नोलॉजी पॉलिसी भी लेकर आ रहे हैं। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बिहार देश का सबसे युवा प्रदेश है‚ इसलिए युवाओं के सुनहरे वर्तमान और भविष्य के लिए लाखों की संख्या में नौकरियां प्रदान की जा रही है‚ स्वरोजगार के अवसर बढाए जा रहे है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा‚ बेहतर कानून व्यवस्था तथा बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ–साथ वर्ल्ड़ क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा रहा है। बिहार और बिहारियों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। हमें बस उस टैलेंट को टैप कर नई टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग टीम वर्क और सम्नवित प्रयास के साथ एक नया और विकसित बिहार बनाना है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
भाजपा हटाओ–देश बचाओ रैली मिलर हाई स्कूल मैदान में ,लालू-नीतीश को भी आमंत्रण

भाजपा हटाओ–देश बचाओ रैली मिलर हाई स्कूल मैदान में ,लालू-नीतीश को भी आमंत्रण

इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है?

17 साल से बिहार के CM हैं नीतीश, फिर भी कमजोर हो रही JDU

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend