ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नवरात्रि की महानवमी आज, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ ,लुभा रहे एक से बढ़कर एक पंडाल

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in अध्यात्म, पटना
0
नवरात्रि की महानवमी आज, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ ,लुभा रहे एक से बढ़कर एक पंडाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज नवरात्रि का नौवां दिन है. महानवमी के दिन माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. आज ही के दिनमाता ने महिषासुर का वध किया था. जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत मानी जाती है. बिहार में नवरात्रि की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है. जगह जगह पंडाल लागए जाते हैं, तरह तरह की मात की मूर्ति देखने को मिलती है. महानवमी के दिन के मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से ही लगी हुई है. लोग माता के अलग-अलग स्वरूपों की अराधना कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं, ताकि उनकी मनोकामना पूर्ण हो.

भक्तों की उमड़ पड़ी भीड़ 

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

अररिया में हाई स्कूल रोड दुर्गा मंदिर व अस्पताल रोड स्थित अम्बे अर्चना दुर्गा पूजा समिति में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. पूजा के लिए अहले सुबह से ही  श्रद्धालु हाथ में नारियल, चुनरी पूजन सामग्री लेकर पूजा के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. माता की प्रतिमा के समक्ष प्रसाद चढ़ाने और खोइछा भरने के लिए सुबह 6 बजे से ही महिलाओं के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है.

4 किलो चांदी का मुकुट चढ़ाया गया 
मुंगेर में नवरात्र के अष्टमी पर देर शाम सदर प्रखंड के चरौन स्थिति मैदान में शौलपुत्री दुर्गा मंदिर का पट खुलते ही मातारानी की दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भी भीड़ उमड़ पड़ी. चरौन के इस शैलपुत्री दुर्गा मंदिर को लेकर कहा जाता है कि श्रद्धालु इस मंदिर में जो भी दिल से कुछ मांगते हैं. उसकी मां हर मुरादे पूरी करती है. चरौन के इस शैलपुत्री दुर्गा मातारानी में भक्तों ने गाजे बाजे के साथ 4 किलो चांदी की मुकुट और 11 सौ लड्डू इस मंदिर में भक्तों ने चढ़ावा चढ़ाया है.

बिहार में शारदीय नवरात्रि की रौनक है। नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। मां दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी रूप की पूजा हो रही है। कहा जाता है कि मां ने महानवमी के दिन राक्षस महिषासुर का वध किया था। देवी सिद्धिदात्री की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि देवी की आराधना करने जीवन में सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है। पंडालों में आज के दिन विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। आज के दिन ही सबसे ज्यादा श्रद्धालु पंडालों में जाते हैं, लिहाजा पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई है।

नवरात्रि में आज महानवमी
नवरात्रि का अंतिम दिन महानवमी है। ये दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। मान्यता है कि महानवमी के दिन मां दुर्गा अपनी पूर्ण दिव्य शक्ति प्रकट की थीं। मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर को हराया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। बिहार में ज्यादातर शहरों और गांवों में दुर्जा पूजा के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है। अलग-अलग तरह के पंडाल बनाए गए हैं। नवमी के दिन काफी तादाद में श्रद्धालु पंडालों का रूख करते हैं। बाजारों में काफी भीड़ रहती है, लिहाजा पुलिस-प्रशासन के लिए शांति-व्यवस्था बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं रहता है। लिहाजा, प्रशासन के स्तर पर भी पुख्ता तैयारी की गई है।

शाम तक नवमी का शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा करने से धन, बल, यश का आशीर्वाद मिलता है। सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि 22 अक्तूबर 2023 को शाम 7 बजकर 58 मिनट से शुरू है। जिसका समापन 23 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट पर है। उदय तिथि की आधार पर 23 अक्टूबर को महानवमी मनाई जा रही है। महानवमी के दिन कन्या पूजन की भी परंपरा है। कई लोग कुंवारी कन्याओं का भोज कराते हैं।

पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव
दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनजर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। 24 अक्टूबर तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है। डाकबंगला चौराहा जानेवाली सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बंद है। शहर के कई अन्य इलाकों में भी गाड़ियों की आवाजाही शाम और रात के वक्त रोक है। डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलम्बर, कोतवाली के पास यातायात में व्यापक बदलाव है। चौक मोड़ से दीदारगंज तक केवल पश्चिम से पूरब की ओर छोटे वाहन जा सकते हैं। पश्चिम दरवाजा से अशोक राजपथ, पूरब दरवाजा से अशोक राजपथ पटना सिटी चौक से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम की ओर गाड़ी नहीं जाएगी।

बिहार में दिखी दुर्गा पूजा की धूम
बिहार में शारदीय नवरात्र धूम है। इस मौके पर पूजा पंडाल में मां के पूजन और दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। आरा शहर में भी एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। पंडाल के अंदर भव्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। कहीं पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश तो कहीं राधा कृष्ण मंदिर राजस्थान का स्वरूप तो कहीं जूनागढ़ का किला तो कहीं इको पार्क पंडाल का निर्माण किया गया है। इस मौके पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
इजराइल ने गाजा बॉर्डर पर कब्जा किया ,इजराइली सेना ने रात में 200 टारगेट्स पर हमले किए

इजराइल और हमास के बीच भीषण जंग जारी, इजराइल ने ऐलान किया वह गाजा पट्टी पर हमले और तेज करेगा

स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

श्विक अस्थिरता के बिच भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम! 1 दिन में ₹ 7.77 लाख करोड़ स्वाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend