ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैलाशपति की जयंती समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे जेपी नड्डा – LIVE UPDATE

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in पटना, भाजपा
0
कैलाशपति की जयंती समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे जेपी नड्डा – LIVE UPDATE
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पिछले 9 महीने में जेपी नड्डा का यह दूसरा बिहार दौरा है। जेपी नड्डा, बीजेपी के ‘भीष्म पितामह’ कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे है । पटना एयरपोर्ट पर बिहार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े थे। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। वहीं पटना मेयर सीता साहू ने अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जेपी नड्डा की आरती उतारी। भाजपा और भाजयुमो की ओर से पटना की सड़कों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक हजारों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत करने के लिए खड़े हैं।  पूरे पटना को बड़े-बड़े पोस्टर और बैनरों से पाट दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मंच से संबोधित किया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मंच से संबोधित किया। संबोधन शुरू करते हुए उन्होंने मंच से वंदे मातरम, भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि कैलाश जी ना होते तो लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं बने होते। यदि लालू में हिम्मत है तो मेरी इस बात को काटकर दिखाएं।

नड्डा ने दोनों हाथ जोड़कर किया अभिवादन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अपनी जगह पर खड़े होकर स्वागत किया। इसके साथ ही जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इधर, नड्डा ने दोनों हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

जन्मशताब्दी समारोह में कैलाशपति मिश्र की बहू ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता

जन्मशताब्दी समारोह में कैलाशपति मिश्र की बहू दिलमणि देवी ने भाजपा सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें सदस्यता दिलाई। बता दें कि दिलमणि देवी कैलाशपति मिश्र की दत्तक बहू हैं। वह ब्रह्मपुर की पूर्व विधायक और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं हैं। 2015 के चुनाव में भाजपा में टिकट कटने के बाद पार्टी छोड़ दी थी। वर्तमान में जदयू की प्रदेश पदाधिकारी थीं।

आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मंच से कहा कि बिहार में बहुत चर्चा हो रही है कि जातीय जनगणना की लिस्ट निकल गई है। इसे देखेंगे तो पहले ही पेज पर लिखा है कि ईसाई, पिछड़ा वर्ग… आपने नीतीश बाबू क्या किया। आपने बिहार को पीछे लाने का काम किया है।

सुशील मोदी ने नीतीश-लालू पर साधा निशाना

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बापू सभागार में मंच से नीतीश और लालू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश ने पिछड़ों को आरक्षण देने का काम नहीं किया। ये काम कर्पूरी ठाकुर ने कैलाशपति मिश्र के रहते हुए किया। उन्होंने कहा कि मंडल और कमंडल आज दाेनों हमारे साथ हैं। हमें कोई हटा नहीं सकता।

बिहार भाजपा बोली- सबका साथ-सबका विकास

बिहार भाजपा ने अपनी तीसरी और चौथी पोस्ट में लिखा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने बिहार के गांव गांव में पहुंचाई बिजली, देश की 80 करोड़ जनता को मिल रहा मुफ्त अनाज। इसीलिए तो सब कहते हैं सोच ईमानदार, काम दमदार बार-बार मोदी सरकार!

क्या आप जानते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 71 फीसदी लाभार्थी किसान एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग से आते हैं। यही है सबका साथ-सबका विकास करने वाली पार्टी का रिपोर्ट कार्ड…।

भाजपा के मन में बिहार…

बिहार भाजपा ने अपनी दूसरी पोस्ट में लिखा भाजपा के मन में बिहार, बिहार के दिल में भाजपा। कैलाशपति मिश्र जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार आगमन पर बहुत-बहुत स्वागत।

भारतीय जनसंघ के दिनों से पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा के महीने भर चलने वाले जन्म शताब्दी समारोह का उद्घाटन गुरुवार को पटना शहर में जेपी नड्डा करेंगे। बता दें, बीजेपी का गठन 1980 में हुआ था। कैलाशपति मिश्रा का जन्म 5 अक्टूबर 1923 को हुआ था और 3 नवंबर 2012 को उनका निधन हो गया था। कैलाशपति मिश्रा के निधन पर तत्कालीन गुजरात के सीएम और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए 3 नवंबर को पटना का एक संक्षिप्त दौरा किया था। कैलाशपति मिश्र 2003 से 2004 तक गुजरात के राज्यपाल भी रहे थे।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

नड्डा का ये है बिहार दौरे का कार्यक्रम
सोमवार को जाति-आधारित गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद के बाद जेपी नड्डा बिहार आ रहे हैं। नड्डा के दौरे को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। माना जा रहा है कि नड्डा के दौरे से बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बापू सभागर बैठक में एक बड़ा कार्यक्रम भी है।इसमें 8,000 से अधिक शक्ति केंद्रों के प्रभारी, मंडल/ब्लॉक और जिला इकाइयों के अध्यक्षों के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी, सांसद, विधायक और एमएलसी शामिल होंगे।

जेपी नड्डा इस दौरान कैलाशपति मिश्रा के पुत्रवधू और पूर्व विधायक दिलमनी देवी से मिलने के लिए कौटिल्य नगर स्थित उनके आवास पर भी जाएंगे। वह महिला चरखा समिति भवन का भी दौरा करेंगे, जहां जयप्रकाश नारायण (जेपी) रहते थे। जेपी नड्डा के इस कार्यक्रम को जयप्रकाश नारायण की विरासत के साथ जुड़ने के बीजेपी की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

11 जगहों पर होगा जेपी नड्डा का स्वागत
बीजेपी प्रमुख के यात्रा कार्यक्रम में पार्टी के राज्य पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और एमएलसी और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ उनकी बातचीत शामिल है। इस बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री नवल किशोर यादव और नितिन नवीन के साथ-साथ विधायक अरुण कुमार सिन्हा और संजीव चौरसिया और पदाधिकारी इकबाल दानिश ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पटना हवाई अड्डे और गांधी मैदान के पास बापू सभागर के बीच 11 जगहों पर उनके (नड्डा) स्वागत के लिए विस्तृत समारोहों की योजना बनाई गई है।

पुराने साथियों को एक्टिव करेगी बीजेपी?
बिहार बीजेपी कैलाशपति मिश्रा की जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इसके तहत अगले एक महीने तक राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। इसमें सभी जिलों के जनसंघ और बीजेपी के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा। बिहार की सियासत को जानने वालों का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी अपने पुराने साथियों को फिर से साथ लाने की कोशिश कर रही है। बिहार में बीजेपी के कई पुराने नेता पार्टी की गतिविधियों से दूर हो गए थे। बीजेपी की कोशिश इस कार्यक्रम से अपने पुराने नेताओं को एक्टिव करने की कोशिश करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
कैलाशपति मिश्र के सपने को साकार करने का संकल्प

कैलाशपति मिश्र के सपने को साकार करने का संकल्प

बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend