ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मांझी के बयान पर गरमाई सियासत

UB India News by UB India News
October 5, 2023
in पटना, हम
0
मांझी के बयान पर तकरार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते दिनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर जनगणना के आधार पर मंत्री बनाने की बात की थी. जिसके बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है. बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. जिसका समर्थन अब BJP ने भी किया है. पार्टी के विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी उतनी ही हिस्सेदारी होनी चाहिए. साथ ही साथ लखेंद्र पासवान ने कहा कि ऐसे में जो 14 पर्सेंट वाली आरजेडी है. उनके मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए और जातीय आधार पर मंत्रिमंडल बनना चाहिए.

‘BJP कभी भी परिवारवाद की राजनीति नहीं करती’

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

वहीं, उन्होंने कैलाशपति मिश्र के 100 वि जयंती पर कहा कि जो पार्टियां सवाल खड़ा कर रही हैं वह करते रहें, BJP कभी भी परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है. कैलाशपति मिश्र को कई राज्यों का राज्यपाल बनाया गया, हमने उन्हें इतनी इज्जत दी, हमारे पार्टी के वह भीष्म पितामह हैं. उन्होंने कहा कि हमने खुशी से उनकी जयंती मनाई है और आगे भी मनाएंगे जिनको जो बोलना है बोलते रहे, हमें फर्क नहीं पड़ता है.

‘सब को साथ लेकर चलते हैं’

JDU MLC नीरज कुमार ने कहा कि हमने पंचायती राज में महिलाओं और पुरुषों को आरक्षण दिया. हमने हर वर्ग के लोगों का साथ दिया, हमने हर वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाया है. हम केवल पिछड़े और अतिपिछड़े की राजनीति नहीं करते हैं. सब को साथ लेकर चलते हैं. नीतीश कुमार ने तो दशरथ मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था. खुद जीतन राम मांझी को भी मुख्यमंत्री उन्होंने ने बनाया था. वहीं, BJP के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कैलाशपति मिश्र को राज्यपाल बनाकर कौनसा एहसान कर दिया है. वह तो खुद BJP के वेश में पितामह के तौर पर माने जाते हैं. उन्होंने अपने पितामह के लिए क्या किया. उनके प्रतिमा को क्या BJP के किसी भी कार्यालय में लगाया गया, परिवारवाद की बात BJP करती है तो जरा बताए कि कैलाशपति मिश्र के नाम पर उन्होंने आज तक किया ही क्या है.

कांग्रेस ने भी किया पलटवार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ट्वीट पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है. पार्टी के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि उनका दिमाग खराब हो गया है. संख्या के आधार पर ही बिहार में मंत्रिमंडल है और हमारे मुख्यमंत्री भी पिछड़े समाज से आते हैं, उप मुख्यमंत्री भी पिछड़े समाज से आते हैं और 6 से ज़्यादा मंत्री जो है वो पिछड़े समाज अति पिछड़े समाज और अल्पसंख्यक समाज से आते हैं, लेकिन जरा मांझी जी यह बताया कि बगल के राज्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री किस समाज के हैं. सिक्किम के मुख्यमंत्री किस समाज के हैं, तो ये समाजवाद की राजनीति इंडिया गठबंधन नहीं करती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
कैलाशपति की जयंती समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे जेपी नड्डा – LIVE UPDATE

कैलाशपति की जयंती समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे जेपी नड्डा - LIVE UPDATE

कैलाशपति मिश्र के सपने को साकार करने का संकल्प

कैलाशपति मिश्र के सपने को साकार करने का संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend