ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजराल अब करेगा बड़ा हमला- पीएम नेतन्याहू ने किया ऐलान, हमास के टॉप कमांडर बिलाल को मार गिराया, हेडक्वार्टर भी उड़ाया

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में अब इजराली पीएम ने अगले स्टेज के एक्शन की बात कही है। इजरायल में सैनिकों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगला स्टेज आने वाला है। अगला स्टेज एक बड़ा हमला माना जा रहा है। सेना के प्रवक्ता ने भी हमले की बात कही है।

UB India News by UB India News
October 16, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इजराल अब करेगा बड़ा हमला- पीएम नेतन्याहू ने किया ऐलान, हमास के टॉप कमांडर बिलाल को मार गिराया, हेडक्वार्टर भी उड़ाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री ने अगले स्टेज के हमले की तैयारी कर ली हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को सैनिकों से कहा कि ‘अगला स्टेज’ आने वाला है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज बेरी और केफर अजा का दौरा किया। इन दो जगहों पर हमास ने बड़ी तबाही मचाई। पीएम ऑफिस की ओर से कहा गया कि नेतन्याहू ने सैनिकों से मुलाकात की और उन घरों का दौरा किया जो पिछले सप्ताह भयानक हमले से पीड़ित थे।

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार की रात को एक टेलीविजन संबोधन में कुछ इसी तरह का बयान दिया था। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि इजरायल हमास को पूरी तरह से बर्बाद कर देगा। इसमें चाहे जितना ही समय लगे। हमास के हमले के बाद गाजा पर बमबारी हो रही है। इजरायल के इस कदम को नेतन्याहू ने शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं ज्यादा नहीं कहूंगा लेकिन हमारे दुश्मनों ने सिर्फ कीमत चुकानी शुरू की है। यह तो सिर्फ शुरुआत है।’

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

इजरायल करेगा गाजा पर हमला
इजरायली डिफेंस फोर्स ने शनिवार की सुबह पुष्टि की कि इजरायल ने 1000 से अधिक हमास के ठिकानों पर हमला किया है। इस हमले में हमास के कुछ टॉप आतंकवादियों की भी मौत हुई है। इस बीच इजरायली सेना के प्रवक्ता ने जल्द ही गाजा पर हमला करने के प्लान का खुलासा किया है। शनिवार की देर रात रियर एडमिरल डैनियल हागारी ने लोगों से दक्षिणी गाजा पट्टी में जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही गाजा पर हमला करेंगे।

अमेरिका ने भेजा दूसरा युद्धपोत
इजरायल और हमास की जंग बाकी देशों में न फैले इसलिए अमेरिका ने अपना दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पूर्वी भूमध्य सागर में भेजा है। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने शनिवार को कहा कि यूएस इजरायल के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई या हमास के हमले के बाद इस युद्ध को बढ़ाने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेज रहा है। इजरायल पर हमास के हमले के बाद अमेरिका ने पहले से ही एक एयरक्राफ्ट कैरियर क्षेत्र में तैनात किया है।

इन दिनों पूरी दुनिया में इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच छिड़े युद्ध के बेहद चर्चे है. इसकी शुरुआत तब हुई जब चरमपंथी समूह हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इजरायल के भीतर घुसकर जानलेवा हमला शुरू कर दिया. उन्होंने इजरायली नागरिकों के घरों में घुसकर कत्लेआम करना शुरू कर दिया. यहां तक की 7 अक्टूबर को करीब 5000 रॉकेट लॉन्चर ताबड़तोड़ तरीके से इजरायल पर दाग दिए. इसके बाद ही इजरायल ने हमास के लड़ाकों के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी.

इजरायल ने युद्ध की घोषणा करने के तुरंत बाद अपनी आर्मी को ये हमास के लड़ाकों सहित गाजा पट्टी को तहस-नहस करने की जिम्मेदारी सौंप दी. इसके बाद ही इजरायल ने भी अंधाधुंध तरीके से गाजा पट्टी पर हवाई हमले शुरू कर दिए. नतीजा ये रहा कि इन 8 दिनों में फलस्तीनियों को काफी जानमाल का नुकसान हुआ. ताजा जानकारी के मुताबिक इजरायल में 1300 लोगों की मौत हो गई और 3400 लोग घायल हो गए. वहीं इजरायल के हवाई हमले में करीब 2215 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जिसमें 700 बच्चे भी शामिल है. इस दौरान करीब 8714 लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं.

इजरायल ने युद्ध के 7वें दिन फलस्तीनियों को गाजा पट्टी पूरी तरह से खाली करने का अल्टीमेटम तक दे दिया, जिसका कई देशों ने विरोध किया. यहां तक की संयुक्त राष्ट्र ने इस क्राइम वॉर से तुलना कर दी. उन्होंने कहा कि इजरायल का इस तरह से फलस्तीनियों को गाजा पट्टी खाली करने को लेकर आदेश देना गलत है. वहीं फलस्तीन का समर्थन करने वाले देश मिस्त्र ने भूख और प्यास से जुझ रहे फलस्तीनियों के लिए राहत साम्रगी भेजी और World Health Organistaion (WHO) ने स्वास्थ्य संबंधी साम्रगी फलस्तीन को मुहैया कराई. वहीं इस दौरान भारत के ऑपरेशन अजय के तहत 197 भारतीयों का तीसरा बैच दिल्ली पहुंच गया है.

पिछले 24 घंटे के दौरान गाजा पर हुए इजरायली बमबारी में 400 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो गई और 1500 अन्य घायल हो गए हैं. इसमें गाजा शहर में 260 मौतें, मध्य गाजा पट्टी में दीर अल-बलाह में 80 और उत्तरी जबालिया शरणार्थी शिविर में 40 मौतें शामिल हैं. वहीं 10 फलस्तीनी की मौत बेइत लाहिया शहर में हुई और  20 दक्षिणी खान यूनिस में मारे गए.

फलस्तीनी अथॉरिटी के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने राष्ट्रपति बाइडेन से की बात

वफ़ा समाचार एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फलस्तीनी अथॉरिटी के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने बातचीत की. इस दौरान अब्बास ने गाजा पट्टी में तत्काल मानवीय मदद के तहत बुनियादी सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करने और नागरिकों को पानी, बिजली और ईंधन पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया. वफ़ा समाचार एजेंसी के मुताबिक अब्बास ने गाजा पट्टी से फलस्तीनियों की खाली करने के आदेश को साफ तौर पर खारिज कर दिया.

IDF ने आतंकवादियों के एक समूह को मार गिराया

IDF का कहना है कि उसने हमास की भूमिगत सुरंग से निकले आतंकवादियों के एक समूह को मार गिराया है. सेना का यह भी कहना है कि उसने हाल के घंटों में हमास के कई ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें जबल्या, ज़ायतुन, अल-फुरकान और बेत हनौन क्षेत्र शामिल हैं. उसका कहना है कि उसने दर्जनों मोर्टार लॉन्चर नष्ट कर दिए.

हमास निर्दोषों को बना रहा ढाल: जो बाइडेन

वाशिंगटन में एक भव्य रात्रिभोज में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमास आतंकवादी समूह पर खुद को इजरायली प्रतिशोध से बचाने के लिए फलस्तीनी नागरिकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गाजा में मानवीय संकट, निर्दोष फलस्तीनी परिवारों से हमास से कोई लेना-देना नहीं है. वे उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
जाति जनगणना: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कितना होगा असर

जाति जनगणना: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कितना होगा असर

इजरायल से भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था पहुंचा दिल्ली, लोगों ने कहा- “थैंक्यू माय इंडिया गवर्नमेंट”

इजरायल से भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था पहुंचा दिल्ली, लोगों ने कहा- "थैंक्यू माय इंडिया गवर्नमेंट"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend