ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल से भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था पहुंचा दिल्ली, लोगों ने कहा- “थैंक्यू माय इंडिया गवर्नमेंट”

UB India News by UB India News
October 16, 2023
in खास खबर, परिवहन
0
इजरायल से भारतीय नागरिकों का चौथा जत्था पहुंचा दिल्ली, लोगों ने कहा- “थैंक्यू माय इंडिया गवर्नमेंट”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल-हमास संघर्ष के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन अजय आज चौथे जत्थे को लेकर दिल्ली पहुंच गया है। इजरायल छोड़ने के इच्छुक 274 भारतीय नागरिकों का जत्था शनिवार को एक विशेष विमान से  नई दिल्ली पहुंचा। अपने देश की धरती पर कदम रखते ही लोगों ने भारत सरकार का को धन्यवाद कहा। भारत ने 7 अक्टूबर को गाजा से हमास के आतंकवादियों द्वारा इजरायल के शहरों पर किए गए हमलों के बाद स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी के लिए 12 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया था।

तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने पहले घोषणा की थी कि बेन गुरियन हवाई अड्डे से शनिवार को दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। पहली उड़ान स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर और दूसरी उड़ान 274 भारतीय नागरिकों को लेकर रात 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा जत्था स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर (भारतीय समयानुसार रात 8.10 बजे) स्वदेश रवाना हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘ऑपरेशन अजय आगे बढ़ रहा है। यात्री भारत लौट रहे हैं।’’ इजराइल में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ऑपरेशन अजय के तहत इजराइल में रह रहे लेकिन भारत लौटने के इच्छुक लोगों से संलग्न फॉर्म तत्काल भरने का अनुरोध किया जाता है।’

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

24 घंटे काम कर रहा दूतावास

’ राजदूत संजीव सिंगला ने  बताया, ‘‘दूतावास इजराइल में हमारे उन सभी नागरिकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है जो देश छोड़ना चाहते हैं। हमने छात्रों, नर्स और व्यवसायी समेत अन्य लोगों से संपर्क किया है। उनमें से कुछ वास्तव में स्वयंसेवकों के रूप में हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम सभी से संयमित रहने का आग्रह करते हैं।’’ इजराइल में भारतीय दूतावास ने दिन में ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘दूतावास ने शनिवार को दो विशेष उड़ानों को लेकर अगले जत्थे के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ई-मेल किया है। अन्य पंजीकृत लोगों को संदेश बाद की उड़ानों के लिए भेजा जाएगा।’’ दूतावास के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के बाद यात्रियों को ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर चुना जाता है। उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है। इजराइल से पहली विशेष उड़ान बृहस्पतिवार को 212 लोगों को लेकर रवाना हुई। 235 भारतीय नागरिकों के दूसरा जत्थे ने शुक्रवार देर रात उड़ान भरी। अब तक कुल 644 भारतीय नागरिकों की इजराइल से निकासी हो चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
इजरायल ने हमास से छीना गाजा पट्टी के कुछ इलाकों का कंट्रोल ,हमास की धमकी-हमले बंद करो वरना बंधकों को मारेंगे

हमास-इज़रायल जंग ने पूरी दुनिया को दो हिस्सों में बांट दिया

किसी ने दी टीम इंडिया को बधाई तो किसी ने खींचे पाकिस्तान के कान

किसी ने दी टीम इंडिया को बधाई तो किसी ने खींचे पाकिस्तान के कान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend