ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार दौरे के दूसरे दिन मोतिहारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और पटना एम्स दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

UB India News by UB India News
October 20, 2023
in पटना, पश्चिम चंपारण, बिहार, शिक्षा
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार दौरे के दूसरे दिन मोतिहारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और पटना एम्स  दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार दौरे के दूसरे दिन मोतिहारी पहुंची हैं। महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में वे टॉपर्स का सम्मान करेंगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद हैं।

कार्यक्रम में पास आउट विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। 1485 में 898 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। समारोह में कुल 898 विद्यार्थी डिग्री हासिल करेंगे। इनमें से 10 टॉपर्स को राष्ट्रपति के हाथों मेडल दिया जाएगा।

RELATED POSTS

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं आम लोगों के प्रवेश पर रोक है।

साथ ही राजा बाजार से होकर कचहरी और बाइपास जाने वाली सड़क पर आम लोगों का परिचालन 12.30 दोपहर तक बंद रहेगा। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत शोभा यात्रा एसएसबी की 21 सदस्यीय पाइप बैंड की टीम करेगी।

राष्ट्रपति करीब दो घंटे के कार्यक्रम के बाद पटना वापस आएंगीं। इसके बाद राष्ट्रपति देर शाम पटना एम्स के भी दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में पूरे 1 घंटे 5 मिनट तक रहेंगीं।

राष्ट्रपति ने पूछा-कैसे हैं बिहार के लोग

इससे पहले बुधवार को वो गुरुद्वारे पहुंची थीं। वहां से लौटने के दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। राष्ट्रपति गाड़ी से उतरीं और सड़क पर पैदल चलकर लोगों से हालचाल पूछने लगीं। उन्होंने लोगों से कहा कि कैसे हैं बिहार के लोग। लोगों ने भी राष्ट्रपति को जवाब दिया हम ठीक हैं मैडम। आप कैसी हैं।

उधर,  समारोह में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित भारतीय परिधान पहनकर आना अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल फोन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सुबह 8:00 बजे से रिपोर्टिंग का समय निर्धारित किया गया है। विधार्थियो को 8:45 तक सभागार में प्रवेश करना होगा। किसी भी व्यक्ति को छात्र के परिजन या फिर प्रतिनिधि के रूप में दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई है। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर हैंडबैग, ब्रीफकेस, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आग्नेयास्त्र, पॉलिथीन बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।

इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवान और अधिकारी सकते में आ गए और राष्ट्रपति के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर साथ साथ चलने लगे। क्योंकि प्रोटोकॉल के मुताबिक ऐसा पहले से कुछ भी कार्यक्रम तय नहीं था। कुछ दूर आगे पैदल चलने के बाद फिर राष्ट्रपति अपनी गाड़ी में बैठीं निकल गईं।

चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन में सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए तीन एसपी रैंक के अधिकारी, डेढ़ हजार से अधिक पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया है। वहीं जिले के अलावा पड़ोसी जिला और पटना से बल बुलाया गया है। वहीं भारत नेपाल बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर हैंडबैग, ब्रीफकेस, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, आग्नेयास्त्र, पॉलिथीन बैग आदि की लाने की अनुमति नहीं है। सभागार में किसी भी तरह की बातचीत, परिभ्रमण, नारेबाजी, प्रदर्शन आदि की अनुमति नहीं होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
न्यूजक्लिक फाउंडर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी पर आज SC में सुनवाई

न्यूजक्लिक फाउंडर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी पर आज SC में सुनवाई

अभी मंजिल बहुत दूर है …………

शशि थरूर के बयान ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend