ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसी ने दी टीम इंडिया को बधाई तो किसी ने खींचे पाकिस्तान के कान

UB India News by UB India News
October 15, 2023
in Lokshbha2024, क्रिकेट
0
किसी ने दी टीम इंडिया को बधाई तो किसी ने खींचे पाकिस्तान के कान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत ने पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में 7 विकेट से मात देकर जबरदस्त जीत दर्ज की है. भारत की वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ यह लगातार 8वीं जीत रही है. पाकिस्तान से मिले 192 रनों के मामूली लक्ष्य को भारतीय टीम के धुआंधार बल्लेबाजों ने आसानी से हासिल कर लिया.

भारत की पाकिस्तान पर जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य सभी ने भारतीय टीम (Team India) को जीत की बधाई दी है.

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

‘पीएम मोदी ने आगे के मैचों के लिए दीं टीम इंडिया को शुभकामनाएं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी और कहा कि भारतीय टीम ने सर्वांगीण उत्कृष्टता के दम पर आज अहमदाबाद में एक शानदार जीत हासिल की है. पीएम ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

पाक के खिलाफ भारतीय टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखा- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत-पाक वनडे वर्ल्ड कप मैच का आंखों देखा आनंद लेने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आए. भारत की जीत पर गृह मंत्री शाह ने अपने X हैंडल से बधाई दी और कहा कि भारत का तिरंगा झंडा हमेशा ऊंचा लहराता रहता है. शानदार जीत के लिए क्रिकेट टीम को तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ढेरों शुभकामनाएं.

टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है. आप सभी ने दिखाया है कि एक समान लक्ष्य के साथ बिना किसी रुकावट या बाधा के टीमवर्क देश के लिए कितना गौरव हासिल कर सकता है. उन्होंने टीम इंडिया को विश्व कप 2023 जीतने की दिशा में किए जा रहे अथक प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”बधाई! पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन. भारत माता की जय”

शनिवार की शाम शानदार बन गई- शिवराज सिंह चौहान 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी टीम इंडिया को पा​किस्तान पर विजय हासिल करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि शनिवार (14 अक्टूबर) की शाम शानदार बन गई. इस जीत पर भारतीय टीम और सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई.

मैच के बहाने पाक पर इजरायल ने कसा तंज
भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन (Naor Gilon) ने भी पाकिस्तान पर भारत की जीत पर बधाई दी है. इजरायली राजदूत ने X पर लिखा, ”हमें खुशी है कि #CWC23 में #INDvPAK मैच में भारत विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया. हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर इजरायल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से बेहद भाव विभोर हैं.”

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ टीएम इंडिया की जीत पर देश के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपनी खुशी बयां कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
40 साल बाद भारत में IOC बैठक की हुई शुरुआत, ओलंपिक मेजबानी को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

40 साल बाद भारत में IOC बैठक की हुई शुरुआत, ओलंपिक मेजबानी को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

गगनयान मिशन के लिए अनमैन्ड फ्लाइट टेस्ट अक्टूबर अंत तक

गगनयान मिशन के लिए 4 टेस्ट फ्लाइट भेजेगा ISRO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend